< >–>

ब्रहस्पति देव के चमत्कारी मंत्र ।। सर्वमनोकामना पूर्ति मंत्र।।

Sahajjob.in

ब्रहस्पति देव के चमत्कारी मंत्र ।। सर्वमनोकामना पूर्ति मंत्र।। astrology numerology vastu gems stone Mantra yantra tantra kawach।।

आप कोई भी वैदिक ग्रंथ उठा कर देख सकते हैं। उनमें मंत्रों को बहुत महत्व दिया गया है। मंत्रों के द्वारा बड़े से बड़ा काम भी सम्भव है लेकिन समय के साथ साथ मंत्र सिर्फ औपचारिकता बन कर रह गए। कभी कभार घर में कोई पूजा पाठ हुआ तो पंडित मंत्र जाप कर देता है वो भी इतनी जल्दी कि किसी को कुछ समझ नही आता है।ना ही पंडित उस मंत्र के महत्व ओर मतलब को समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज हम बहुत ही सरल ब्रहस्पति देव जी के मंत्रों के विषय में बात करेंगे।

कौन से राशि के स्वामी ग्रह है ब्रहस्पति।।

हर राशि के एक स्वामी ग्रह होते हैं और उनका उस राशि के लोगों पर बहुत असर पड़ता है।आपको अपने स्वामी ग्रह की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। इस से आपको शुभ फल प्राप्त होगा।आपको अपने स्वामी ग्रह के मंत्र की एक माला का जाप रोज़ाना करना चाहिए। यहां हम ब्रहस्पति ग्रह की बात कर रहे हैं।यह धनु  और मीन राशि वाले  जातकों के स्वामी ग्रह है। इसके अलावा numrology के हिसाब से किसी भी महीने की  3,12,21,30 तारीख को जन्मे लोगो के स्वामी ग्रह भी ब्रहस्पति ही है।

ब्रहस्पति  किस के कारक ग्रह हैं।।

ब्रहस्पति शिक्षा, ज्ञान, योग्यता, धर्म, अनुशास,व्यापार, सोना पीले रंग के कारक ग्रह हैं।यह आकाश तत्व के मालिक हैं।

कमज़ोर ब्रहस्पति ग्रह के लक्षण।।

यदि आपकी कुंडली में ब्रहस्पति ग्रह कमज़ोर स्थिति में हैं तो आपके जीवन में निम्न लक्षण पाए जा सकते हैं।
  • गुरू से पीड़ित व्यक्ति किसी से भी अच्छी तरह नहीं बोलते अक्सर बातों का जवाब चिढ़ कर देते हैं।
  • स्त्रियों का अपमान करते रहते हैं चाहे घर हो या बाहर वो किसी भी स्त्री से ढंग से बात नहीं करते
  • ऐसे जातक शिक्षा पूरी नहीं कर पाते।शिक्षा के प्रति उदासीन होते हैं।
  • अगर पढ़ाई की डिग्री ले भी लेते हैं तो भी उन्हें उसकी नॉलेज नहीं होती ओर कोई ढंग की नौकरी उन्हें नहीं मिलती है।
  • उनका व्यापार भी अच्छा नही चलता उसमें भी घाटा उठाना पड़ता है।
  • कन्याओं के विवाह भाव का गुरु यदि कमज़ोर स्थिति में हो तो ऐसी कन्याओं का विवाह ही नहीं होता अगर होता है तो उनकी उनके साथी से बनती ही नहीं है।
  • यादि संतान भाव में गुरु कमज़ोर हो तो संतान नहीं होती है।
  • कभी कभार संतान के साथ कोर्ट कचहरी भी हो सकता है।
  • गुरू से पीड़ित व्यक्ति अनैतिक तरीकों से धन इकट्ठा करते हैं।
  • अनुशासन हीन होते हैं और मजदूर वर्ग का शोषण करते हैं।
  • धर्म का पालन अपने मतलब के लिए करते हैं।

ब्रहस्पति ग्रह के चमत्कारी मंत्र।।

ये मंत्र बहुत ही पावरफुल हैं यदि आप पूरे विश्वास के साथ साथ इन मंत्रों का जाप रोज़ाना नियम से हल्दी या चंदन k की माला पर करते हैं तो यकीनन आपको फायदा मिलेगा।ये 5 मंत्र हैं आप इनमे से किसी  भी मंत्र का जाप कर सकते हैं।

  1. ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
  2. ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
  3. ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
  4. ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
  5. ॐ गुं गुरवे नम:।
उम्मीद है ये पोस्टआपको पसंद आयेगी और आपके लिए उपयोगी होगी।

Tage guru ke upay, joyotish, astrology, numerology, vastu, gems, stone, Mantra, yantra, tantra, kawach

Post a Comment

0 Comments

-–>