📚 किताबें पढ़ने की आदत क्यों होनी चाहिए ।
किताबें पढ़ना सिर्फ ज्ञान के लिए नहीं, बल्कि सोच बदलने के लिए होता है। जो लोग रेगुलर पढ़ते हैं, उनका फैसला लेने की ताकत मजबूत होती है। किताबें हमें दूसरों के अनुभव से सीखने का मौका देती हैं, बिना गलती की कीमत चुकाएं।
कमाई के मामले में, किताबें हमें शॉर्टकट नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाती हैं। नौकरी, बिजनेस या ऑनलाइन कमाई — हर फील्ड में सफलता का आधार अनुशासन और धैर्य होता है, जो पढ़ने से विकसित होता है।
किताबें फोकस बढ़ाती हैं, एंग्जायटी कम करती हैं और कॉन्फिडेंस बढ़ाती हैं। रोज 20-30 मिनट पढ़ने से भी लंबे समय में माइंडसेट को पूरी तरह बदल देता है। जो लोग कहते हैं “टाइम नहीं है”, उनके पास डायरेक्शन भी नहीं होती। सफल लोग पढ़ते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि ग्रोथ पहले दिमाग में होती है। अगर आप कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो पढ़ने को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना ही पड़ेगा।
📘 Book 1: Rich Dad Poor Dad
Writer: Robert T. Kiyosaki
📖 Summary .
Rich Dad Poor Dad ( रिच डैड पुअर डैड )पैसों के बारे में सोचने का नज़रिया बदल देने वाली किताब है। इस किताब में राइटर अपने दो पिताओं का कम्पेरिजन करता है — एक उनके असली पिता (गरीब डैड) जो अच्छी डिग्री और पक्की नौकरी में विश्वास रखते थे, और दूसरे उनके दोस्त के पिता (रिच डैड) जो बिज़नेस और एसेट्स बनाना सिखाते थे।
किताब का मेन मैसेज यह है कि अमीर लोग पैसों के लिए काम नहीं करते, पैसा उनके लिए काम करता है। सैलरी पर डिपेंड रहना फाइनेंशियल फ्रीडम नहीं देता। प्रॉपर्टी, बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पैसिव इनकम ही असली रास्ता है।
इस किताब में एसेट्स और लायबिलिटीज का डिफरेंस बहुत अच्छे से समझाया गया है। जो चीज़ पैसा लाकर दे, वो एसेट है; जो पैसा खाए, वो लायबिलिटी। स्कूल और कॉलेज हमें पैसे कमाने के रूल्स नहीं सिखाते — यह बात बुक बार-बार बताती है।
यह बुक बिगिनर्स के लिए बेस्ट है जो अर्निंग, सेविंग और इन्वेस्टिंग के बीच का फर्क समझना चाहते हैं।
Note -- book hindi और english दोनों मैं मिल जायेगी.
Earning Lesson .
यह किताब सिखाती है कि सिर्फ salary से अमीर बनना मुश्किल है। असली कमाई assets से होती है – जैसे business, rental income, stocks।
Earning बढ़ाने के लिए mindset बदलना जरूरी है। पैसा बचाने से ज्यादा जरूरी है पैसा grow करना सीखना।
अगर आप long-term income चाहते हैं तो आपको पैसा invest करना और risk लेना सीखना होगा।
Buy now👆
2️⃣ Think and Grow Rich – Napoleon Hill
📘 Summary.
यह किताब success और earning से ज्यादा thinking power पर फोकस करती है। लेखक ने दुनिया के सबसे अमीर और सफल लोगों का अध्ययन करके यह किताब लिखी।किताब कहती है कि हर बड़ी कमाई पहले दिमाग में जन्म लेती है। Strong desire, belief और consistency से इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।इसमें बताया गया है कि डर, doubt और negative सोच earning की सबसे बड़ी दुश्मन है।Clear goal, definite plan और self-discipline इस किताब के core pillars हैं।यह किताब सिखाती है कि अमीर बनने से पहले आपको अपने mind को अमीर बनाना होगा।सफल लोग failures से नहीं डरते, बल्कि उन्हें सीख में बदलते हैं।
💰 Earning Lesson .
Think and Grow Rich बताती है कि earning की शुरुआत सोच से होती है।अगर आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे, तो पैसा भी आप तक नहीं आएगा।Clear income goal, focus और persistence से earning opportunities खुद बनने लगती हैं।यह किताब mindset transformation के लिए best है।
Buy now👆
3️⃣ Atomic Habits – James Clear
📘 Summary.
Atomic Habits छोटी आदतों की ताकत को समझाती है। लेखक बताता है कि 1% daily improvement भी long-term में massive success ला सकती है। किताब कहती है कि goals से ज्यादा systems जरूरी होते हैं। अगर आपकी daily habits सही हैं तो earning अपने-आप बढ़ेगी।यह किताब habit formation, discipline और consistency पर focus करती है। Bad habits को तोड़ने और good habits को अपनाने का scientific तरीका इसमें बताया गया है।Atomic Habits खास उन लोगों के लिए है जो बार-बार शुरुआत तो करते हैं लेकिन consistency नहीं रख पाते।
💰 Earning Lesson .
Earning एक दिन में नहीं बढ़ती, यह daily habits से बढ़ती है।अगर आप रोज सीखने, skill बढ़ाने और काम करने की आदत डाल लें तो income growth guaranteed है। Atomic Habits सिखाती है कि small actions ही future income तय करते हैं।
Tage - books, book Review




.webp)
0 Comments