< >–>

क्या राहु के लक्षण आपके जीवन में भी हैं ? राहु के लक्षण तथा अचूक उपाय।।sahajjob.in

 

Sahajjob.in

क्या राहु के लक्षण आपके जीवन में भी हैं ? राहु के लक्षण तथा अचूक उपाय।।sahajjob.in
आज हम इस पोस्ट में राहु ग्रह के विषय में बात करेंगे। हमारे सौरमंडल में 9 ग्रह हैं और 12 राशियां है।सिर्फ चन्द्रमा और सूर्या के पास एक एक राशि है। चंद्रमा के पास कर्क राशि है तथा सूर्या के पास सिंह राशि है। बाकी 7 ग्रह के पास दो दो राशियां हैं।
पिछली पोस्ट में हम सूर्या,चंद्रमा और ब्रहस्पति ग्रह के उपाय तथा अचूक मंत्रों के विषय में बात कर चुके हैं आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं।

राहु ग्रह ।।

राहु ग्रह सौरमंडल में 4 नम्बर का ग्रह है। पहले 3 ग्रहों के कमज़ोर होने के लक्षण तथा मज़बूत करने के उपाय के बारे में आप जान चुके हैं।आज हम राहु ग्रह के बारे में बात करेंगे।राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता हैं।साथ ही राहु ग्रह का नाम सुनते ही सब डर जाते हैं ऐसा माना जाता है कि यह ग्रह जीवन मे दुख ही देता है। हालाकि पूरी तरह से यह भी सच नहीं है कि यह ग्रह दुख ही देता है।यदि यह ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो आपको राजा भी बना सकता है।

कैसे पता करे कि ग्रह कमज़ोर है।।

हर आदमी ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान नहीं रखता और ना ही जल्दी से किसी पंडित के पास ग्रहों का पता लगवाने
 जाता हैं। हमने कई ऐसे लोग देखे हैं जो अपना पूरा जीवन दुखी होते हुए बिता देते हैं उन्हें पता ही नही चलता कि उनके जीवन में इतनी तकलीफे क्यों हैं। यहां हम राहु ग्रह के विषय में बात कर रहे हैं यदि आपके जीवन में भी निम्न बताए गए लक्षण लम्बे समय से चल रहे हैं तो आपको कुछ उपाय करने होंगे वो भी लम्बे समय तक।
आजकल internet पर बहुत सारे लोग अपनी जानकारी को share करते हैं जैसे कि हम sahajjob.in में आपको बहुत सारे useful article मिल जायेंगे।आप हर ग्रह के मजबूत होने के फायदे और कमज़ोर होने के नुक़सन search कर सकते हैं। और उसके हिसाब से उपाय कर के अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

राहु ग्रह।।

राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता हैं। समुंद्र मंथन के समय जो अमृत निकला उसे देवता और असुर दोनों पीना चाहते थे। विष्णु जी ने मोहिनी रूप धर के अमृत कलश से अमृत बाटना शुरु किया । स्वर्भानु नामक एक असुर को लगा कि देवता जरूर कोई बेईमानी करेंग और असुरों को अमृत पीने को नहीं मिलेगा इसलिए वो भेष बदल कर देवताओं में सूर्या और चन्द्रमा के बीच में जा कर बैठ गया।जब मिला तो सूर्या और चन्द्रमा ने असुर को पहचान लिया और विष्णु जी को बता दिया। विष्णु जी ने जो कि मोहिनी रूप में थे उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से असुर स्वर्भानु का सिर काट दिया लेकिन असुर ने अमृत चख लिया था इस वजह से वो मरा नहीं सौर मंडल में राहु और केतु ग्रह बन गया।राहु ग्रह का धड़ नहीं है और केतु ग्रह का सिर नहीं है।राहु और केतु ग्रह को बहुत बुरे ग्रह माना जाता हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में यह ग्रह खराब स्थिति में है तो यह उस व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देते हैं।तो जान लेते हैं खराब राहु के लक्षण क्या हैं।

कमज़ोर/खराब राहु के लक्षण।।

  1. राहु से ग्रसित व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सोचता हैं।अपने काम की कामयाबी को लेकर ख्यालों में ही करोड़पति बन जाता हैं लेकिन अपने सोचे को कीर्यांवित बहुत मुश्किल से कर पाता है इसलिए ऐसे लोग दिमागी रूप से थके बहुत रहते हैं और कामयाब नही हो पाते।
  2. छोटी छोटी बातों को लेकर चिंता में डूबे रहते हैं और देर तक बोलते रहते हैं।
  3. रात  सो नहीं पाते।
  4. हर वक्त नेगेटिव बातें करते हैं।
  5. उन्हें डर लगता हैं कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो जायेगी।
  6. प्यार के मामले में हमेशा धोखा मिलता हैं।
  7. शादी होती हैं तो घर नहीं बसता तलाक हो जाता हैं या फिर झगड़ते रहते हैं।
  8. कई लोगो की दो शादियां होती हैं लेकिन सुख नहीं मिलता है।
  9. कोर्ट कचहरी के मामले में फसे रहते हैं।
  10. शराब,जुआ, नशा, चोरी,बेईमानी आदि में फस कर जेल भी पहुंच जाते हैं।
  11. यदि राहु का दोष ज्यादा हो तो ऐसे लोग किसी की हत्या भी कर देते हैं।
  12. ऐसे लोग नौकरी टिक कर नहीं कर पाते दूसरे लोग इनके लिए साजिश करते हैं और इनको तंग आ कर नौकरी छोड़नी पड़ती है।
  13. बिज़नसमें भी घाटा उठाना पड़ता है।
  14. ऐसे लोग अकेले रहते हैं जब कि अंदर से रिश्तों से बंधे रहते हैं। इनके करीबी रिश्ते इनसे दूर हो जाते हैं और ये जीवनभर इंतजार करते हैं कि एक दिन कुछ अच्छा होगा लेकिन नहीं होता है।
  15. अंधेरा इन्हें अच्छा लगता है।
  16. गुस्सा बहुत जल्दी आता है।
  17. हर समय दुखी और निराश रहते हैं।
  18. सुंदर बन कर रहना चाहते हैं और विपरीत लिंग से आकर्षित होते हैं।
  19. बहुत जल्दी आकर्षण ही इन्हें जल्दबाजी करवाता है और लोगों को समझ नहीं पाते और प्रेम में नाकामयाब होते हैं।
  20. लोग इनकी भावनाओं का फायदा उठाते हैं।
  21. यदि राहु के साथ ब्रहस्पति भी कमज़ोर हो तो असाध्य रोग भी हो जाते हैं।
  22. राहु से ग्रसित व्यक्ति का पूरा जीवन दुख और नाकामयाबी में बीतता है जैसे कोई श्राप हो।

राहु को मज़बूत करने के उपाय।।

राहु के उपाय आपको बहुत लंबे समय तक करने होंगे या यू कहें कि हमेशा करते रहने होंगे।
  1. पहला उपाय यही है कि यदि आप जान गए हैं कि आपके जीवन में कमज़ोर राहु के लक्षण हैं तो आप अपने आपको खाली ना रखें आजकल internet पर बहुत सारे कामों के बारे में आप search 🔎 कर सकते हैं। खाली दिमाग में बुरे विचार आते हैं राहु के दोष वाले व्यक्ति को अपने आप को क्रिएटिव काम में व्यस्त करना चाहिए।
  2. अगर किसी की कहीं कोई नेगेटिव बात या आपके जीवन में घटित कोई दुखद घटना बार बार आपको याद आती है तो उसे कागज पर लिख कर फ्लश कर दे ।बार बार बुरी बातों को याद ना करे।ऐसे में blog लिखना एक बेहतर option हो सकता है।
  3. ज्योतिष उपाय में आप रविवार के दिन गेहूं, आटा या गुड़ का दान करें।
  4. दिन में एक बार राहु काल होता है आठ दिन लगातार राहु काल में आटा, गुड़ दान करें।
  5. पंछियों को बाजरा खिलाएं।
  6. घर का मंदिर साफ रखें।
  7. घर पूरी तरह साफ रखें घर के आस पास कीचड़ या गंदगी ना जमने दे।
  8. एक शीशी ले उसमें पानी और चंदन का इत्र डाल कर घर के मंदिर और घर के बाहर सफाई कर के छिड़काव करें।
  9. ताबे का लोटा और पीतल का दिया मंदिर में दान करें।काम से कम 4 मंदिर में दान करें।
  10. शिव जी की पूजा करे।
  11. सुबह शाम सरस्वती माता के बीज मंत्र का जाप करें।
  12. राहु के बीज मंत्र का जाप शाम के समय करे पहले एक माला सरस्वती जी के मंत्र का जाप करें फिर राहु के मंत्र का जाप करें।
  13. घर के हर कोने में रौशनी की व्यवस्था करें।
  14. Toilet 🚽  bathroom🚿🛁 को हामेशा साफ रखें और शाम के समय 🚨 light jala कर रखें।
  15. चंदन के इत्र को मंदिर में भी छिड़के और खुद भी लगाए।
  16. नहाने के पानी में गुलाबजल डाल कर नहाए।
  17. 4पानी वाले नारियल ले अपने ऊपर से उतार कर 45 days तक घर के चारों अंधेरे कोनो में रख दें जिसे ना आप देख सकें ना कोई और फिर अमावस को नारियाल निकाल कर जल प्रवाह कर दे।
  18. घर में बंद पड़ा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या तो ठीक करवाए या कबाड़ी को दे दे। राहु का दोष होने पर ये सामान बहुत जल्दी खराब होते हैं।
  19. घर के दक्षिण पश्चिम दिशा को साफ रखें।
  20. पुराना बेकार समान जैसे खाली डब्बे,बोतल, टूटे हुए जूते चप्पल इकट्ठा ना करें।
  21. फटे हुए कपड़े ना पहने।
  22. अपने सोने के स्थान को साफ रखें। फटे हुए चादर तकिए इस्तेमाल ना करें।
  23. बाथरूम का नलका यदि टूटा हुआ है तो उसे ठीक करवाएं।
  24. घर की छत पर जंग लगा हुआ समान ना रखें।
  25. समय समय पर घर के अंधेरे कोने साफ करते रहें। गंदगी, कीचड़ और अंधेरा ही राहु है इसलिए खुद भी साफ रहें और घर भी साफ रखें।
तो ये थे राहु के कुछ उपाय उम्मीद है आप को इनसे लाभ मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

-–>