कमज़ोर चंद्रमा के लक्षण और चंद्रमा को मजबूत करने के सटीक उपाय। 🌝 Moon .
![]() |
चन्द्र ग्रह को मजबूत कैसे करे. |
सभी ग्रहों का अपना अपना महत्व होता है किंतु एक चन्द्रमा ही अकेला ग्रह ऐसा है जो आपका राज योग भी भांग कर सकता है। इसलिए आज कमज़ोर चन्दमा के लक्षण और उपायो के बारे में जान लेते हैं।अगर आपको कुंडली के बारे में जानकारी नहीं है तो आप कैसे जानेंगे कि आप को उपाय करने चाहिए।
नीचे हम कुछ लक्षणों की बात कर रहे हैं यदि आपके जीवन में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो आप चन्द्र ग्रह के उपाय कर के अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
चंद्रमा (चंद्र ग्रह)
चंद्रमा मन मस्तिष्क और विचारों का कारक ग्रह है।
इस पूरे विश्व में जिनती भाषायें, विचार ,संवेदनायें और उनसे जुड़े किर्या कलाप हैं वो सब चन्दमा है। हम अपने जीवन में जो सोचते हैं, करते हैं और उसका जो असर हमारे ऊपर पड़ता है वो चंद्र ग्रह के कारण ही होता है तो आप समझ सकते हैं कि यह ग्रह हमारे लिये कितना महत्वपूर्ण है।
जिस प्रकार सूर्य ऊर्जा का कारक ग्रह है उसी प्रकार चंद्रमा मन मस्तिष्क विचारों ,सम्वेदनाओं वा जल का कारक ग्रह है। जैसे कि आप सभी जानते है चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षन शक्ति के कारण ही समुंद्र में ज्वार भाटा आता है।ये जल तत्व को भी कंट्रोल करता है। सो जल से होने वाले इन्फेक्शन से होने वाली बीमारियां चंद्रमा आपकी कुंडली में कमजोर होने से ही होता है।
चंद्रमा कमजोर होने के लक्षण।
- चंद्रमा माता का कारक ग्रह है।माता से अच्छे संबंध ना होना बात बात पर माता से झगड़ा करना उनकी इज्जत ना करना।
- बचपन में ही माता का देहांत हो जाना।मां का सुख ना मिलना।
- हमेशा उदास ओर निराश रहना।
- दुखी हो कर बात बात पर आत्महत्या के बारे में सोचना।
- बिना सोचे समझे किसी को कुछ भी कह देना।
- छोटी छोटी बात पर ज्यादा रिएक्शन करना ओर रो पड़ना।कुछ लोग बहुत जल्दी रो परते हैं।
- बहुत जल्दी किसी से लड़ पड़ना।
- पेट खराब रहना ।पानी के इन्फेक्शन से होने वाली बीमारी बार बार होना।
- मानसिक रोग होना।
- डिप्रेशन होना।
- अनावश्य डर लगना ।किसी भी तरह का डर जो हो ही ना।
- हर वक्त चिंता करना।
- हर वक्त दूसरो की बुराई करना।
- जरूरत से ज्यादा जलन की भावना रखना।
- किसी से भी मीठा ना बोलना।यानी जितने भी भाव या संवेग है वो सभी चंद्रमा ही कंट्रोल करता है।
- रात भर जागते रहना नींद ना आना ओर परेशान रहना।
- महिलाओं को अनियमित महावारी या कोई भी स्त्री रोग होना।
- ब्रेस्ट कैंसर भी खराब चंद्रमा के कारण ही होते है।
- यदि आपकी माता जी बहुत बीमार रहती हैं।
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय।
- दोनो हाथो के अंगूठे में चांदी के छल्ले पहने।गले में चांदी की चेन पहने।
- चांदी के गिलास में पानी पिए।
- माता की इज्जत करे और उनका आशीर्वाद ले। संबंधों को अच्छा करने की कोशिश करे।
- शिव जी की पूजा करे।
- सोमवार को सफेद वस्तुएं जैसे चीनी,चावल,दूध,मिठाई,सफेद फूल ओर इत्र
- J आदि का दान करे।
- शाम के वक्त 11 बार ॐ सों सोमाय नम:। का जाप करे।
- पूर्णमासी का व्रत करे।
- रात को जल्दी सोने की आदत डाले।
- घर में सफेद खुशबूदार फूलो के पौधे लगाए।
- घर को साफ रखे।
- इत्र का उपयोग करे।नहाने के पानी में इत्र डाल कर नहाए।गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
- सुबह की शुरुआत माता पिता को प्रणाम कर के करे।सारा दिन ही पूरी जिंदगी अच्छी बीतेगी।
- मंदिर में सफेद चंदन का दान करे।
- अपने माथे पर सफेद चंदन लगाएं।
- सोमवार को सफेद वस्त्र पहने।
0 Comments