< >–>

पैसा , प्रसिद्ध , स्वास्थ्य पाने के लिए सूर्य ग्रह को मज़बूत करने के चमत्कारी उपाय।

सूर्य को मज़बूत करने के चमत्कारी उपाय

पैसा , प्रसिद्ध , स्वास्थ्य पाने के लिए सूर्य ग्रह को मज़बूत करने के चमत्कारी उपाय। Surya garah. 🌞 Sun.

आज हम बात करेंगे सूर्य ग्रह की जैसे कि आप सब जानते हैं कि ज्योतिष गणना के हिसाब से नौ ग्रह होते हैं जिसमे से दो छाया ग्रह माने गए हैं। 

छाया ग्रह है राहु और केतु । राहु सिर है और केतु धड़ है। अमृत पीने के कारण इन्हें ग्रहों में स्थान तो मिल गया किंतु विष्णु जी ने इनका सिर काट कर ग्रहण भी लगा दिया था।
यहां हम सूर्य ग्रह की बात कर रहे हैं कि यदि हमारी कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी है तो हमे क्या क्या लाभ होंगे सिर यही सूर्य ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है तो क्या क्या नुकसान हो सकता है।
अंत मै हम सूर्य ग्रह को मज़बूत करने के कुछ चमत्कारी उपायों की भी बात करेंगे।जिन्हे अपना कर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

सूर्य किस राशि के स्वामी ग्रह है।

जिन लोगो का जन्म 23 जुलाई से 22 August अगस्त के बीच हुआ है उनकी राशि सिंह होती है । ओर सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य देव है। सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य देव की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए।उनके लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है। लेकिन इसका मतलब रह नही है कि दूसरी राशियों के जातक सूर्य ग्रह की पूजा नही कर सकते या उपाय नहीं कर सकते।आप सभी इन उपायों से अपनी राशि मे सूर्य ग्रह को मज़बूत कर सकते हैं।
Numrology यानी अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगो की जन्म तिथि (date of birth) का मूल अंक 1,10, 28 हैं उन जातकों के स्वामी ग्रह भी सूर्य ही हैं ओर उन्हें सूर्य देव के उपाय वा पूजा करनी चाहिए।

सूर्य ग्रह के कमजोर होने के नुकसान।

सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यदि आपकी कुंडली में सूर्य देव की कृपा नही है तो आपका जीवन बहुत कठिन हो सकता हैं।
यदि आप निम्न लक्ष्रण अपने जीवन में दिखाई देते हैं तो आपको सूर्य देव के उपाय करने की जरूरत है।
  • यदि जातक मै आत्मविश्वास की कमी है।योग्यता होते हुए भी जातक आपने कार्य या बात को लोगो के सामने ठीक से नही रख पाता तो सूर्य कमजोर है।
  • बिना सोचे समझे दूसरो को कुछ भी कह देना।
  • माता पिता विशेष रूप से पिता से हर वक्त झगड़ा होना।
  • जातक के बचपन मै ही जातक के पिता की मौत हो जाना।
  • कोर्ट केस में फंस जाना।
  • आलसी होना काम को बार बार टालना।
  • आत्मसम्मान की कमी होना।
  • शरीर का कमजोर होना।
  • समाज वा घर दोनो स्थान पर सूर्य से पीड़ित व्यक्ति का सम्मान नही होता।
  • जॉब नौकरी में हमेशा परेशानी होती है जितनी भी मेहनत कर ले बॉस कभी खुश नही होता साथ काम करने वाले लोग भी किसी न किसी तरह परेशान करते रहते है।मजबूर हो कर इन्हें जॉब छोड़नी पड़ती है।
  • व्यापार में भी घाटा ही होता है।
  • ऐसे लोग परेशान हो कर चिड़चिड़े स्वभाव के हो जाते हैं और इसका असर इनके स्वस्थ पर भी पड़ता है।
  • सूर्य से पीड़ित व्यक्ति में ऊर्जा को कमी होती है।
  • पित की थेली गोलब्लेडर (golbleder)का रोग हो सकता है।
  • हाडियो के रोग होते है।
  • खून की कमी होती है।
  • ऐसे जातक किसी व्यसन मे भी पड़ सकते हैं जिस कारण उनका नैतिक पतन होता है।
  • धन की निरंतर कमी बनी रहती है
  • अक्सर मुंह में छाले हो जाना।

सूर्य ग्रह के मजबूत होने के लाभ।

सूर्य ग्रह के नुकसान आपने देखे तो निश्चित है कि लाभ इस से उलट होंगे।
  • जिन जातकों को कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत है वो यशस्वी होते हैं उनका व्यक्तित लोगो को प्रभावित करता है।
  • ऐसे जातकों का शरीर हष्ट पुष्ट होता है।
  • हर वक्त ऊर्जा से भरे रहते है।
  • समाज में इनका बहुत सम्मान होता है और घर में भी इनकी बहुत चलती है।
  • इनकी व्यापार और नौकरी बहुत अच्छी चलती है।अक्सर ये बहुत जल्दी तरक्की करते है।
  • धन की कमी नही होती।
  • शारीरिक रूप से भी स्वस्थ होते है। प्रसंचित रहते है इस कारण इनको सब पसंद करते है।
अब जान लेते है कुछ सरल वा चमत्कारी उपाय जो आपके जीवन को बदल सकते है। बताए गए उपाय आपको पूरे विश्वास के साथ करने चाहिए। इस से आपको अच्छा फल मिलेगा। क्योंकि कहते हैं विश्वास का बेड़ा पार होता है। सभी तरह के धन वैभव सूर्य ग्रह के मजबूत होने से ही मिलते हैं।

सूर्य ग्रह को मज़बूत करने के उपाय।

यदि आप अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो इन उपायों को पूरे विश्वास के साथ करे। अवश्य ही आप की समस्याओं का अंत होगा।
  • मनो कामना पूर्ती हेतु रविवार को सुबह स्नान इत्यादि कर के श्रद्धा पूर्वक रविवार का व्रत करे va सूर्य देव की पूजा करें।यदि व्रत नही कर सकते तो रविवर को नमक ना खाए।
  • तांबे के लोटे से सूर्य देव को मिश्री युक्त जल अर्पित करें।जल देने के बाद सूर्य देव के 21 नामो का जाप करे।जो इस प्रकार हैं।


  •  जल देने के बाद आप सूर्य देव के 21नामो का जाप करे।अवश्य ही आपको लाभ होगा।
  • आप जल देने के बाद 27बार गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
  • रविवार को सफेद कपड़े पहने वा सफेद वस्तुओ का दान करे।
  • हो सके तो रविवार को कम बोले और किसी की निंदा तो बिलकुल ना करें।सब से प्रेम से बात करे।
  • आदित्य हरद्या स्रोत का पाठ करे।
  • 9वर्ष से छोटी बच्चियों को छोटे छोटे गिफ्ट दे  और बादाम खिलाए।
  • घर में काम करनेवाले सेवको को 5 बादाम  खिलाए va मीठा बोले उन्हें  पैसे वक्त से दे। उनका मन खुश होगा तो दुआ लगेगी।आपके जीवन में भी सुख आएगा।
  • गिफ्ट के बदले गिफ्ट जरूर दे।
  • सीधे हाथ की अनामिका अंगुली के नीचे शुद्ध घी में चंदन मिला कर 1मिनट तक उल्टे हाथ की अनामिका उंगली से घिसे और फिर सीधे हाथ के us हिस्से को तिलक की तरह माथे पर लगाएं।बहुत जरूरी है की आपकी सोच ये सब उपाय करते वक्त पॉजिटिव हो।
  • संभव हो तो रोज एक माला ओम सूर्यः नाम का जाप करे।
तो ये थे कुछ चमत्कारी उपाय जिनके करने से आप अपने कुंडली में सूर्य को मज़बूत कर सकते हैं।ओर अपने जीवन में सुख समृद्धि शांति प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपको लाभ होगा। कृपया इस पोस्ट को शेयर भी करें ताकि सभी इसका फायदा उठा सके।
Tage  ---  sun remides,sun planet,kundli,dhan yog,surya ko majbut karne ke upay,tarot card, astrology numerology,surya ke upay,dhan sukh samridhi pane ke upay, joyotish, astrology, numerology, vastu, gems stone, Mantra yantra, vigyan, Gurudev

Post a Comment

0 Comments

-–>