< >–>

Venus शुक्र ग्रह को मज़बूत करने के उपाय।।love & luxury।।

 

Venus grah ko mazbhut karne ke upaay


Venus शुक्र ग्रह को मज़बूत करने के उपाय।। love & luxury।।


Love, money, luxury, prosparity ये सभी शब्द एक दूसरे के पूरक हैं।हम सभी इन शब्दों को अपनी life से जोड़ना चाहते हैं। बड़ा घर, गाड़ी, अच्छा lifestyle सभी को अच्छा लगता है और ये सब मिलता है यदि हमारी कुंडली में शुक्र ग्रह (Venus) अच्छी स्थिति में होता है।

आज की पोस्ट में हम शुक्र ग्रह के विषय में जानेगें कि इस ग्रह से हमें क्या क्या फायदे हैं और इसे हम किस प्रकार मज़बूत कर के अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं।

इस से पहले हम सूर्य ग्रह, चंद्र ग्रह, ब्रहस्पति ग्रह, राहु ग्रह और बुध ग्रह के विषय में बात कर चुके हैं।आप क्लिक करके के पढ़ सकते हैं।

शुक्र ग्रह venus.

शुक्र ग्रह सौर मंडल में 6 नंबर का ग्रह है। यह भोग विलास का कारक ग्रह है। धन संपत्ति ऎश्वर्य सब इन्ही के हाथो में है। शुक्र ग्रह को भी गुरु का दर्जा मिला हुआ है।जैसे ब्रहस्पति जी देवताओं के गुरु हैं उसी प्रकार शुक्र ग्रह असुरों के गुरु हैं गुरु शुक्राचार्य जी तो अब आप समझ गए होंगे कि यदि कोई भोग विलास में जरुरत से ज्यादा लिप्त रहता है तो उसे असुर प्रवित्ति का व्यक्ति क्यों कहते हैं।

शुक्र का सम्बंध धन संपत्ति, हीरा,भोग विलास,फ़ैशन,अच्छा भोजन,अच्छी नींद ,सफेद रंग, खुशबू यानी इत्र, कला,मीडिया इन सब से है।शुक्र से सम्बंधित व्यक्ति यानी जिनका शुक्र मज़बूत होता है वो कला और फ़ैशन के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। 

शुक्र देव वर्षभ औऱ तुला राशि के स्वामी ग्रह है।  मीन राशि 
में शुक्र उच्च के हैं और कन्या राशि में नीच के होते हैं।क्योंकि कन्या राशि जमीन से जुड़ी हुई व्यवहारिक राशि है और शुक्र का तालुक फैंटसी से है।भोग विलास ,आजादी,मीडिया, सपनें ,चमक दमक, स्टाइल, सबकुछ बहुत सुंदर और अच्छा।इसलिये व्यवहारिक राशि में ये नीच के ही होंगे।

अंक जयोतिष(numorology) के अनुसार  किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख में जन्मे लोगो के स्वामी ग्रह भी शुक्र ग्रह ही होते हैं।इस सभी को शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।शुक्र का बीज मंत्र यह है ।आप सभी को जाप करना चाहिये।

 'ॐ शुं शुक्राय नम:।' 
तांत्रिक मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।'

अच्छे शुक्र की विशेषता.

  1. शुक्र से सम्बंधित लोग मीडिया से जुड़े होते हैं और अच्छे कलाकार होते हैं।
  2. ऐसे लोग बचपन से ही स्टेज,एक्टिंग, सोशल एक्टिविटी से जुड़े होते हैं।
  3. अच्छे कपड़े पहनना ,स्टाइल से रहना पसंद करते हैं और रहते भी हैं।
  4. बड़े हो कर ये लोग फ़िल्म,मीडिया,पत्रकार, मॉडल या किसी भी फेमस लाइन में जाते हैं।
  5. फैशन करना इन्हें अच्छा लगता है।
  6. इन लोगो मे एक आकर्षण होता है अनायास ही लोग इनकी तरफ खिंचते हैं।
  7. धन संपदा इनके पास बहुत ज्यादा होती है।
  8. अच्छे शुक्र वाले व्यक्ति बहुत ज्यादा धन न होने के बावजूद बहुत ऐश से रहते हैं।
  9. फैशन औऱ मेकअप से इनका विशेष लगाव होता है।
  10. ऐसे लोग अपने पार्टनर को बहुत अच्छी तरह रखते हैं।इनकी लव औऱ फैमिली लाइफ बहुत अच्छी होती है।
  11. प्रेम,पैसा,प्यार इनकी जिंदगी में भरपूर होता है।
  12. नींद बहुत अच्छी आती है।
  13. अपार सुख का अनुभव करते हैं।

कमज़ोर शुक्र के लक्षण.

कमज़ोर शुक्र के निम्लिखित लक्षण हैं यदि लंबे समय से ये सब आपके जीवन मे हैं तो आपको निश्चित ही उपाय करने चाहिये।
  1. जिनकी कुंडली मे शुक्र कमज़ोर है। उन्हें अपने पार्टनर से धोखा मिलता है प्रेम और विवाहित जीवन सुखी नही रहता।
  2. ऐसे लोग देखने मे बिल्कुल भी आकर्षित नही होते और खुद को सजा सवार कर नही रखते उनका पूरा वयक्तित्व अस्त व्यस्त होता है।
  3. ऐसे लोगो के घर मे सफाई नही रहती।
  4. मास मदिरा,जुआ,वष्यवर्ति में संलग्न रहते हैं।
  5. बहुत मेहनत करने पर भी धन का अभाव रहता है।
  6. आँखों की विचित्र बीमारी होती है।
  7. मधुमेह का रोग होता है।
  8. सेक्स में जरूरत से ज्यादा लिप्त रहते हैं।
  9. आराम की नींद नही आती बेचैनी बनी रहती है।
  10. वैभवशाली जीवन सपना बन कर रह जाता है।

शुक्र को मज़बूत करने के उपाय.

जब भी आप किसी ग्रह को मज़बूत करने के उपाय करते हैं तो प्रेम और विश्वास से करे। मन मे कोई गलत भाव मत रखिये। प्रसन्न रहने की कोशिश करिये कि आपको सही रास्ता मिल गया है और आज से ही सब कु छ सही होने लगा है।
  1. शुक्रवार को सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहने।
  2. हल्का इत्र भगवान को भी समर्पित करें और खुद भी लगाए।
  3. नहाने के पानी मे गुलाबजल या गुलाब की पंखुड़ियों को डाल कर नहाये।
  4. साफ सुथरे इस्त्री किये हुये कपड़े पहने ओर खुद को सजा सवार कर रखें।
  5. शुक्रवार को खीर का प्रसाद बना कर बांटे।
  6. शुक्र के बीज मंत्र का जाप या तो सूर्य उदय से पहले या अस्त होने के बाद करें।
  7. काँच के गिलास में पानी पिये।
  8. काँच का गुलाब या कमल घर और ऑफिस में रखें।
  9. सफ्टिस की माला अपने हाथ या गले मे पहने।
  10. घर को साफ सुथरा रखें।
  11. स्त्रियों का सम्मान करें।मीठी भाषा बोलें।
  12. सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  13. घर मे सफेद खुशबूदार फूलों के पौधें लगाए।भगवान को भी सफेद फूल अर्पित करें।
  14. सफेद वसुओं का दान करे जैसे चावल, चीनी,दूध ,सफेद मिठाई आदि।
तो ये थे शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ उपाय।हमारी प्राथर्ना है ईश्वर आप सब को प्रसन्न वा स्वस्थ रखे।


Tage – ज्योतिष, tarot card reading, astrology, numorology, rashifal, vastu, vastu shastr, grah mazbhut karne ke upaay, shukr grah ke upaay, grah shanti, jyotish shastr

Post a Comment

1 Comments

-–>