< >–>

देसी घी वाले बेसन के लड्डू कैसे बनाये। Desi ghi wale besan laddu ghar par kaise banaye. Ladoo.

 देसी घी वाले बेसन के लड्डू कैसे बनाये। Desi ghi wale besan laddu ghar par kaise banaye. Ladoo. 

https://www.sahajjob.in/2023/01/desi-ghi-wale-besan-laddu-ghar-par.html

Desi ghi wale besan ke laddu देसी घी को शुद्ध माना जाता है और laddu को किसी भी शुभ अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त है। मिठाई हमे बाजार में भी मिल जाती हैं पर अपने हाथो से घर पर बनाने की बात ही कुछ और है। घर में बनी मिठाई में मिलावट नहीं होती हैं और हम इसे खा कर स्वस्थ रहते है। यहाँ हम देसी घी वाले बेसन के लड्डू बनाने जा रहे है जो बहुत ही आसान है। तो चलिए इन स्वादिष्ट लड्डुओ को बनाते है। 



देसी घी वाले बेसन लड्डू लड्डू/Ladoo

ingredient. 

  • बेसन besan 250gm
  • चीनी का बूरा 200gm
  • शुद्ध देसी घी 200gm
  • हरी इलायची पाउडर दो चुटकी
  • काजू थोरे से सजावट के लिए
  • मोटे तले की कढ़ाई

Laddu recipe. 


देसी घी के लड्डू बनाने की विधि। Desi ghi ke besan ke laddu banane kee vidhi. 

  • कढ़ाई में बेसन और देसी घी डाल कर सिम आँच पर पकाए। ध्यान रहे कढ़ाई मोटे तले की होनी चाहिये वर्ना बेसन जल जायेगा। 
  • बेसन भून गया या नहीं इसकी निशानी है कि बेसन घी छोड़ने लगेगा और उसमें बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी। बेसन को बहुत ज्यादा ना पकाए वर्ना ये अपना रंग और स्वाद बदल देगा। 
  • बेसन भुन जाने पर गैस को बंद कर दे और कढ़ाई को नीचे उतार ले। अब इसमें इलायची पाउडर और बूरा मिक्स करे। 
  • हल्के हाथों से गोल गोल laddu बनाये। हर लड्डू को काजू के टुकड़े से गार्निश् करे। 
  • टैयार है आपके शुद्ध देसी घी वाले बेसन के लड्डू। Laddu 

  • जरूर देखें परफेक्ट laddu कैसे बनाये

इन स्वादिष्ट लड्डुओ को खुद भी खाइये और अपने प्यारे मित्रो को भी खिलाइये। उम्मीद है आपको ये besan ke laddu  की recipe पसंद आई होगी। 

Tage-- recipe, desi ghi wale besan ke laddu

Post a Comment

0 Comments

-–>