< >–>

Weekly tarot reading in hindi for All Zodiac sign 24 to 30 january 2022।। किस राशि को प्यार मिलेगा किस को पैसा।।

 


Weekly tarot reading in hindi for All Zodiac sign 24 to 30 january 2022।। किस राशि को प्यार मिलेगा किस को पैसा।। 


शुक्र को मजबूत करने के उपाय....

मेष राशि Aries

Money. 

मेष राशि आपके कार्ड कहते हैं कि आप अपने काम मे बहुत मेहनत कर चुके हैं।आप मे से कुछ लोग अपने finance को लेकर सन्तुष्ट या उदासीन लग रहे हैं।ऐसा लगता है कि आप पैसा कमाने के चक्र में अपनी लाइफ की और दूसरी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। आप मे से कुछ लोग इस सप्ताह किसी ऐसे काम की तलाश में रहने वाले हैं जो आत्मसंतुष्टि दे। आप मे से कुछ लोग इस सप्ताह रिटायर्ड होने वाले हैं।इसका असर भी तुम्हारे ऊपर पड़ेगा।कुलमिलाकर इस सप्ताह आप धन के बजाय आत्मसंतुष्टि पर ज्यादा ध्यान देंगे।

Love life reading.

मेष राशि अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं जो वर्क नही कर रहा था तो उसमें बदलाव हो सकता है। आपकी लाइफ में कुछ ऐसे चेंज आ रहे हैं जो आपको दुख दे सकते है । आप इसको नही रोक सकते। हो सकता है आप अचानक से ऐसे रिश्ते में  बंध जाए जो आपको पसंद ना आये। अगर आप सिंगल हैं तो आप अब एक नई शुरूआत के लिए तैयार है। कुछ पुराना खत्म होगा और नया शुरू होगा।

वृषभ राशि Taurus.

Money.

वृषभ राशि लगता है इस सप्ताह आप अपने काम मे  कुछ परेशानी महसूस करेंगे। काम मे कोई  आपको बेवजह परेशान कर सकता हैं । आप खुद को थका हरा महसूस कर सकते हैं लेकिन अपने लिये आप आवाज़ भी उठा सकते हैं।आप मे से कुछ लोग काम बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। मानसिक तनाव की वजह से आप अपने काम मे भी ध्यान नही दे पाएंगे। धन सम्बंधित मामलों में कुछ निराश होंगे।पैसे की कमी महसूस हो सकती है।आपको सलाह है खर्च कम करें।

Love life reading

किसी तीसरे  की वजह से आप अपने पार्टनर से झगड़ा कर सकते हैं।आप रिश्तो में भी खुद को हारा हुआ महसूस करेंगे।आपको ऐसा लग सकता है कि रिश्ता खत्म हो गया।आप को आपका पार्टनर धोका भी दे सकता है। आप तकलीफ में राह सकते हैं। 

मिथुन राशि Gemini

Money.

मिथुन राशि पैसे को लेकर ये सप्ताह आपका है। अगर आप अपने फैमिली बुसिनेस में हैं तो आपका बुसिनेस आगे बढ़ेगा। आप किसी ऐसी कंपनी में काम कर सकते हैं जो बहुत पुरानी हैं और अपने taditional valus को महत्व देती हैं। पूर्व में किये गए इन्वेस्टमेंट का फायदा हो सकता है।आचानक से धन प्रप्ति के योग है। हो सकता हैं कोई पुश्तैनी जमीन जायदाद में भी आपको हिस्सा मिल जाए।जॉब में हैं तो प्रमोशन हो सकता है। कुलमिलाकर ये सप्ताह धन के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है।

Love life reading

आप खुद को इस सप्ताह हील करेगें।काफी समय से आप किसी रिश्ते को लेकर खुद को फ़सा हुआ महसूस कर रहे थे। कोई आपके पास्ट से वापिस आ सकता है और हो सकता है आपका रिश्ता आगे बड़े। अब आप खुद को तकलीफ से बाहर लाना चाहते है।कोई कुंभ राशि का व्यक्ति या तो आपकी लाइफ में आ सकता है या आप उनसे डील कर रहे थे।कुलमिलाकर रिश्तो को लेकर इस सप्ताह आप आगे बढेगे ओर उम्मीद रखेगे।

कर्क राशि Cancer

Money. 

कर्क राशि इस सप्ताह काम मे इतनी परेशानी महसूस करेंगे कि उसे छोड़ना चाहेगे।कुछ लोग अपने वर्क प्लेस में बहुत परेशानी का सामना
कर रहे हैं। वादविवाद लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है।आप खुद को हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको लग सकता है आपकी मेहनत का कोई फायदा आपको नही मिल रहा है।बिना सोचे समझे पैसा न कही लगाए ना किसी को उधार दे वो वापिस नही आएगा। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन इस वक़्त ठीक नही है। ज्यादा खर्च करने से बचें।

Love life reading.

प्रेम सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे।आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।कुछ लोगो का प्रेम रिश्ते में बंध सकता है।सगाई हो सकती है।जो विवाहित है बच्चे के बारे में सोच रहे हैं समय अच्छा है।कही घूमने जा सकते हैं।आप के पार्टनर के साथ वक़्त गुजरेंगे। ये सप्ताह आपके रिश्ते को आगे ले जाएगा।अब आप किसी रिश्ते के लिए कदम आगे बढ़ाएंगे।कही किसी से मिलने भी जा सकते हैं। 
यदि सिंगल हैं और किसी को पसंद करते हैं तो वक़्त अच्छा है।आप को पहल करनी चाहिए।सब ठीक होगा।

सिंह राशि Leo

Money.

सिंह राशि ये सप्ताह पूरी तरह आपका है।धन सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे।आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। कोई जॉब प्रमोशन हो सकता है। किसी तरह की सम्पत्ति भी आप लेने के बारे में सोच सकते हैं। आपके बिज़नेस में भी आपको फायदा होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आप धन को लेकर संतुष्ट नज़र आ रहे हैं।

Love life reading.

प्रेम में भी बाज़ी मार रहे हैं।कोई ऐसा पार्टनर आपकी लाइफ में आ रहा है जिसके साथ आप soul mete relation महसूस करेंगे।आप दोनों में बहुत अच्छी बॉन्डिंग होगी। इस सप्ताह आप रोमांस से भरे रहेगें ।धन और प्रेम को लेकर ये सप्ताह आपका है।

कन्या राशि virgo

Money.

कन्या राशि आपका फ़ोकस धन से कुछ हट कर दूसरे मामलों में भी जा सकता है। आप इस सप्ताह कुछ अलग हट कर ऐसे कामो की तरफ़ जाना चाहेगे जो आपको आत्मशांति दे। आप इस सप्ताह कुछ ठहरने की स्थिति में नज़र आ रहे हैं। कुछ लोग रिटायर्ड हो सकते हैं तो धन के प्रति ओर जीवन के प्रति एक अलग नज़रिया होने वाला है।
कुछ लोग कोई शान्तिपूर्ण काम की तलाश में  रह  सकते हैं। कही दूर यात्रा भी कर सकते हैं। कुलमिलाकर आप इस सप्ताह धन पर ज्यादा ध्यान नही देंगे।

Love life reading.

कन्या राशि आप के सम्बंध एक खराब  स्थिति से गुजर रहे हैं। आपको आपके पार्टनर से बैठ कर ठीक से बात करनी चाहिए वरना रिश्ता टूट सकता है।कुछ लोगों के लिए तलाक की नोबत आ सकती है। वाद विवाद झगड़ा इन सब से आप का रिश्ता खत्म हो सकता हैं।आपके रिश्ते में अचानक से कोई बदलाव आ सकता है जो बहुत अच्छा भी हो सकता हैं और बहुत बुरा भी हो सकता है। कुछ चीज़ों पर आप या आपका पार्टनर अड़े हुए हैं। कुछ भी ऐसा ना करें जो एक दूसरे को बुरा लगे। जरूरत से ज्यादा खामोशी और जरूरत से ज़्यादा
बोलना दोनों ही खतरनाक साबित होते हैं। अपने हक के लिए आवाज उठाये लेकिन आराम से ये रिश्ते हैं व्यापार नही।

तुला राशि Libra

Money.

तुला राशि आप इस वक़्त अपने आपको फ़सा हुआ महसूस कर सकते हैं।हो सकता है वर्क लोड बड़ गया हो और आप सब कुछ नही सम्भाल पा रहे हो। आप जितने फायदे की उम्मीद इस सप्ताह कर रहे थे उतना नही मिलेगा।लेकिन फिक्र न करें आप कोशिश करेंगे तो इन सब से बाहर आ जायेंगे। अपनी बात दुसरो के आगे पूरे कॉन्फिडेंस केसाथ रखें। 

Love life reading.

Love life इस सप्ताह अच्छी रहने वाली है।आप के पार्टनर में और आप मे बहुत उत्साह रहने वाला है।आप इस साथ अच्छा वक़्त गुजारने वाले हैं। किसी से प्यार करते हैं तो वो आपको कमिटमेंट देगा।आपका रिश्ता इस सप्ताह उर्जा से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि scorpio.

Money.

वृश्चिक राशि आप इस सप्ताह कुछ अच्छा करने वाले हैं।आपको आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा लेकिन आप का उद्देश्य लांग टर्म होने वाला है आप एक बेहतर भविष्य चाहते हैं जिसके लिए कोशिश करेंगे।आप मे से कुछ लोग अपना बिज़नेस करना चाहते हैं।सब सोच समझ कर आगे बड़े।जमीन से सम्बंधित काम आपके लिए अच्छा रहेगा।

Love life reading.

इस सप्ताह आप magician की तरह सारे पत्ते आपने हाथ मे रखने वाले हैं। आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते ओर मजबूत होंगे और आप आगे बढेगे। आपको solid comittment मिलेगी।आपका रिश्ता पहले से ज्यादा अच्छा होगा।

धनु राशि sagittarious

Money.

धनु राशि इस सप्ताह आप सूर्य की तरह चमकने वाले हैं। आपकी जॉब में तरक्की होगी।आपको प्रमोशन मिल सकता है आपका काम सराहा जाएगा।आप अपने उद्देश्य में खुद को सफल पाएंगे।धन की प्रप्ति होगी। अगर काम में कोई समस्या चल रही थी तो वो दूर होगी।कोई नया अवसर आपको मिल सकता है जो आपके लिए बहुत अच्छा होगा।

Love life reading.

ये सप्ताह आपको अपने रिश्ते में solid comittment मिल सकता है।आप किसी बड़े उम्र के व्यक्ति के प्रेम में हो सकते हैं जो ज्यादा रोमांटिक तो नही होगा लेकिन आपकी care बहुत करेगा और रिश्ते को लेकर ईमानदार भी होगा। 
अगर आप सिंगल हैं तो आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो ईमानदार और care करने वाला होगा।लेकिन अपने दिल की बात आपको ही उसे कहनी होगी वो नही कहेगा। किसी को पसंद करते हैं तो आगे बड़े।

मकर राशि Capricorn

Money.

मकर राशि इस  सप्ताह कुछ लोगों को नई जॉब मिल सकती है।आप में से कुछ लोग जॉब छोड़ कर नया बुसिनेस भी कर सकते हैं। आपकी मेहनत से आपके काम अच्छे हो रहे हैं। यदि आप जॉब बदलना नही चाहते तब भी आपके वर्तमान काम मे ही स्थिति बेहतर होगी।आप अपने काम मे मास्टर होना चाहते हैं।आप मे से कुछ लोग अपनी skill सुधारने के लिए कोई ट्रेंनिग भी लेने वाले हैं। आपके वर्क प्लेस में अगर कुछ लोग अगर आपको लगता है कि आपके ख़िलाफ़ है तो आपको  अपनी बात को बड़े सयमित तरीके से उनके सामने रखनी है।वैसे तो आप खुद को इस सप्ताह बॉस की स्थिति में पाने वाले हैं।

Love life reading.

  आप में से कुछ लोग long distsnce रिलेशन में हो सकते हैं। आप ओर आपके पार्टनर दोनों ही एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं जो कि सही नही है।एकदूसरे को जज करते वक़्त सख्त बातें ना बोले कुछ लोगो के रिश्ते में बहुत ज्यादा वादविवाद की स्थिति पैदा हो रही है। पास्ट की बातों से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह कुछ तनातनी का माहौल रहेगा।आप मिल कर चीज़ों को सुलझाए।इस सप्ताह आप रिश्तो को लेकर कुछ उदास और परेशान हो सकते हैं।

कुम्भ राशि Aqurious

Money.

कुंभ राशि इस सप्ताह आप किन्ही दो स्थितियों के बीच मे खुद को फ़सा हुआ पायेंगे।आप वर्तमान जॉब या किसी नए काम मे क्या करे यही सोचने में फॅसे रहेगें।आप खुद को किसी विकट स्थिति में न डाले कभी समय अच्छा नही होता है। विचारों में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव रहेगा। कुछ चीज़ो को आप नज़रंदाज़ कर रहे हैं। कुछ लोग इस इंतज़ार में रहने वाले हैं कि कोई दूसरा उन्हें रास्ता दिखये। जॉब या बुसिनेस में से किसे चुने आप मे से कुछ लोग इस मे भी फ़स सकते हैं।
कुलमिलाकर ये सप्ताह फैसला ना लेने का है।

Love life reading.

किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति से आपको comittment मिल सकती है।आपके और पार्टनर के बीच मे सम्बंध अच्छे और मज़बूत होंगे।लेकिन कुछ पास्ट की बातों को लेकर आप पछतावे की स्थिति में भी रह सकते हैं आप को अपने वर्तमान  में उस रिश्ते में जीना चाहिए जो आपकी परवाह करता है। किसी को पसंद करते हैं तो आपको खुद पहल करनी होगी।

मीन राशि pisces

Money.

मीन राशि आप मे से कुछ लोग  multitasking कर रहे हैं एक साथ इतने काम करने से बहुत ज्यादा बर्डन महसूस कर रहे हैं।आप इस सप्ताह अपने धन सम्बंधित मामलों को लेकर चिंता में रहने वाले हैं। आपके वर्क प्लेस में कुछ ऐसे प्रोजेक्ट आप ले सकते हैं जिन्हें पूरा करने में आप परेशानी अनुभव कर रहे हैं।आप मे से कुछ लोगो ने कुछ कर्ज भी लिया हो सकता है जिसे देने में आप इस वक़्त खुद को सक्षम नही पा रहे हैं।आपको सलाह है one by one कर के अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।
Tage -- weekly tarot card reading in hindi, horoscope, rashifal, tarot money reading, love reading, all zodiac sign


Post a Comment

0 Comments

-–>