< >–>

How to attract money क्या आप फटे कपड़ो को घर में रखते हैं।।


How to attract money क्या आप फटे कपड़ो को घर में रखते हैं।।

आप ने बहुत सारे ऐसे लोग देखें होंगे जो काफी अच्छा कमाते हैं लेकिन फिर भी परेशान रह्ते हैं।बरकत नही होती उनके घर में, ज्यादा से ज्यादा कमाने के बाद भी वो कम कमाई का रोना रोते रहते हैं। कुछ लोग मेहनत ज्यादा करते हैं लेकिन उन्हें फायदा इतना नही मिलता। कुछ लोग बहुत सारा पैसा कमाते हैं लेकिन दिखते गरीब हैं उनकी हालत अस्त व्यस्त होती है।कुछ लोग सालो से आगे ही नही बढ़ पाए बस एक साधारण सा जीवन ही जी रहे हैं। कुल मिलाकर धन की कमी और अगर है भी तो सन्तुष्टि नही है। तो आइए जानते है इसका कारण क्या है ?

शुक्र venus.

जैसा कि आप जानते हैं कि शुक्र ग्रह का सीधा सा सम्बंध है। धन,समृद्धि,भोग,विलास,प्रेम,संभोग,सुख,सुंदरता,अच्छे कपड़े,फैशन,इत्र,सोना ,पीला रंग आदि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप की कुंडली मे शुक्र मज़बूत स्थिति में है तो आप को हर प्रकार की सुख समृद्धि प्राप्त होगी। यहाँ हम कुछ point के जरिए जानते हैं कि शुक्र ग्रह की मजबूती से क्या फायदे होते हैं।
  • मज़बूत शुक्र होने से व्यक्ति के पास धन संपत्ति की कोई कमी नही रहती ऐसे लोगो के पास प्रचूर धन सम्पत्ति होती है। खुद की ज़मीन औऱ घर जरूर होता है।
  • ऐसे व्यक्ति सुंदर कपड़े पहनते हैं और फ़ैशन में हमेशा अपडेट रहते हैं।
  • आकर्षक दिखते हैं।शंगार के प्रति इनकी आसक्ति ज्यादा होती है।
  • ये जिस काम मे हाथ डालते हैं उसमें उन्हें बहुत फायदा होता है।
  • प्रेमी स्वभाव के होते हैं ।
  • कला प्रेमी होते हैं कला के क्षेत्र से जुड़े होते हैं।
  • अपने स्वास्थ्य और सुंदरता को लेकर बहुत सचेत होते हैं।
  • आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं औऱ खुद भी दूसरों की तरफ आकर्षित होते हैं। इन्हें सुंदर लोग अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
  • इन्हें शॉपिंग पसंद होती है। चीज़ों की खरीदारी पर भी काफी खर्च  करते हैं। धन की ऐसे लोगो को  कमी नही होती है।
तो अब आप समझ गए होंगे कि शुक्र ग्रह का मज़बूत होना बहुत जरूरी है। लेकिन हम यहां विशेष रूप से एक खास बात की तरफ आप का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।अगर आप उस मे सुधार कर लेंगे तो आप अपने जीवन की बहुत सारी मुश्किलों को दूर कर सकेंगे।

फटे पुराने कपड़ें।

यदि आपके घर मे आप फटे पुराने और बहुत ज्यादा घिसे हुए कपड़ो का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात पर गौर करे कि आप अपनी कुंडली मे शुक्र ग्रह को कमजोर कर रहे हैं। 
शुक्र ग्रह  ---  शुक्र ग्रह आपको धन,वैभव,भवन,सम्पत्ति, गाड़ी,सुंदरता,स्वास्थ्य, प्रेम, सिंगार आदि देते हैं। मतलब पूरे संसार का सुख आपको शुक्र ग्रह के सही होने पर मिलता हैं। और शुक्र ग्रह को सही करने के लिये आपको वैसा ही रहना होगा जैसा उन्हें पसंद हैं।
अब आप समझ गए होंगे अगर आप फटे पुराने कपड़े पहनते हैं तो आप गरीबी को आमंत्रित कर रहे हैं। अगर आपके पास नये या महंगे वस्त्र खरीदने के पैसे नही है तो इसका मतलब ये नही है कि आप फटे और घिसे हुये कपड़े पहनने लग जाये।
आप कपड़ो को धो कर सी ले तब उनको पहने। घर का कोई भी कपड़ा फटा हुआ नही होना चाहिए।चादर, तकिए, कवर सब साफ होने चाहिए। औऱ मन में इच्छा होनी चाहिये कि आपको नये कपड़े औऱ नया समान खरीदना है। जैसी इच्छा करेगे वही होगा।

शुक्र ग्रह धन वैभव.

  1. साफ सुथरे कपड़े पहने।
  2. फटे कपड़े ना पहने।
  3. इत्र का प्रयोग करे।
  4. सफेद चीज़ों का दान करें।
  5. शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  6. शुक्र के मंत्र का जाप करे।
  7. घर को साफ रखें।
  8. खुद रोज़ नहाए और इत्र का प्रयोग करें।
  9. पानी मे गुलाबजल डाल कर  नहाए।
  10. शुक्रवार को घर का बाथरूम और टॉयलेट साफ करें।
  11. साफ बिस्तर पर सोये।
  12. महिला है तो अपने पैरों को खूब साफ रखें और सजा कर रखे।
  13. सिंगार करें अच्छे दिखे। सकारात्मक सोच रखे।
  14. घर मे रखे हुए पुराने कपड़ो को घर से निकाल दे।
  15. घर के मंदिर को साफ रखें और खुशबूदार अगरबत्ती ,स्टिक का प्रयोग करे।
  16. मंदिर को खुशबूदार  फूलों से सजाएं।
ये वो उपाय हैं जो आपको सुख समृद्धि दे सकते है।आप पूरे विश्वास के साथ करे। आप सब को जरूर फायदा होगा।
Tage -- शुक्र के उपाय, धन सम्पत्ति की प्राप्ति के उपाय

Post a Comment

0 Comments

-–>