< >–>

Weekly tarot reading for12 zodiac sign 17 to 23 january 2022।।किस राशि को धन लाभ होगा इस सप्ताह।।

 

https://www.sahajjob.in/

Weekly tarot reading for 12 zodiac sign 17 to 23 january 2022।। किस राशि को धन लाभ होगा इस सप्ताह।।

मेष राशि Aries

Money matter. 

मेष राशि अगर आप किसी के साथ पार्टनर शिप में बिज़नेस करने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।हो सकता है ये एक male/female पार्टनर शिप हो। इस पार्टनर शिप में आप आगे बढ़ेगे दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी।दोनों ही अपने काम मे मेहनत करोगे और लाभ प्राप्त करोगे। अगर पार्टनर शिप नही है तब भी आपके धन सम्बंधित मामले इस सप्ताह बेहतर होंगे।आप आगे बढ़ोगे। उत्साह रहेगा नई दिशा मिलेगी जिस से आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेगें। 
उपाय--सफेद वस्तुओं का दान मंदिर में करें।

Love life.

आप मे से कुछ लोग अपने से बड़े किसी ऐसे व्यक्ति के प्रेम में हो सकते हैं जो ईमानदार और आत्मनिर्भर होगी या होगा। आप इनकी सलाह से आगे बढ़ सकते हैं। आप मे से कुछ लोग खुद ऐसे हो सकते हैं यानी सिंगल और आत्मनिर्भर कोई अचानक से आपको मिल सकता है। इस तरह का व्यक्ति आपके परिवार में भी हो सकता है जिसे आप इस सप्ताह महत्व देने वाले हैं। ये सप्ताह love and relation में कुछ स्वतंत्रता का है आप अपने बारे में भी सोच सकते हैं कि आपको खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और खुद को निखारना चाहिए। प्रेम व्यक्ति से नही उसके गुणो से होता हैं।

Divine guidance -- mother Mary की blessing आपके साथ हैं।

वृषभ राशि Taurus

Money matter.

वृषभ राशि आपके काम मे अगर कोई समस्या चल रही थी तो वो अब बेहतर होगी।धीरे धीरे चीज़े सुधरेंगी।आप जल्दबाजी ना करे। पैसे के पीछे भागने के बजाए अपनी skill को सुधारने की तरह ध्यान दे। आपके बिज़नेस और जॉब में अब सुधार होगा। वर्क प्लेस में आ रही मुश्किलें दूर होगी। आप कुछ मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
उपाय -- शुक्र के मंत्र का जाप करें।

Love life. 

इस सप्ताह आप खुद को बंधा हुआ महसूस करेंगे आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं जहाँ आप पर प्रेम के बजाय दोषारोपण किया जा रहा है। आप  खुद की बात नही रख पा रहे हैं। इस रिश्ते से आपको बाहर आना चाहिए।  चिन्ता फिक्र अपमान आपको महसूस होगा। खुद को असहाय समझने के बजाय हिम्मत कर के बाहर आये। आप किसी ऐसे रिश्ते की तरफ भी आकर्षित हो सकते हैं जो आपके लिए सही नही है। आप किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं जो आपको इन परेशानियों से बाहर निकाले। लेकिन याद रखें आप खुद ही अपने लिये कुछ बेहतर कर सकते हैं कोई दूसरा नही कर सकता।

Divine guidance. अपने मन की आवाज को सुनिए अचानक से ही कुछ अच्छा होगा।

मिथुन राशि Gemini

Money matter.

मिथुन राशि इस सप्ताह आप धन सम्बंधित मामलों को लेकर चिंता में रहेगें। आपको लगेगा कुछ ठीक नही हैं आपकी जॉब या बिज़नेस आपको फायदा नही दे रहा है। भविष्य की चिता रह सकती है। जिस काम मे आपने पैसा लगाया है वो आपके मनमुताबिक फायदा नही दे रहा है। अपने वर्तमान स्थिति से आप खुश नही होंगे लेकिन हिम्मत करें आगे सब अच्छा होगा।स्थिति उतनी खराब नही है जितनी आप समझ रहे हैं।
उपाय --- शनि के मंत्र का जाप करे।

Love life.

जो लोग सिंगल हैं उनके पास एक साथ बहुत सारे प्रपोसल हो सकते हैं। आपके पास  चुनाव की स्वतंत्रता है। आप बहुत सारे लोगो की नज़र में है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो कोई दूसरा रिश्ता अचानक से आप की जिंदगी में आ सकता है जिसकी तरह आप आकर्षक महसूस करेंगे और उसका असर आपके वर्तमान रिश्ते पर पड़ सकता है। आप खुद सोचे कही आप ख्यालो की दुनिया मे तो नही है। वास्तविक हो कर सोचे कि आपको क्या चाहिए और आप के लिए क्या सही हैं।

Divine guidance -- new idea आपकी life चेंज कर सकता है।

कर्क राशि Cancer

Money matter. 

कर्क राशि इस सप्ताह आप चीज़ों को समझने की कोशिश में रहेंगे।उत्साह बना रहेगा। आपको कोई ऑफर मिल सकता है। आप अपने काम से सम्बंधित चीज़ों को समझने की कोशिश भी करेगे।कोई अच्छा इंसान आप के काम मे आपकी हेल्प कर सकता है जिस से आपको फायदा होगा।आप खुद भी काम को सीखने समझने की कोशिश करेंगे।
उपाय -- सफेद चीज़ों का दान करें। चन्द्रमा के मंत्र का जाप करें।

Love life.

आप किसी ऐसे पार्टनर के साथ हैं जो उत्साही है आप दोनों साथ मे वक़्त गुजरेंगे।एक साथ कही घूमने भी जा सकते हैं।अगर आप सिंगल हैं तो कोई यात्रा के दौरान आपकी जिंदगी में आ सकता है जो बहुत उत्साही उर्जा से भरा होगा। ये कार्ड आप की लाइफ में सेक्स कोभी बताता है कि आप शारिरिक रूप से भी किसी के साथ इनवॉल्व होंगे।या किसी के प्रति जबरदस्त शारिरिक आकर्षक महसूस करेंगे।

Divine guidance -- दिल औऱ दिमाग से सही सोचे कुछ नया नज़रिया अपनाये।चीज़े तभी ठीक होंगी।

सिंह राशि Leo

Money matter.

सिंह राशि इस सप्ताह आपके धन सम्बंधित मामले बहुत अच्छे रहने वाले हैं।आपको आपके काम मे फायदा हो सकता हैं। आपकी  जॉब में भी तरक्की हो सकती है। कोई ऐसा व्यक्ति पुरुष या महिला आपको मिल सकती है जो खुद बहुत समृद्ध हो और आपको भी आपके काम मे आगे लेकर जाए। या आप खुद भी वो महिला या पुरुष हो सकते हैं जो अपने काम और धन से सुरक्षित हो।कुल मिलाकर इस सप्ताह money matter अच्छे रहेंगे।
उपाय -- लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करें।जरूरत मंद लोगो की सहायता करें।

Love life.

आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं जो बहुत ज्यादा रोमांटिक हैं या आप खुद में ये फ़ीलिंग महसूस करेंगे किसी के प्रति।आपका कार्ड बताता है कि आपको किसी से कमीटमेंट चाहिए। जिसके लिए आप लड़ रहे हैं। ये भी हो सकता है कि आपका साथ इस रिश्ते से बाहर जा रहा हो। निकल रहा हो या अचानक से उसकी सोच में कुछ परिवर्तन हो जाये।
जो लोग सिंगल हैं उनके लाइफ में कोई रोमांटिक प्रपोसल आ सकता है।कोई शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। जो भी आपकी लाइफ में आएगा वी उर्जा से भरपूर होगा।आप इस सप्ताह अपने रिश्तो को लेकर बहुत जल्दबाजी में रहेगें। आप अपनी मंजिल से बस कुछ ही दूरी पर हैं। बस थोड़ा सा सोच समझ कर आगे बड़े।

Divine guidance -- आपके आसपास ईश्वर का जादू हैं जिसे महसूस करें विश्वास करें अच्छा सोचे सब सही होगा।

कन्या राशि virgo

Money matter.

कन्या राशि आपको कोई जॉब प्रपोसल मिल सकता हैं जो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कही यदि आपने अप्लाई किया हुआ था तो आपको जॉब ऑफर जरूर मिलेगा और कही अगर किसी कोर्स के लिए भी अप्लाई किया था तो रिजल्ट पॉजिटिव ही होगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। unexpected आपको कोई न्यूज़ मिल सकती है जो आपको खुशी से भर देगी। आपके business में उन्नति होगी।जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आपको कोई लाभदायक डील मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आप इतनी उर्जा में रहेगें कि खुद को कुछ भी करने में सक्षम पाएंगे।कुल मिलाकर सप्ताह धन और कारोबार को लेकर अच्छा रहेगा।
उपाय -- शुक्रवार को खीर का प्रशाद लक्ष्मी जी को भोग लगाएं खुद भी ग्रहण करे वा बांटे भी।

Love life.

आपको love life भी अच्छी रहने वाली हैं आप खुद को एक नई दिशा में पाएंगे। आप यदि किसी रिश्ते में हैं तो आप का रिश्ता और मज़बूत होगा।आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपको अपने रिश्ते में कमीटमेंट जरूर मिलेगी। 
जो लोग सिंगल हैं उन्हें भी कोई ऐसा साथी मिल सकता है जो रिश्ते को आगे ले जाएगा। आपकी केअर करेगा ईमानदार होगा। प्रेम के मूल्यों को समझने वाला होगा। ज्यादा उम्मीद है कि आपकी लव  मैरिज अरेंज हो जाये। जो लोग विवाहित हैं उनका भी उनके साथी से अच्छा ताल मेल बैठेगा वो परिवार आगे बढ़ा सकते हैं।

Divine guidance --  जो कुछ आपकी life में अच्छा है उन सब को याद करें और उस ईश्वर का शुक्रिया अदा करें।

तुला राशि Libra

Money matter.

तुला राशि आपको आपके पारंपरिक काम मे फायदा होगा अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो मत करीये आपको लाभ नही होगा। टीम वर्क आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।अपको ऐसा काम करना है जिसमें रिस्क कम हो फायदा ज्यादा।आप किसी इंस्टीट्यूट में टीचिंग कर सकते हैं ऑनलाइन लोगो को कुछ सीखा सकतें हैं और खुद भी कुछ सीख सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय -- बुद्ध के मंत्र का जाप करें।

Love life.

इस सप्ताह लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।आप अपनी लव लाइफ में सब कुछ बैलेंस कर पाएंगे। जो लोग फैमिली प्लान कर रहे थे उन्हें खुशखबरी मिल सकती हैं। आप जिस साथी के साथ है आपको उसके साथ अच्छा लगेगा।जो लोग सिंगल हैं उनकी तरफ कोई आ रहा है जो उनका ख्याल रखेगा। है ज्यादा रोमांटिक नही होगा लेकिन वो बोरिंग भी नही होगा। कुछ लोग अपने से बड़ी उम्र की महिला के प्रेम में हो सकते हैं। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है या कोई पुरानी याद दिला को खुशी के साथ उदास भी कर सकती हैं।

Divine guidance --  अपनी wish मांगने से पहले अच्छी तरह से सोच ले ईश्वर आपकी मुराद जरूर सुनते हैं।

वृश्चिक राशि scorpio

Money matter.

वृश्चिक राशि अगर आप किसी पैतृक काम मे है तो उसी को अच्छी तरह से करें काम को बदलने की अभी मत सोचिए।कम रिस्क वाले काम मे आपको फायदा होगा।शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी उपलब्धि मिल सकती है।आप ऑनलाइन भी try करे असपको फायदा होगा। अगर आप हाथ का हुनर जानते है तो यूट्यूब पर डाले आपको निश्चित ही फायदा होगा।नये बिज़नेस में पैसा ना लगाए। इस सप्ताह आप कुछ सीखने या सीखने वाले हैं।
उपाय -- बुद्ध के मंत्र का जाप करें।

Love life --

किसी को खोने का दुख आपको अकेलेपन की तरफ धकेल रहा है।आप अतीत की किसी याद को सीने से लगाये हुए हैं और आपको उसे खोने का बहुत दुख है। आप वर्तमान में नही जी रहे हैं। आप अपने पुराने दुख से इतना दुखी हैं कि वर्तमान के रिश्ते पर अपना ध्यान नही लगा पा रहे हैं। हो सकता है कुछ लोगो का ब्रेकअप हो गया हो या तलाक हो गया हो।आपको सलाह है कि अकेले न रहे इस से आपकी समस्या और बढ़ेगी।

Divine guidance -- अच्छी चीज़ों को manifestation करें यानी ईश्वर से मांगे और उम्मीद बिल्कुल ना छोड़े सब ठीक होगा।

धनु राशि sagittarious

Money matter.

धनु राशि इस सप्ताह आप  धन को लेकर काफी पावरफुल पोजीशन में रहने वाले हैं।अगर आप ने पास्ट में कोई इन्वेस्टमेंट किया था या किसी प्रोजेक्ट में मेहनत की थी तो आपको उसका जबरदस्त फायदा मिलेगा। कोई नया काम करने की सोच रहे है और लोन के लिए अप्लाई किया था तो वो पास हो जाएगा। कही से आपको कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जो आपको फायदा पहुचाएगा। आपके वर्क प्लेस में पार्टी का माहौल रहा सकता है।आपके कार्ड कहते हैं कि कोई धनवान व्यक्ति जो कि बहुत पॉवरफुल पोजीशन में है आपको कोई बिज़नेस ऑफर दे सकता है। आपको सलाह है कि कुछ धन आप जरूरत मंदो को दान भी करें आपको इस से फायदा होगा।कुल मिलाकर आप इस सप्ताह धन को लेकर सन्तुष्ट रहने वाले हैं।
उपाय -- शुक्र के मंत्र का जाप करें।

Love life.

परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं जिसमे आपको स्टेबिल्टी मिलेगी आप का पार्टनर बहुत सोच समझ कर ही कदम उठाएंगे।वो एक अच्छा लाइफ स्टाइल चाहता है औऱ इसी कोशिश में है। हो सकता है उन्हें या आपको कोई पैतृक सम्पत्ति का भी लाभ हो जाये। घर लेने के भी योग बन रहे हैं। किसी से कमीटमेंट की उम्मीद है तो थोड़ा रुके जवाब हॉ में होगा।
अगर आप सिंगल है तो कोई नया प्यार आपके पास आ रहा है। और ऐसा व्यक्ति होगा जो आपको कमीटमेंट देगा और आपकी पूरी देखभाल करेगा। इसमें परिवार की रजामंदी भी होगी।शादी सगाई हो सकती है। मन शांत रहेगा।

Divine guidance -- एक रास्ते से अगर मंजिल नही मिलती तो रास्ते दूसरे भी है।

मकर राशि Capricorn

Money matter.

मकर राशि आपके काम में आचानक कोई मेजर चेंज आ सकता है हो सकता है आप जॉब चेंज कर ले या अपना कोई बिज़नेस स्टार्ट करें जो भी होगा बेहतर होगा।धन लाभ होगा अचानक से ये धन आपका किसी को दिया हुआ भी हो सकता है।आपके वर्क प्लेस में अगर कोई परेशानी चल रही थी तो अब चीज़ें बेहतर होंगी। लेकिन अगर कुछ चेंज होता है तो आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी तो ध्यान रखें आसान कुछ भी नही होता हैं। आप चिंता ना करें सब ठीक होगा।ये सप्ताह एक नए चेंज का है। जो भी होगा आपके अंदर उस से निकलने की क़ाबलियत होगी।
उपाय -- सूर्य को जल चढ़ाएं और मंत्र का जाप करें।

 Love life.

अगर आपकी किसी से बात नही हो रही थी तो आपकी बात हो जाएगी।कोई अच्छी खबर मिल सकती है।reunion का कार्ड है।कोई वापिस आ सकता है। आपका कार्ड आपको अपने रिश्ते में स्पार्क भरने को कह रहा है,आपके रिश्ते में शायद बोरियत आ रही है इसे अच्छा करने के लिए काम करें। कुछ लोगो का रिश्ता पहले से बेहतर होगा कुछ लोग अलग भी हो सकते हैं।आपके कार्ड कहते हैं दिन ही नही राते भी आपकी अच्छी कटने वाली हैं।
अगर सिंगल है तो कोई रोमान्टिक प्रपोसल आपको मिल सकता है। कोई ऐसा आपके लाइफ में आ सकता है जो उर्जा से भरा होगा।किसी की तरफ आप आकर्षक महसूस कर सकते हैं।हो सकता है आप अपने से किसी बहुत छोटे व्यक्ति के आकर्षण में बंध रहे हो। सेक्स की तरफ आप ज्यादा जायेगे एन्जॉय करेगे।लेकिन ये रिश्ता बहुत छोटा होगा।

Divine guidance --  ईश्वर के magic को महसूस करें ।आपके चारों तरफ joy है।

कुंभ राशि Aqurious

Money matter.

कुम्भ राशि आपके धन सम्बंधित मामले बहुत अच्छे लग रहे हैं। हो सकता है आप मे से कुछ लोग जमीन या मकान भी खरीद ले। आप को आपकी मेहनत का फल बहुत अच्छा मिलेगा। आपका job और business बहुत अच्छा चल रहा है। आप मे से कुछ लोग रिटायर्ड भी हो सकते हैं।अपने जीवन को आप अब अलग तरीके से देखेंगे। आपको आपके काम और धन से सम्बंधित कोई अच्छी खबर भी मिल सकती हैं।
उपाय -- शनि के बीज मंत्र का जप करें।

Love life.

आपकी लाइफ में एक नए रिश्ते की शुरूआत होने वाली है। ये रिश्ता किसी काम के सिनसिले में भी आपको मिल सकता है जो आपको स्टेबिलिटी देगा आपके लिए अच्छा साबित होगा।अगर पहले से किसी रिश्ते में है तब भी आप का रिश्ता एक नए पड़ाव में प्रवेश करेगा। आप दोनों ही इस रिश्ते में प्यार और सिक्योरिटी दोनों महसूस करेंगे।ये रिश्ता बराबर का होने वाला है।

Divine guidance -- जरूरत मंदो कि सेवा करें आपको सन्तुष्टि मिलेगी।

मीन राशि Pisces

Money matter.

मीन राशि आपके धन सम्बंधित मामले बहुत अच्छे रहने वाले हैं कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं।जॉब में हैं तो प्रमोशन मिल सकता है।आपका बिज़नेस अब ऐसी स्टेज में पहुँच रहा है जहाँ आपको बस प्रॉफिट ही मिलेगा। किसी लोन के लिए अप्लाई किया था तो मिल जाएगा।कोई ऐसा व्यक्ति आपको डील ऑफर कर सकता है जो काफी धनवान ओर योग्य है जिससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। पास्ट किये गए कुछ इन्वेस्टमेंट आपको बहुत फायदा पहुचाने वाले हैं। 
उपाय -- शुक्र के मंत्र जप करें वा सफेद चीज़ों का दान करें।

Love life.

इस सप्ताह आप के रिश्ते में कुछ नया होगा।कुछ लोगो का रिश्ता शादी और सगाई में बदल सकता है। आपके रिश्ते में अगर कुछ छुपा हुआ था तो वो सब क्लियर होगा। जिस से आप खुशी महसूस करेंगे।
आपके रिश्ते में प्यार और खुशी दोनों बढ़ने वाले हैं।
आप के कार्ड कहते हैं कि प्रैग्नेंट होने के भी पूरे चान्स हैं अगर आप  तैयार नही है तो प्रिकॉशन लीजिए।कुलमिलाकर ये सप्ताह बहुत अच्छा जाने वाला है।

Divine guidance --आपकी लाइफ में जादू होने वाला है।

Tage -- weekly tarot card reading,12 zodiac sign, tarot money reading, tarot love reading, tarot rashifal, horoscope

Post a Comment

0 Comments

-–>