< >–>

1,10,19,28 मूलांक वालो के धन की स्थिति आने वाले हफ्ते में कैसी रहेगी। Rashifal With tarot card reading.

 

https://www.sahajjob.in/2021/09/aquarious-love-life-tarot-card.html
मूलांक 1 Rashifal

यहाँ हम Tarot card reading के द्वारा मूलांक 1,10,19,28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों  का आने वाले हफ्ते का राशिफल जानेगे।आपके money matter, Love relationship, Health सभी कुछ देखेंगे। इसके अलावा divine card से Msg भी निकालेगे।  

 मूलांक 1 राशिफल

Money matter

आपको अपने काम में जितना फायदा हो रहा है आप उस से संतुष्ट नही है। आप अपनी तरफ देखने के बजाए दूसरों की तरफ देख रहे हैं कि उनके पास आप से ज्यादा है। Jo है उसके लिए खुश ना हो कर जो नही है उसकी तरफ नजर लगाए हुए हैं इस लिये निराश हैं। 
आपको आगे से कुछ ऑफर भी मिल सकता है। 

कोई जॉब ऑफर मिल सकता है जिसे शायद आप ना ले। Es वजह से आप परेशांन रह सकते हैं  लेकिन आपके Money matter इतने भी खराब नही है। आपको अपने Goals पर फ़ोकस करें। दुबारा से ek बार सोचे कि आपको क्या चाहिए फिर आगे बड़े। 

अगर आप काम सिर्फ इस बजह से बदलना चाहते हैं कि वहाँ से आपके मेहनत के बावजूद पैसा नही मिल रहा या मन मुताबिक़ फायदा नही हो रहा तो आपको सलाह है कि आप अपने काम से जुड़ी तकनीकि प्रशिक्षण की तरफ ध्यान दे हो सकता है किसी के मार्गदर्शन में आप सफल हो।कुछ योग्य व्यक्तियो को आप अपने काम मे शामिल करें या जॉब दे जो उस काम के विशेषज्ञ हो। आपको जरूर फायदा होगा।याद रखिये समय एक सा नही रहता है।

आपको  पार्टनरशिप का ऑफऱ मिल सकता है लेकिन यहाँ आप इस पार्टनरशिप को रिश्ते में भी बदलना  चाहते है।आप दोनों की सोच मिलती है।आप दोनों आपने काम को अच्छी तरह आगे बढ़ाएंगे।

Love💐relation

आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएँगे।  अगर आपके रिश्ते में कुछ ऐसा है जो आप छुपा रहे हैं या आपके पार्टनर छुपा रहे थे तो वो सामने आ जायेगा।
कुछ लोगो के लिये प्यार का ऑफर भी है। कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है।शादी,सगाई या बच्चे के जन्म से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। हो सकता है कोई टूटा हुआ रिश्ता जुड़ जाए।
आपमें से कुछ लोग सिर्फ अपना मतलब निकालने के लिये रिश्ता बना रहे हैं जो चीटिंग है।आपको ऐसा नही करना है।या आप की ज़िंदगी में कोई ऐसा रिश्ता आ रहा है। सम्भल कर रहे।प्रेम के लिये ये सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।

Health

आप मे से कुछ लोग किसी चीज़ के इतने इंतजार में हैं कि आप की सेहत पर भी असर हो सकता है।आप पैसा,प्यार, रिश्ते में से किसे ज्यादा महत्व दे इस वजह से भी परेशान हैं।ज्यादा चिंता आपकी सेहत हो नुकसान पहुंचा सकती है।
आप मे से कुछ लोग नये डाइट प्लान की तरफ भी जा रहे हैं ।जिम या योगा की तरफ आप जा सकते हैं। मेडिटेशन भी कर सकते हैं आपको फायदा होगा। खुद को सवारने की तरफ भी आपका ध्यान जा सकता हैं।यो कुल मिलाकर सेहत अच्छी रहने वाली है।

Divine msg ---💐कुछ बड़ा करना है तो मेहनत करते रहो ईश्वर देख रहे हैं। ये समय आपकी परिक्षा का है।और आपको इसका फल भी जरूर मिलेगा।

Tage -- tarot card reading, astrology, numology, number1,10,19,28 rashifal, horoscop, vastu

Post a Comment

2 Comments

-–>