< >–>

मूलांक 8,17,26 को जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं। आनेवाला समय कैसा रहेगा। Rashifal with Tarot card reading.


मूलांक 8,17,26 राशिफल

हम यहाँ मूलांक 8,17,26 तारीख को जन्मे जातको के व्यक्तित्व की विशेषताओं की बात करेगे , उनके स्वामी ग्रह कोन हैं? विघ्न बाधा दूर करने के उपाय तथा Tarot card reading के माध्यम  से आने वाले समय का राशिफल देखेंगे। 

मूलांक 8,17,26 तारीख को जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं। 

इन व्यक्तियों में निम्न लिखित चारित्रिक विशेषताएँ होती है। 
  1. इन तरीखो मे जन्मे व्यक्ति अंतर्मुखी होते हैं। किसी से दिल की बात नहीं करते। कम बोलते हैं। आप इनके दिल की बात इनकी मर्ज़ी के बिना नहीं जान सकते। 
  2. इनके नाम पर धन सम्पति, जमीन जायदाद जरूर होती हैं। 
  3. चुकि इनके स्वामी ग्रह शनिदेव हैं इस लिए इनके कामो में विघ्न् जरूर  पड़ता है। लेकिन ये हिम्मत नही हारते अपने काम में लगे रहते हैं। 
  4. इन्हें एक से ज्यादा काम भी बदलने पड़ते हैं। जो कि ये हिम्मत के साथ नये काम को अपनाते हैं। 
  5. अंतर्मुखी होने के कारण किसी को जल्दी से दिल की बात नहीं कह पाते और कुछ लोगों को छोड़ कर इनमें से अधिकतर तो जीवन भर अपने प्रेम को याद बना कर ही रहते हैं। 
  6. ये जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं करते हैं। 
  7. परिवार के प्रति बहुत जिम्मेदार होते हैं। 
  8. ये दयालु और स्वेदंशील होते हैं। 
  9. ये न्यायिक शेत्र में काम कर सकते हैं। इंजिनियर, तकनीकी शिक्षा या लोहे से जुड़े व्यवसाय में इन्हें बहुत फायदा होगा। 
  10. फिजूल खर्ची नहीं करते इस वजहा से इनके पास धन की कमी नहीं होती। 
  11. इन्हें साँस वा गुर्दो से सम्बंधित रोग हो सकता हैं। 
  12. इन्हें 8 या 4 नंबर वालो से शादी नहीं करनी चाहिए। 
  13. लकी नंबर 3,5 है। कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत गुरुवार या इन तरीखो पर करें तो अच्छा होगा। 
  14. शुभ रंग नीला, काला है। 

स्वामी ग्रह -- इनका स्वामी ग्रह शनिदेव हैं इनको रोज़ शनि मंत्र का जाप करना चाहिए फायदा होगा। 

 शनिदेव के उपाय

यदि आप के काम में कोई रुकावट आ रही है तो आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं। उपाय विश्वास के साथ करें और लगातार करने होंगे। साथ ही प्राथना करे। 

  1. शनिदेव के मंत्र का जाप रोजाना करें। और मन को शांत रखने की कोशिश करें। 
  2. ओम शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। 
  3. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दिया जलाये। 
  4. मंदिर में सिक्को का दान करें। 
  5. शनिवर् को काली दाल का दान करें। 
  6. सबसे बड़ा उपाय झूट ना बोले और किसी के साथ बेईमानी ना करें। क्योकि शनिदेव न्याय के देवता हैं सो न्याय शील रहे। 
तो ये थे कुछ सरल उपाय आप इन्हें जरूर आजमाये आपको लाभ होगा। 

मूलांक 8,17,26 वालो के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा। Tarot card reading 😇😇

Money matter

आप में से बहुत सारे लोग अपने काम से सम्बंधित प्रशिक्षण ले सकते हैं क्योंकि आप अपने Business या job को बेहतर करना चाहते हैं। आपको आपके काम में कामयाबी मिलेगी। हो सकता है कि आप अपने work place पर Team work करें। आप ऊर्जा से भरे रहेगें लेकिन सोच समझ कर काम करें। कोई नया कोर्स करने के लिए वक़्त अच्छा है। आप शिक्षा के शेत्र में कुछ नया करने वाले है हो सकता हैं आपकी नयी जॉब टीचिंग की हो। मन शांत रखे अगर आपका काम बदलता भी है तब भी ये आपके लिए अच्छा होगा। 

Love relationship

आप अगर relationship में है तो आपको apne रिश्ते में कुछ नया करने की जरूर है। क्योंकि आप कुछ  लापरवाह लग रहे हैं। कोई दो रिश्ते है जिसमें आप चुन नहीं पा रहे हैं। दुविधा की स्थिति बनी हुई है। हो सकता हैं कोई नया रिश्ता है जिस की वजह से आप और आप का patner पारेशांन हो या फिर घर वाले या प्यार में से एक चुनना पड़ेगा। काम या प्यार में से एक चुनना पड़ रहा है। बस आप दुविधा में रहने वाले हैं। 

Health

आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप को कोई स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो आपको डाक्टर के पास जाना चाहिए। आपको सलाह है कि सेकेंड opinion जरूर ले। आपको फायदा होगा। 

Tage -- numology, astrology, Tarot card reading, Rashifal, Horoscope, मूलांक 8,17,26 का Rashifal

Post a Comment

0 Comments

-–>