< >–>

मूलांक 9,18,27 कैसे होते हैं। आने वाले समय में धन, प्रेम, स्वास्थ्य कैसा रहेगा। Rashifal With Tarot card reading.

 

Rashifal 9,18,27 मूलांक
मूलांक 9,18,27 वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है। इनका स्वामी ग्रह कौन है ? समस्याओं के समाधान के लिए उपाय। और Tarot card के द्वारा आने वाले समय के लिए इनका Rashifal भी देखेंगे। हम जानेंगे कि इनके धन सम्बंधित मामले, प्रेम तथा स्वास्थ कैसा रहेगा। 

मूलांक 9,18,27 वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।  

इन तरीखो में जन्मे व्यक्तियों में निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं। 
  1. इन व्यक्तियों में बहुत ज्यादा ऊर्जा होती है। इनकी ऊर्जा का इस्तेमाल अच्छी जगह करना चाहिए अगर ये गलत संगत में फँस गये तो बहुत बड़ा नुकसान उठा सकते हैं। 
  2. इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है । ये व्यक्ति किसी को कुछ भी कह देते हैं लेकिन इनके दिल में कुछ नहीं होता है। 
  3. नंबर 9,18,27 वाले अच्छे खिलाड़ी होते है। 
  4. Physical work बहुत ज्यादा करते हैं। 
  5. ये व्यक्ति आर्मी में जाये तो अच्छा कार्य करते हैं। 
  6. ये व्यक्ति अच्छे डाॅक्टर, रिसर्चर, दवाई के काम में, NGO के काम तथा ट्रैवल के काम में हो तो अच्छा काम करते हैं। 
  7. बिल्कुल बदले में काम करते हैं। जैसा व्यवहार आप इनके साथ करोगे ये भी वैसा ही करेगे। 
  8. अच्छे लीडर हो सकते हैं। समूह में अच्छा कार्य करते हैं। 
  9. इनके मित्र नंबर 1 तथा 3 हैं। 
  10. 8 और 4 नम्बर वालो से इनकी नहीं बनती। 
  11. शुभ रंग केसरिया तथा नीला हैं। 
  12. इन्हें अपने जीवन में कभी ना कभी कोई सर्जरी जरूर होती है। घबराइये मत जरूरी नहीं कोई बड़ा ऑपरेशन ही हो। 
  13. दयालु होते हैं रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। 
तो ये थी इनकी कुछ विशेषताएँ। 

स्वामी ग्रह-- इनके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इन जातको को हनुमान जी के बीज़ मंत्र का जाप करना चाहिए। 

  मूलांक 9,18,27 वालों के लिए कुछ उपाय। 

यदि आप को अपने जीवन में काम या रिश्तों से सम्बंधित कुछ समस्या आ रही है तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए। 
  1. हनुमान चालीसा का पाठ रोज़ करें। 
  2. हनुमान जी के बीज़ मंत्र का जाप करें। 
  3. मंगल वार को हनुमान मंदिर में लडडू, सिंधुर् और चमेली का इत्र चड़ाये। 
  4. मंदिर या गुरु द्वारे में खाने की वस्तुओ का दान करें। 
  5. लाल मसूर की दाल दान करें। 
  6. यदि बार बार चोट लगती है तो किसी अस्पताल में जा कर कुछ खा ले और पानी पी ले। इस से आपको फायदा होगा। 

आनेवाले समय का राशिफल Rashifal

Money matter. 

आपके धन सम्बंधित मामले बहुत अच्छे र  हेगें। अपने अपने काम में जो मेहनत की थी उसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। आप अपने पैसे को कहीं इंवेस्ट भी कर सकते हैं। आप बहुत ज्यादा काम में व्यस्त रहने वाले हैं और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। आपके पास कहीं से रुका हुआ पैसा भी आ सकता हैं। आप अपने काम को बेहतर बनाने के लिए कोई प्रशिक्षण भी ले सकते हैं। कोई बड़ा व्यक्ति आपकी इसमें सहायता करेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ पायेंगे। यदि कोई समस्या थी तो उसका निवारण होगा। 

Love relationship 🌹

आप को कही यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आप किसी से मिलने जाये। हों सकता है आप किसी को manifest कर रहे थे अब ईश्वर आप की सुन रहे हैं। आपकी Love Life आने वाले समय में अच्छी रहेगी। कोई caring person आपकी Life में आने वाले है या पहले से हैं। 
यदि आप सिंगल हैं तो आपकी Life में कोई बहुत अच्छा इंसान आने वाला है जो आपको बहुत प्यार करेगा और आपके प्रति इमानदार रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो समय अच्छा है। आप बोल सकते हैं। कुल मिला कर प्रेम के लिए समय अच्छा है। 

Health

अपनी सेहत का ध्यान रखे। वाहन ध्यान से चलाये। आप बहुत ज्यादा ऊर्जा महसूस करेगे। बिना सोचे समझे आप किसी रिस्की काम में ना पड़े वरना आपको नुकसान भी हो सकता हैं। कोई बीमारी यदि काफी लंबे समय से चल रही थी तो आपको ट्रीटमेंट का तरीका बदलना चाहिए। अपनी सोच को पॉज़िटिव बनाये। अफेर्मेशन करें कि आप स्वास्थ है। और आपको कोई बीमारी नहीं है। अपनी सोच के बलबुते पर आप कुछ भी अच्छा कर सकते हैं। 

Tage-- मूलांक 9,18,27,astrology, numerology, rashifal, Tarot card reading, Horoscope, vastu


Post a Comment

0 Comments

-–>