< >–>

Tarot card reading about career and love life weekly horoscope Nov 2021

 


Tarot card reading about career 🤑and love😻 life weekly horoscope Nov 2021

सब को अपनी जिंदगी में 2 चीजें बहुत प्यारी होती हैं पैसा और प्यार।आज हम इन्ही दो चीजों की reading करेगें tarot card के द्वारा आपका weekly rashifal देखेगें कि आने वाले सप्ताह में आपके card क्या कहते हैं।

Tarot card reading प्राचीन काल मे मिस्र और यूरोप में बहुत प्रचलित थी। भविष्य गरणा के लिए कुछ विद्वान लोग card निकाला करते थे। अब काफी समय से भारत मे भी tarot card reading भविष्य जानने के लिए इस्तेमाल की जाती है। आप अपना भूत, वर्तमान, भविष्य जान सकते हैं।आपको अपना प्रशन करना है card आपको उत्तर जरूर देंगे।

तो चलिये सभी 12 राशियों के लिये money matter और love life आने वाले सप्ताह में कैसे रहने वाली है tarot के द्वारा जानते हैं।यह एक जनरल reading है आपके साथ जितनी मिलती है उतनी ले लीजिए।

आपके date of birth के हिसाब से जो राशि बैठती है वो आपको देखनी है

मेष राशि

मेष राशि इस सप्ताह आपके वर्क प्लेस में वाद विवाद की स्थिति बन रही है। अगर आप ऑफिस में टीम वर्क करते हैं या आपका बिज़नेस है जिसमे एक से ज्यादा पार्टनर हैं तो किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है।आपको बहस से बचना होगा।अपना पक्ष आराम से दूसरों के सामने रखिये।
किसी बात को लेकर आप डरे रहेगें।असन्तोष की स्थिति बन रही है। लेकिन सप्ताहांत तक सब कुछ अच्छा हो जाएगा।आपके नतीजे जिसकी आप इंतजार कर रहे थे आपके पक्ष में आ सकते हैं और आपको इस से खुशी मिलेगी।आप उल्हास के मूड में रहेंगे।परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है।

Love reading  

मेष राशि आपको प्यार में भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी रिलेशन में हैं तो आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। धोके का सकेत है। आप मे से कोई एक इस रिश्ते से निकलना चाहता है।  तो आपको सलाह है बैठ कर आराम से बात करे या चुप रहे झगड़ा ना करे। यदि कोई नया रिश्ता आपके पास आ रहा है तो वो भी आपके लिए सही नही है।फिलहाल आप अपने भाग्य परिवर्तन का इंतजार करें। जो होगा अच्छे के लिए होगा।

वृषभ  राशि

वृषभ राशि आप इस वक़्त काफी खराब वक़्त से गुजर रहे हैं।आपको शांति से काम लेने की जरूरत है।आप के वर्क प्लेस में तनाव हो सकता है।पैसे के लेन देन में पूरी सावधानी बरतें कोई बेईमानी कर सकता है। पैसे के नुकसान की वजह से आप बहुत परेशान हो सकते हैं। आप बिगड़ी हुई स्थिति से पलायन भी कर सकते हैं।हो सकता है आप अपनी जॉब या बिज़नेस बदलने की भी सोचे। अभी समय ठीक नही है ।आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है।तभी सब ठीक होगा।

Love life reading

वृषभ राशि आप प्रेम में भी खुद को कही अटका हुआ महसूस करेंगे।आप दो लोगो प्रेम या पैसा या फिर प्रेम या फैमिली या किन्ही दो लोगो के बीच खुद को फ़सा हुआ महसूस करेंगे। आराम से सोचिये कही किसी के साथ अन्याय ना हो जाये।

मिथुन राशि

मिथुन राशि यह सप्ताह आपके लिए कुछ मिला जुला रहेगा। एस्प अपने काम के परिणाम से निराश हो सकते हैं।किंतु निराश न हो सप्ताह के मध्य में भाग्य परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। टीम वर्क में आपको फायदा हो सकता है लेकिन बिना सोचे समझे कुछ ना करे।यदि कोई पारिवारिक बिज़नेस है तो आपको फायदा हो सकता है।भाग्य अचानक से परिवर्तन हो सकता है।

Love life reading

मिथुन राशि आप long distance relation में हो सकते हैं। हालांकि आपकी love life में प्रॉब्लम चल रही है फिर भी किसी की सलाह आपके काम आ सकती है। आप अपने ऊपर काम कर सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं वो फैमिली प्लान कर सकते हैं। आप रिश्तो को लेकर बहुत serious हैं। खुद का ध्यान कही और लगाए कही घूमने भी जा सकते हैं। हो सकता है कोई नया रिश्ता आपके पास आये। या आपका पुराना रिश्ता ही  आपके पास लौटे।

कर्क राशि

कर्क राशि धन सम्बन्धी मामलों के लिए सप्ताह ठीक है।अगर आप किसी मेल/फीमेल पार्टनर शिप में हैं तो आपको फायदा हो सकता है लेकिन सब कुछ सोच समझ कर ही करे।कही ऐसा ना हो वर्क लोड आपके ऊपर ज्यादा आ जाये और फिर आप निराश हो। प्रेम और बुसिनेस को अलग रखे आप किसी की तरफ आकर्षित हैं।किसी पुराने मित्र से मिलने के योग हैं उसकी रॉय आपको फायदा पहुँचा सकती है।

Love life reading

कर्क राशि आप जिनके प्रेम में हैं आपको थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी होगी तभी आप सफल होंगे। पास्ट की कुछ रिश्तो को लेकर आप उदास भी हो सकते हैं।लेकिन कोई बात नही आप अपने वर्तमान प्रेम को लेकर उत्साह में हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है लेकिन फिर भी आप कुछ शांत हो कर अपने आप के साथ समय बिताना चाहेगे।

सिंह राशि

सिंह राशि आप अपनी पुरानी जॉब या बिज़नेस से बहुत ज्यादा दुखी और निराश नज़र आ रहे हैं।आप पूरी तरह से अपना काम बदल लेगें।घोर निराशा के बाद आपको कुछ स्पष्ट होगा।आशा की किरण दिखेगी। आपको कोई नई जॉब मिल सकती है।कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं।लेकिन उसमें भी आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। टीम वर्क आपको आगे ले जा सकती है लेकिन आप निराशा से भरे रहेगें। कुल मिलाकर सप्ताह मेहनत से भरा रहेगा।सप्ताह के अंत मे कुछ राहत महसूस करेंगे।

Love life reading

सिंह राशि आप इस सप्ताह काफी उर्जा में रहेंगे। आप किसी को कमिटमेंट दे सकते हैं या ले सकते हैं।आप जिनके साथ हैं वो कोई बड़ी उम्र की महिला हो सकती हैं।जिनसे आपको फायदा पहुँच सकता है । प्रेम में कोई अच्छी खबर मिल सकती है लेकिन बिना सोचे समझे किसी रिश्ते में ना पड़े आपको परेशानी भी हो सकती है।

कन्या राश

कन्या राशि आप यदि किसी लीगल मामले में फॅसे हुए थे तो आपको न्याय मिलेगा। इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा प्रोटेक्टिव मोड में रखने वाले हैं अपना पक्ष आप दूसरों के सामने रखेगे।आपको  आपकी मेहनत का फल मिलेगा। टीम वर्क सही रहेगा।आप एक्शन लेने के लिए तैयार हैं लेकिन उम्मीद से कुछ कम मिलने से निराश हो सकते हैं।यदि आपका कोई परिवारिक बिज़नेस है तो फायदा हो सकता है।

Love life reading

कन्या राशि आपके love relation में अचानक से कोई बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है आपको इसके लिये तैयार रहना चाहिए। आप long distance relationship में हो सकते हैं।आपको अपनी ऊर्जा बना कर रखनी है। आप किसी के जवाब के इंतजार में है।हो सकता है जवाब हां में हो।

तुला राशि

तुला राशि आपको अपने काम को लेकर इस सप्ताह यात्रा करनी पड़ सकती है।आप पूरी तरह से ऊर्जा में रहेंगे। आप मन को शांत कर के काम करे।वाद विवाद की स्थिति से बचे आप अपने धन सम्बन्धी मामलों से संतुष्ट नज़र नही आ रहे।कोई नई जॉब मिल सकती है।जो फायदेमंद साबित होगी।

Love life reading

आपको रिश्ते में कुछ बाते खटक सकती हैं इस बार आप अपना पक्ष रखते नज़र आएंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपको अपने रिश्ते में तकलीफ़ महसूस हो सकती हैं। इस सप्ताह आप बहुत ज्यादा सोचेगे।खुद को परेशान ना करे। रास्ता अपने आप निकलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि ये सप्ताह उम्मीद औऱ फायदे से भरा हुआ है। हो सकता हैं आपका प्रमोशन हो जाये आपके काम को सराहा जाए।धन सम्बन्धी मामले बहुत अच्छे रहने वाले हैं। आप अपनी मर्जी से जॉब भी बदल सकते हैं। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं।

Love life reading

वृश्चिक राशि आपकी love life इस सप्ताह बहुत ही अच्छी रहने वाली है।आप long distance relation में हो सकते हैं।कोई आप से मिलने आ सकता है आप भी जा सकते हैं।कोई अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही हैं।कोई बहुत तेजी के साथ आपके पास आ रहा है।आप अपना पक्ष भी दूसरों के सामने रखेगे औऱ आपकी बात मानी जायेगी।आप मन में शांति महसूस करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि आपके वर्क प्लेस में कुछ बाते छुपी हुई हैं कही ऐसा न हो कोई आपके पीठ पीछे साजिश कर रहा हो। धोके से बचे।अपनी आँखें और दिमाग खोल कर रखे।ऐसा न हो आप बहुत सारी चीजों को एक साथ पाना चाहते हो और भृम की स्थिति में रहे। वास्तविक हो कर काम करे।आपको फायदा होगा।आपके वर्क प्लेस में माहौल अच्छा रहेगा।हिम्मत से काम ले आपके किसी साईकल का एंड होने वाला है।पिछली बातो को याद कर के आप कुछ उदास हो सकते हैं।

Love life reading

धनु राशि प्रेम के लिये ये सप्ताह आपका होने वाला है। आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं  हो सकता है किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो जाये। आप जादूगर वाली  पोजिशन में रहेंगे सब कुछ आपके हाथ मे होगा।

मकर राशि

मकर राशि ये सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।आप जिस भी काम मे हाथ डालेंगे वो हो जाएगा।अपने काम की वजह से आप बाहर भी जा सकते हैं यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।जिस चीज़ की आपने उम्मीद लगाई थी वो पूरी होगी।भाग्य परिवर्तन हो सकता है।

Love life reading

मकर राशि आप पैसे औऱ प्रेम में खुद को उलझा हुआ पाएंगे।ऐसा लगता है किसी तीसरे की वजह से आपकी लाइफ में दुख आ रहा है।आपको धोखा मिल सकता है यह समय प्रेम के लिए अच्छा नही है। बातो को सुलझाने की कोशिश करे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि इस सप्ताह आपके धन सम्बन्धी मामले अच्छे रहेंगे।अगर आप किसी के साथ पार्टनर शिप में थे तो आपको नया ऑफर मिल सकता है।जिस से आप को फायदा हो सकता है।जिस महिला के साथ आप पार्टनर शिप में थे वो एस्प से बड़ी हो सकती हैं।आपके लिए वो फायदेमंद साबित होगी। लेकिन ऐसा लगता हैं आपकी पार्टनर शिप किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से टूट सकती है।

Love life reading

कुंभ राशि इस सप्ताह आपकी love life बहुत अच्छी रहेगी।हो सकता है आपको आपके रिश्ते में कमीटमेंट मिले।आपकी शादी तै हो सकती है।लेकिन आपको कुछ उदासीनता महसूस होगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।सप्ताह के अंत मे आप किसी बहस में उलझ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। हो सकता हैं आपको कोई नई डील मिले लेकिन ये डील कैंसिल भी हो सकती है या आपको इसमें नुकसान हो जिस वजह से आप दुखी और निराश महसूस करेंगे।लेकिन सप्ताह के अंत तक आपको लगेगा चीजे इतनी भी खराब नही हुई जितनी लग रही हैं।

Love life reading

मीन राशि रिश्तो को लेकर आप कुछ बोझ महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है कि आप जितना करते हैं आपको उतना फल नही मिलता। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी काट भी कर सकते हैं।लेकिन आपके साथ न्याय होगा।किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं।
Tarot card reading about career and love life weekly horoscope Nov 2021

tarot card rashifal

weekly horoscope

love reading

rashifal weekly

weekly astrology

weekly astrology forecast

astrology weekly horoscope

i love reading

free weekly horoscope

money matter reading

Post a Comment

0 Comments

-–>