< >–>

Cancer, Scorpio, Pisces कैसे रहेंगे आने वाले सप्ताह में आपके धन सम्बन्धी मामले।।weekly tarot card reading।।

 
Cancer, Scorpio, Pisces कैसे रहेंगे आने वाले सप्ताह में आपके धन सम्बन्धी मामले।।weekly tarot card reading।।

Cancer, Scorpio,  Pisces कैसे रहेंगे आने वाले सप्ताह में आपके धन सम्बन्धी मामले।।weekly tarot card reading।।

Cancer, Scorpio,Pisces weekly tarot reading.

आज हम ( जल तत्व ) का प्रतिनिधित्व करने वाली राशियों की weekly tarot reading करेगें।

कर्क Cancer राशिफल

कर्क राशि आपके लिये ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इसका मतलब दीवाली अच्छी रहने वाली है। आपको बहुत सारी चीज़ों की इच्छा है।आप सब कुछ एक साथ चाहते हैं।अपनी इतनी सारी इच्छाओ के चलते आप वास्तविकता से कुछ दूर होते जा रहे हैं।

सप्ताह के मध्य में आपके धन संबंधी मामले बहुत अच्छे रहने वाले हैं।आपके किये गए प्रयास सफल होंगें। आप उत्साह से भरे रहेगें। आपको काम के नए अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आप partnership करते हैं और वो भी महिला पुरुष टीमवर्क तो वह आपके लिये बहुत अच्छा रहेगा और आपको इस partnership से काफी फायदा होने वाला है। कुछ संभल कर भी रहे क्योंकि अगर आपने कुछ कर्जे लिए हुए हैं तो उनका भी तक़ाज़ा हो सकता है।

आपको चेतावनी भी दी जाती है। कोई आपको काम मे धोका भी दे सकता है।आपका फायदा भी उठा सकता है। हो सकता है कोई आपको धन का लालच दे कर आपकी मेहनत का फायदा उठा ले जाये और आप हाथ मलते रह जाये। जुआ आदि से दूर रहे।नुकसान हो सकता है। कुछ चीज़ों के लिये आप जानते हुए भी नासमझ बने हुए हैं।

अगर जॉब के लिए किसी मनमुताबिक नतीजे का इंतजार कर रहे है तो थोड़ा इंतजार करना होगा। आप खुद को थोड़ा डिफेंसिव मोड में रखने वाले हैं।किसी भी तरह की बहस से बचें।

सप्ताह के अंत मे आप कुछ उदासीन रहने वाले हैं। आप धन से हट कर थोड़ा ध्यान अपने मन पर भी देगें। आपको लग सकता है कि काम में उतना फायदा नही हो रहा जितना आप चाहते हैं। आपको सलाह है कि अपने काम को धीरे धीरे आगे बढ़ाए एकदम कुछ नही होंने वाला।
कुल मिला कर सप्ताह अच्छा रहेगा।मन को शांत रखें।

वृश्चिक Scorpio राशिफ़ल

वृश्चिक राशि आपके सप्ताह का आरंभ किसी काम के अंत से हो सकता है।शायद आप किसी ऐसे जॉब में हो जिसमें आप बहुत परेशान हो,या कोई बिज़नेस हो सकता है जो आपको फायदा न पहुँचा रहा हो तो आप उसे छोड़ कर नई शुरुआत कर सकते हैं।आपके आगे के cards बहुत अच्छे आये हैं आपको फायदा होगा।

 ये भी हो सकता है कि अब आपके वर्क प्लेस में हालात सुधर जाए। जो परेशानी आप पहले महसूस कर रहे थे वो अब समाप्त हो रही है।आपके ऑफिस का माहौल ख़ुशनुमा हो रहा है। प्रमोशन के चांस बन रहे है।आप अपनी खुशी दुसरो के साथ शेयर कर सकते हैं।

आपको कोई ऐसा पार्टनर मिल सकता है जो प्यार के साथ आपके काम के लिए भी फायदेमंद हो।आप इस सप्ताह अपने काम को लेकर यात्रा भी कर सकते हैं।और इस यात्रा से आपको फायदा होगा।

कोर्ट सम्बन्धी यदि कोई मामला चल रहा था तो निश्चित ही फ़ैसला आपके हक में होगा।आप अपनी खुशी दुसरो के साथ बांटेगे।घर परिवार में उत्साह का माहौल होगा।

आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जो आपको आगे बढ़ने में मदत करेगा। आप student है तो किसी अच्छे teacher से मिल सकते हैं जो आपके अच्छी तरह से guide करेगा।
कुल मिलाकर ये सप्ताह आपका बहुत अच्छा जाने वाला है।
Rashifal

मीन Pisces राशिफ़ल


मीन राशि आप इस सप्ताह कुछ असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। किन्हीं दो चीजो के बीच मे आप इतनी बुरी तरह फॅसे हुए हैं कि फैसला नहीं ले पा रहे हैं।ये reading धन सम्बन्धी मामलों के लिये है तो ये आपकी जॉब या बिज़नेस हो सकता है।आप विचरो पर काबू पाने की कोशिश करेंगे। किसी स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे।वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।इसलिए आपको सलाह है कि शांत रह कर परिस्थितियों को समझे और ईश्वर से प्राथर्ना करें।
इस सप्ताह आप एक से ज्यादा कामो के बीच मे फ़स सकते हैं।व्यवहारिक हो कर काम करे। इस बीच कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। हो सकता है कही से रुका हुआ धन मिल जाये।किसी स्त्री से फायदा हो सकता है। लेकिन फिर भी आप कहीं निराश और अकेलापन महसूस करेंगे। त्यौहार का समय है।दोस्तों से मिले आपको अच्छा लगेगा। काम तो जीवन भर का है।कुछ वक्त अपने लिये भी निकाले। 
कुल मिलाकर सप्ताह तो समान्य है लेकिन हम आशा करेगे कि आप अपने अच्छे विचारों और व्यवहार से इस सप्ताह को खास वा खुशनुमा बना देंगे।

Weekly tarot horoscop, daily horoscop, rashifal, vastu, tarot

Post a Comment

1 Comments

-–>