< >–>

Daily Horoscope2021 आज का राशिफल।।zodiac sign।।tarot card reading।।

 

Daily Horoscope आज का राशिफल।।zodiac sign।।tarot card reading।।


Daily Horoscope 2021आज का राशिफल।।zodiac sign।।tarot card reading।।

आज आपका राशिफ़ल कैसा होने वाला है।आइये जानते हैं tarot card के द्वारा।

मेष Arise

मेष राशि आज का दिन धन  सम्बन्धी मामलों के लिये बहुत अच्छा है।आपको धन लाभ हो सकता है। या आप अपने धन से पूर्णतया खुश हैं।आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है।
प्रेम और रिश्तों को लेकर समय अच्छा नही है। आपका आपके पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।कोई आपको धोखा भी दे सकता है।आप का रिश्ता खतरे में है।इस वहज से आप चिंता में रह सकते हैं। हो सकता है रात में आपको नींद भी कम आये।आप खुद को संभाले और हिम्मत से काम ले।अपना भविष्य बनाने पर धयान दे।समय बदलता रहता है।

वृषभ Taurus

वृषभ राशि अगर कोर्ट सम्बन्धी कोई मामला चल रहा था तो उसके लिए आप चिंता न करे फैसला आपके हक में होगा अगर आप सही है तो। किसी जॉब के लिये कही अप्लाई किया था और नतीजे का इंतजार था तो थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन आपको जॉब मिल जाएगी।
प्रेम में बहस न करे आप आज अपने हक के लिये आवाज उठा सकते हैं।आप अपने पार्टनर से कुछ सवालों के जवाब मांग सकते हैं।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी तो वो ठीक हो रही है।जिससे आपका मन कुछ शांत रहेगा।

Daily Horoscope2021

मिथुन Gemini

मिथुन राशि आप अपने काम को लेकर कुछ नया सीखने वाले हैं। आप उत्साह में रहेंगे। अगर आप किसी टीमवर्क में हैं तो आपका काम बहुत अच्छा होने वाला है। कोई एक्सपर्ट व्यक्ति आपके काम आ सकता है या आप किसी को गाइड कर सकते हैं। आपकी क़ामयाबी की  चाबी आपके पास है।
प्रेम के लिए समय अच्छा नही है। आप पास्ट की बातों को लेकर परेशान हैं। इंतज़ार में हैं कि कुछ अच्छा हो। इसका असर आपके स्वास्थ पर भी दिखने लगा है।चिंता में नज़र आ रहें हैं। अपने काम पर ध्यान लगाएं।

कर्क Cancer

कर्क राशि आज आपका दिन है।धन,स्वास्थ और प्रेम सभी मे आपको 100% मिला है।आप उम्मीद कर सकते हैं धन के लिये  दिन अच्छा है। आपको लाभ हो सकता है।आपकी कोशिशें रंग लायेगी।
प्रेम महसूस करेंगे। कही घूमने भी जा सकते हैं। आप अपने अंदर या अपने पार्टनर के अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई प्रेम सम्बन्धी प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है।
स्वाथ्य अच्छा रहेगा।आप सन्तुष्टि महसूस करेंगे। अपने फैसले लेने सीखिये तभी आगे बढेगे।

सिंह Leo

सिंह राशि अगर आप काफी समय से किसी व्यक्ति के कारण अपने वर्क प्लेस पर परेशान थे तो वो व्यक्ति वहां से जा रहा है। धीरे धीरे आपके हालात कुछ सुधर रहे हैं। लेकिन आप अपने बुरे हालातों से काफी परेशान रहे हैं तो कुछ वक़्त लगेगा लेकिन आप सब ठीक कर लेंगे। स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना करे ।
प्रेम वा रिश्तों के लिए समय ठीक है। खान पान को ठीक करें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

कन्या virgo

कन्या राशि आप जॉब या बिज़नेस में अगर किसी पोसिटिव नतीजे का इंतजार कर रहे हैं तो अभी वक़्त लगेगा। किसी से बहस न करे अंदेशा है आज आप अपने हक के लिए आवाज उठा सकते हैं।
प्रेम वा रिश्तो के लिए समय अच्छा नही है। आप निराश और चिंता महसूस करेंगे।
आप किसी से सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ को अनदेखा ना करे। यदि कोई भी समस्या है तो एक्सपर्ट की रॉय ले।

तुला Libra

तुला राशि आप किसी इंतजार में थे और आपने मेहनत की थी तो आपको सफलता मिलेगी।आप अगर कोर्ट सम्बन्धी किसी मामले में फैसले का इंतजार कर रहें हैं तो फैसला आपके हक में होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है लेकिन आपको मांगना होगा।
किसी से मिलने जा सकते हैं या कोई आपसे भी मिलने आ सकता है।यात्रा का योग है। काफी परेशानियों के बाद आपको फल अच्छा मिलेगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या थी तो निजात मिलेगी।

वृश्चिक scorpio

वृश्चिक राशि आप अपने काम को बेहतर करने के लिये कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। किसी एक्सपर्ट की सलाह आपके लिये अच्छी रहेगी। टीमवर्क अच्छा रहेगा आप किसी को सलाह भी दे सकते हैं।
प्रेम के लिये समय बहुत अच्छा है। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।आप खुश रहेंगे। अगर पहले से आप किसी रिलेशन में हैं तो आज दिन अच्छा बीतेगा। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।
ज्यादा जल्दबाजी में कुछ ना करें। स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता में रह सकते हैं। खुद पर काबू रखें।

धनु sagitarious

धनु राशि आज का दिन उम्मीदो से भरा होगा। काम अच्छा रहेगा।दिन धन और कामयाबी भरा होगा। स्थिति पहले से बेहतर होगी। कोई अच्छी खबर मिलने की पूरी सम्भावना है। आपकी पूर्व में की गई मेहनत रंग लायेगी।
प्रेम वा रिश्तो में लगता है आपने काफी रफ समय देखा है लेकिन अब कुछ अच्छा हो सकता है। लगता है आप अपने से बड़ी उम्र के किसी व्यक्ति के प्रेम में है।आपको अपनी फ़ीललिंग खुद बतानी होगी।आप का रिलेशन लांग लास्टिंग होगा।
स्वास्थ सम्बन्धी यदि कोई समस्या है तो किसी एक्सस्पर्ट से सलाह जरुर ले। आप कुछ ऊब महसूस कर सकते हैं। कही बाहर भी जा सकते हैं।

Daily Horoscope2021

मकर Capricorn

मकर राशि आप खुद को अपनी जॉब में फ़सा हुआ महसूस कर सकते हैं।पैसे की भी तंगी महसूस करेंगे। लेकिन ये आपका फैसला है कि आप अपने उस काम मे रहना चाहते हैं या नही।जुए और शराब से दूर रहे । किसी महिला से आप आकर्षन महसूस कर सकते हैं। आज आप वैचारिक रूप से खुद को काफी चंचल महसूस करेंगे। आप अपनी लाइफ में कुछ चेंज चाहते हैं।शायद कुछ बदल रहा है।

कुंभ Aqurious

कुंभ राशि आप अपने काम के बोझ के नीचे दब गए हैं।इतना ज्यादा कि आप जॉब छोड़ कर भाग जाना चाहते हैं। आपको अपने काम को बदलने की जरूरत हैं।
आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशन में हैं जो अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं। विचारों में कुछ तकरार रहता है।
प्रैग्नेंसी के चांस हैं।आपको अपने आप को वक्त देने की जरूरत है।आपको जरूरत है।लगता है आप समय पर खाना नही खा रहे हैं और आराम भी नही कर रहे हैं। आपको सलाह है कि खुद पर ध्यान दे।

मीन  Pisces

मीन राशि आप का काम अच्छा हो रहा है। आपको काम मे प्रमोशन भी मिल सकता है।धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी। किसी भी काम को सोच समझ कर करे भले ही आपको कितना ही अच्छा ऑफर क्यो न मिले।
प्रेम और रिलेशन के लिए समय अच्छा है।आप किसी ऐसी व्यक्ति के प्रेम में है जो सुंदर होने के साथ धन से भी समृद्ध है और एक अच्छी पार्टनर साबित होगी। आपको इनसे लाभ हो सकता है।
आप खुद को ऊर्जा से भरा पाएंगे।स्वास्थ उत्तम रहेगा। दिन अच्छा रहेगा।

Daily Horoscope2021
Tarot card reading

Post a Comment

0 Comments

-–>