< >–>

Kisan vikas patra किसान विकास पत्र KVP post office investment scheme. grow your money.

Sahajjob.in

किसान विकास पत्र magical post office scheme.

अगर आप अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं।और ये चाहते हैं क़ि एक time period के बाद आप को अच्छा खासा पैसा मिलना शुरू हो जाये तो ये पोस्ट आपके लिए है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली post office scheme kisan vikas patr KVP की जो वास्तव में एक magical scheme है।

हम में से अधिकतर लोग सोचते हैं क़ि खूब खुल्ला पैसा हो अच्छी earning हो तभी हम पैसा जमा करें।और ये सोचते सोचते कई बार time निकल जाता है और हमारे हाथ कुछ भी नहीं आता।उस वक़्त हम सोचते हैं क़ि काश वक़्त रहते हमने थोड़ी ही सही saving की होती तो आज हमें कुछ पैसा तो मिलता।

आज हम किसान विकास पत्र KVP की बात कर रहे।अगर आप privet job में हैं तो ये scheme आपके बहुत काम आने वाली है।आपको किसान विकास पत्र KVP जरूर लेना चहिये। 40 से 45 साल की उम्र में आपको अपने बच्चों की higher study के लियें पैसा चाहिये होता है।और 60 साल के बाद अपने लिये पैसा चाहिये जब आप उतनी एनर्जी के साथ काम नहीं कर पाते।तब अगर आपकी बचत दुगनी हो कर आपको मिले तो आपको कैसा लगेगा।तो चलिये अब किसान विकास पत्र KVP क्या है जान लेते हैं।

किसान विकास पत्र KVP क्या है।

किसान विकास पत्र KVP भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली post office scheme है। जो क़ि 1988 में किसानों के आर्थिक विकास के लिये चलाई गई थी।लेकिन अब काफी समय से इस किसान विकास पत्र KVP को कोई भी खरीद सकता है और फायदा उठा सकता है।आपको पता हो की बैंक की तुलना में post office scheme ज्यादा भरोसेमंद होती है यहाँ आपको आपके पैसे की पूरी सुरक्षा मिलती है। आइये कुछ point के जरिये समझते हैं।
  • किसान विकास पत्र KVP भारत सरकार की post office योजना है।
  • इस योजना में (KVP) आपको आपका पैसा दुगना हो कर मिलता है।
  • वर्तमान में इसकी अवधि 124 महीने यानि 10 वर्ष 4 महीने है। उदहारण के लिए अगर आज आप 10000 जमा करते है तो निश्चित समय अवधि के बाद आपको 20000 मिलेगें।
  • पैसा आपको इस बार जमा करना होगा।एक के बाद दूसरा विकास पत्र आप खरीद सकते हैं।
  • किसान विकास पत्र की ब्याज दर इस वक़्त 6.9 है। (KVP खरीदते वक़्त पता करें)
  • Locking period 30 महीने का है।यानि अगर आपने एक बार पैसा जमा कर दिया तो 2 वर्ष 6 महीने से पहले नहीं निकाल सकते।
  • इस scheme में आपको आपका पैसा दुगना हो कर मिलता है।
  • कम से कम किसान विकास पत्र आप 1000 का और ज्यादा की कोई लिमिट नहीं है खरीद सकते हैं।
  • इस scheme में आप नॉमिनी भी ऐड कर सकते हैं।
  • इस scheme में आप joind account भी ले सकते हैं।
  • TDS or tax benefit यहाँ आपको नहीं मिलता।आपको मिलने वाला intrest amount अगर टैक्स के अंतर्गत आता है तो कटेगा।80c का कोई benefit यहाँ नहीं है।
  • एक शहर से दूसरे शहर में ट्रांसफर होने की स्थिति में आप post office में जा कर अपना पता चेंज करा सकते हैं।
  • किसान विकास पत्र को आप post office से ही खरीद सकते हैं।
  • भारत सरकार आपके पैसो की सुरक्षा की पूरी गारन्टी लेती है।

Eligibility who will purchase kisan vikas patra. किसान विकास पत्र कौन खरीद सखता है।

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • आवेदक को एक वयस्क होना चाहिए। 
  • नाबालिग सीधे किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र नहीं खरीद सकते हैं। हालांकि, एक वयस्क नाबालिग की ओर से किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र खरीद सकता है। 
  • किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र केवल आवेदक के नाम पर या नाबालिग की ओर से खरीदा जा सकता है। 
  • किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र भी दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से खरीदा जा सकता है। 
  • एक ट्रस्ट किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र खरीद सकता है

Who will Not Eligible purchase of kisan vikas patra.

किसान विकास पात्रता आवेदक की आयु और राष्ट्रीयता जैसे कई कारकों पर आधारित है। जबकि एक वयस्क एक मामूली, अनिवासी भारतीयों की ओर से केवीपी खरीद सकता है और व्यावसायिक संस्थाएं इस बचत योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
अब बात करते हैं क़ि आप ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे उठा सकते हैं।

100 रुपये की बचत कर के 72000 सालाना कैसे पाये।

अगर आप का कोई business है, दुकानदारी है और आपके पास रोज़ पैसे आते हैं या फिर आप कोई housewife हैं। आप एक साथ ज्यादा पैसा जमा नहीं कर सकते हैं तो ये तरीका अपनाइये।
रोज़ 100 रुपये निकालिये या जितने आप निकाल सके।इस तरह आप महीने में 3000 रुपये बचायेगे।इन 3000 से आप KVP यानी विकास पत्र खरीद लें।इस तरह यदि आप 10 वर्ष तक हर महीने विकास पत्र खरीदने की आदत डालते हैं तो 10 वर्ष बाद आपको हर महीने 6000 और हर साल 72000 रुपया मिलना शुरू हो जायेगा।ये हमने सिर्फ उदाहरण दिया है आप ज्यादा या कम भी ले सकते हैं।
Example :-
100×30 =3000
3000×12=36000
36000×10=3,60,000
You will get 7,20,000

अगर आप आज 30 वर्ष के हैं और 10 वर्ष तक आप इस तरह saving करते है तो 40 वर्ष की उम्र के बाद आप इस छोटी सी बचत से कितना फायदा ले सकते हैं।इसीलिये हमने कहा की किसान विकास पत्र एक magical scheme है।इस के जरिये आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।छोटी बचत कल आपको बड़ा फायदा दे सकती हैं।!
उम्मीद है ये पोस्ट आपके लियें फायदेमंद होगी।आप इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि और लोग भी इसका फायदा उठा सकें।
Post office FD scheme..

Post office monthly income plan..

Post a Comment

1 Comments

-–>