< >–>

How to make hands young wrinkle free and soft at home।

 How to make hands young wrinkle free and soft at home।। 


कुछ Extra देखभाल से हम अपने शरीर को  हमेशा सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। 

चेहरे के साथ साथ हाथों की देखभाल भी बहुत जरूरी है।wrinkle free skin सभी को आकर्षित करती है। अपने face पर हम अक्सर कोई ना कोई face pack apply करते रहते हैं लेकिन अपने हाथो को अनदेखा करते है उसका नतीजा होता है रूखे बेजान हाथ, जो वक़्त से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। 

हाथों का कालापन मिनटो मे दूर करे...

हाथ वक़्त से पहले बूढ़े क्यो होते हैं ? Causes of dry, lifeless, wrinkled hands।।

 रूखे झुरियों वाले हाथ होने के बहुत सारे कारण है उनमें से कुछ प्रमुख ये है:--

पानी की कमी:- 

हमारी दिनचर्या बहुत ज्यादा व्यस्त हो गई है। इस कारण हम पानी पीना भी भूल जाते है। हर वक़्त मोबाइल पर कुछ ना कुछ व्यर्थ का देखते रहना, या 📺टेलीविजन के आगे बैठे रहना। उचित शरीरिक किर्या ना करना। इस कारण हमें प्यास भी बहुत कम लगती हैं। और अगर प्यास लगती भी है तब भी हम पानी पीने में आलस करते है जिसकी वजह से हमारा शरीर dehydrate होने लगता हैं। शरीर में पानी की कमी skin के सूखने और वक़्त से wrinkle पड़ने का सबसे बड़ा कारण है इसलिए कम से कम 8 गिलास पानी दिन में जरूर पिये। 

संतुलित भोजन ना खाना:-

आजकल की व्यस्त जीवन शैली में हम संतुलित भोजन नही करते है। एक संतुलित भोजन की थाली में बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो हमें बीमारियों से बचाते है। डिब्बा बंद चीजे हमें वो पोषण नहीं देते जो हमारे शरीर को चाहिए। इसकी वजह से हमारा शरीर सुखने लगता हैं। Skin बेजान हो जाती है। और हम जल्दी बूढ़े लगने लगते है। इसलिए हमें भोजन में दाल, साग सब्जी, दूध और दही सभी खाना चाहिए। हमारा सही आहार हमे युवा रहने मेंमदत करता है। 

Skin की देखभाल ना करना:-

अपने face पर हम लगभग रोज़ moisturizer लगते है लेकिन हाथ पेरो का ध्यान नही रखते है। हाथ बहुत सारे काम करते है। काम करते वक़्त पानी और धूल मिट्टी के संपर्क में भी रहते है तो बहुत जरूरत कि उनकी पूरी देखभाल की जाए। काम करने के बाद और रात को सोते वक़्त हमें अपने हाथों पर क्रीम या कोई विटामिन E वाला तेल लगाना चाहिए। 

यहाँ हम हाथों को young और wrinklefree रखने के लिए कुछ simple steps बता रहे है जिन्हे स्प्तह मे 2 बार भी करते है तो soft और bright hand पा सकते हो। 

wrinkle free hand. 

Step-1

यह step आप स्नान करते वक़्त भी कर सकते है। आपको एक छोटे tub में हल्का गुनगुना पानी लेना है। उसमें कोई भी mild shampoo डाले। 1 चम्मच नामक डाले। अब अपने हाथों को इस पानी में 5 मिनट तक डुबो कर रखे। अब हाथों को हल्के गुनगुने पानी से धो ले। 

Step-2

अब  step 2 में आपको अपने हाथों को अच्छी तरह से scrab करना है। इसके लिए एक कटोरी मे:-1 चम्मच aloe vera gel लेना है।  Gel में 2 चम्मच चावल का आटा मिलाये। 1 चम्मच गुलाब जल डाले। इस मिश्रण को अपने हाथों पर धीरे धीरे 5 मिनट तक मले। आपके हाथों मे जमी हुई मैल और dead skin निकल जायेगी। साथ ही आपके हाथों का blood circulation भी बड़ेगा। इससे आपके हाथों में नयी चमक आयेगी। 

5 मिनट तक अपने हाथों की मालिश करने के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो ले। अब final step के लिए आगे बड़ते है। 

Step- 3

अब step 3 आपको हल्का गुनगुना नारियल का तेल लेना है। उसमें एक विटामिन E का कैप्सूल डालना है। अच्छी तरह मिला कर अपने हाथों की मालिश करे। मालिश हमारे blood circulation को बढाती है और नारियल का तेल skin tone को साफ करता है। नारियल के तेल में खास तत्व होते है जो हमारी skin को जवान बनाते है। 

इस मालिश के बाद आप चाहे तो हाथों को किसी towal से 5 मिनट तक ढक कर रख दे। सप्तह मे 2 बार आप ऐसा करे आपके हाथ soft सुंदर चमकदार और wrinkle free  हो जायेंगे। 

उम्मीद है दी गई जनकारी आपके लिए फायदे मंद होगी। धन्यवाद। 

Tage - wrinkle free hand

Post a Comment

0 Comments

-–>