< >–>

Tarot card reading in hindi.yes or no Tarot love, career for All Zodiac sign timeless reading.

 

https://www.sahajjob.in/?m=1

Tarot card reading in hindi.yes or no Tarot love, career for All Zodiac sign timeless reading.

आप यहाँ 2 Tarot card देख रहे हैं। आपको अपने मन में एक प्रशन सोचना हैं। " आने वाले समय में मेरा काम कैसा रहेगा ? " दूसरा प्रशन सोचिये " आने वाले समय में मेरा प्रेम और रिश्ता कैसा रहेगा ? "
इसके बाद आप एक card choose कर ले। नीचे आप अपने चुने हुए card की reading पढ़ सकते हैं। 

Card -1 love reading. 

Ans. No
जिन्होंने card -1 choose किया है उनके card कहते हैं आप कि आप किसी ऐसे रिश्ते में हो सकते हैं जिसमें आपको संतुष्टि नहीं मिल रही हैं। आप और आपके साथी के बीच में अक्सर छोटी छोटी बातों को लेकर बहस हो जाती हैं। 

आप बहुत समय से अपने रिश्ते में balance लाने की कोशिश कर रहे हैं। आप खुद को रिश्ते में फँसा हुआ पाते हैं। आपको समाधान नहीं मिल रहा है। रोज़ के झगड़ो से आप तंग आ गए हैं। अब आप या तो रिश्ते में खुशी चाहते हैं या इस रिश्ते से निकल जाना चाहते हैं। 

आपके card कहते है कि काफी हद तक आप इस रिश्ते में शांति लाने में कमयाब होगें। आप के वादविवाद खत्म होंगे। किंतु आपको वापिस पुराने मुद्दों को नहीं उठाना है अगर ऐसा होता है तो आपका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो सकता हैं। आप एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। अगर आप अपने साथी के साथ बेईमानी कारेंगे तो वापिस इस रिश्ते में नहीं लौट पायेंगे। 

ये card आपको बताता है कि अगर बात आगे बड़ी तो आप कोर्ट कचहरी तक भी जा सकते हैं । आप के झगड़े में मार पिटाई भी हो सकती हैं। इस लिए सावधान रहें। 

अगर आप सिंगल हैं तब भी आप जिस व्यक्ति से रिश्ता रखना चाहते थे उसे आप या वो बिल्कुल नापसंद कर चुके हैं। अब आपको आगे बड़ना चाहिए। 

Card -1 career reading. 

Ans. Yes
Card -1 आपके career के बारे में आपके card कहते हैं कि आपकी मेहनत सफल होगी। आप अपने काम को लेकर उत्साह से भरे रहेगे। आपके पास नये नये idea होंगे लेकिन आप सब के साथ इन्हे share नहीं करेगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आप के काम को सराहा जायेगा। कोई नई डील sign कर सकते हैं। 

जॉब में प्रमोशन हो सकता हैं। किसी अच्छी जॉब का ऑफर आ सकता हैं। आप अपने धन सम्बन्धी मामलो में संतुष्टि महसूस करेगे। आप इस पोजीशन में लग रहे हैं जिस में आप अपने धन का आनंद उठायेंगे। 

यदि आप अपने business को विदेश तक पहुचाना चाहते हैं तो समय बहुत अच्छा है। ऐसा लगता है जैसे आप अपने काम को लेकर फैसला कर चुके हैं। आप में से कुछ लोग विदेश में जॉब करने के इच्छुक भी हो सकते हैं। आपको आपका मन चाहा ऑफर भी मिल सकता है। 
तो card -1 ये reading थी आपके प्रेम और व्यवसाय को लेकर। 
Tarot card reading in hindi. 

Card -2 love reading. 

Ans. Yes
आप में से जिन लोगों ने card -2 choose किया है उनकी love life मे कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। आप दोनों में वाद विवाद हो सकता है। अगर आप किसी अच्छे मैसेज का इंतजार कर रहे थे तो उस में देरी हो रही होगी। 

आप मे से कुछ लोग ऐसे रिश्ते में हो सकते हैं जो काम ही ना कर रहा हो। आप एक दूसरे के उपर दोषारोपरण कर रहे है। या फिर बहुत लंबे समय से तकलीफ में हैं। आप में से कुछ लोग ब्रैकअप से गुजर रहे हैं। 
आप इतनी तकलीफ में हो सकते हैं कि हिम्मत हार गये हो। आप जिस रिश्ते में हैं उस मे आपको सम्मान नहीं मिल रहा है। आप खुद उसे छोड़ कर आगे बड़ सकते हैं। 

लेकिन समय एक सा नही रहता है। आपका रिश्ता भी बदल रहा है। कुछ लोगो के पुराने रिश्ते में सुधार आ सकता है और कुछ लोगों को कोई ऐसा नया रिश्ता मिल सकता हैं जो उनकी जिंदगी को खुशियों से भर देगा। 

Card -2 career reading. 

Ans. Yes
Card -2 जिन लोगों ने choose किया है उनके लिए बदलाव का समय है। आप किसी ऐसे काम में हो सकते हैं जिस मे आप काफी लंबे समय से परेशान हो और उसे बदलने की सोच रहे थे। आपके वर्क प्लेस में वाद विवाद की स्थिति भी बन सकती हैं। आप जिस कंपनी मे काम करते हैं अचानक से उसमें कोई बदलाव हो सकता हैं। 

आने वाले समय में आपका धन को लेकर आपका नज़रिया बदल सकता हैं। आप में से कुछ लोग ऐसा काम तलाश सकते हैं जिसमें सकून ज्यादा हो। अगर आप काम के लिए भटक रहे थे तो आपको अच्छा जॉब मिल सकता हैं। 

Past किये गए investment आपको फायदा पहुँचा सकते हैं। आपके रुके हुए काम आगे बड़ सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए कोई investment plan ले सकते हैं। आप अपने परिवार के उपर धन खर्च कर सकते हैं। 

Tage - yes or no reading, tarot card reading in hindi, love reading, career reading



Post a Comment

0 Comments

-–>