< >–>

Weekly tarot reading all Zodiac sign in hindi 7 to 13 february 2022.

Weekly tarot reading all Zodiac sign in hindi 7 to 13 february 2022.

मेष राशि Aries

Money reading

मेष राशि इस सप्ताह खुद को काफी परेशानी में पाएंगे।जॉब या बिज़नेस में कुछ परेशानी महसूस करेंगे। आपको किसी खबर का इंतजार है जो आपके काम के लिए अच्छा हो तो वो ख़बर आपको मिलेगी।किसी का कॉल आ सकता है। शेयर मार्केट में इंवेस्ट थोड़ा सोच समझ कर करे। आप खुद को फ़सा हुआ महसूस कर सकते है इस सप्ताह तो चिन्ता ना करें समय बदलता हैं।

Love reading

Love life अच्छी रहने वाली है।अगर आपके रिश्ते में कोई समस्या चल रही थी तो वो दूर हो रहीं है। आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा।आपमें से कुछ लोग अगर पास्ट में अपने साथी से अलग हुए थे और दर्द में थे तो उस तकलीफ से अब बाहर आएंगे और किसी नए रिश्ते के लिये तैयार
 होंगे।कोई नया पार्टनर मिल सकता है।कुछ लोगो को रिश्ते में कमीटमेंट मिल सकती है।आप मे कुछ लोगो का रिश्ता तैय हो सकता है।

वृष राशि Taurus

Money reading

टीम वर्क आपके काम को आगे बढ़ाएगा। हो सकता है आपने कोई नया काम शुरू किया हो या आप इस सप्ताह कुछ नया सीखने वाले हैं जिस से आपको बहुत फायदा होगा लोग आपके काम को बहुत सराहेंगे।हो सकता है इस सप्ताह आप किसी की काम मे मदत करें।पूर्व में किये गए काम मे आपको फायदा मिलेगा। आप मे से कुछ लोग इस सप्ताह अपने कौशल को बढ़ाएंगे।कुछ लोग अपना काम बदल भी सकते हैं।

Love reading

प्रेम में कुछ समस्या का सामना करेंगे।आप और आपका पार्टनर एक दूसरे पर दोषारोपण कर सकते हैं जो आपके रिश्ते को और भी कमजोर  करेगा। आप मे से कुछ लोग रिश्ते से निकलना चाहेगे किसी नए रिश्ते में प्रवेश करने के लिये। प्रेम के लिए समय ठीक नही है।कुछ लोगो के झगड़े इतने बड़ सकते हैं कि तलाक लेने की नोबत आ सकती है। आपको सलाह है किसी की मदत ले और बात चीत को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। कुछ लोग किसी तकलीफ से मुक्ति पायेंगे उनका अपने साथी के साथ reunio होगा।

मिथुन राशि Gemini

Money reading

मिथुन राशि इस सप्ताह आपका काम जॉब बिज़नेस बहुत अच्छा रहने वाला है।अगर आप कही अटके हुए थे तो आपको रास्ता मिलेगा। इस सप्ताह आप उस पोजीशन पर खुद को पाएंगे जो आप चाहते थे।फाइनली आप एक लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ ही गए आप इस सप्ताह चैन की सांस लेने वाले हैं।कुछ लोग रिटायर्ड हो सकते हैं औऱ धन को लेकर उनका नजरिया कुछ ओर हो सकता है। इस सप्ताह धन सम्बंधित मामलों में खुद को पावर में महसूस करेगे। आपकी तकलीफों का एक सर्कल खत्म होने जा रहा है।

Love reading

प्रेम के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। पास्ट के किसी रिश्ते को लेकर आप परेशान रहेंगे। उदास रहेगें। वर्तमान में जो आपके सामने है उसे आप नही देख रहे हैं। आपको अब सब कुछ नए सिरे से समझना होगा।  किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।

कर्क राशि Cancer

Money reading

इस सप्ताह काम अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन  आएगा। इस सप्ताह आचानक से धन प्राप्त हो सकता है। कोई ऐसी जॉब आपको मिल सकती है जो आपको फायदा पहुचाये।आप मे से कुछ लोग बहुत उत्साही रहेगें। आर्मी जैसे प्रोफेशन में जाने की सोच सकते हैं। इस सप्ताह आप उर्जा से भरे रहेगें। 
6 of panticals की energy दो तरह की होती है आप मे से कुछ लोग धन को लेकर परेशान भी रह सकते हैं। इस सप्ताह किसी भी काम को लेकर आप ऊर्जा से भरे रहेगें या जल्दबाजी भी कर सकते हैं।

Love reading

प्रेम के लिए समय अच्छा है परिवार में उत्साह रहेगा। किसी रिश्ते को लेकर दुख और निराश भी महसूस कर सकते हैं। लोगो की सुनने के बजाए अपने दिल की सुने आपको खुद फैसले लेने चाहिए किसी तीसरे की वजह से आपके रिश्ते खराब हो रहे हैं। आप कुछ ग़ुस्से और इंतज़ार में भी रहने वाले हैं। 

सिंह राशि Leo

Money reading

सिंह राशि इस सप्ताह आपको धन प्रप्ति के योग हैं।आप अपने काम मे आगे बड़ेगे। कुछ लोगो को प्रमोशन मिल सकता है।आप मे से कुछ लोग कोई नई डील साइन कर सकते हैं। किसी अनुभवी महिला का सहयोग आपको फायदा पहुँचा सकता है।इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

Love reading

सावधान रहें आपके रिश्ते में वाद विवाद के हालात बन रहे हैं ।एक दूर पर दोषारोपण कर सकते हैं। आप या आपका साथी ये महसूस कर सकते हैं कि आप के साथ धोखा हो रहा है। आप के रिश्ते में एक साथ दो energy काम कर सकती है।कुछ लोग एक समझदार ,ईमानदार व्यक्ति के साथ हो सकते हैं लेकिन फिर भी कुछ कमी महसूस करेंगे।आप मे से कुछ लोगो की energy पिता बनने की भी है।

कन्या राशि virgo

Money reading

कन्या राशि धन सम्बंधित मामलों में आपके साथ कोई बेईमानी हो सकती है।आप खुद को उलझा हुआ महसूस करेंगे।आपकी अपेक्षा से कम आपको दुखी भी कर सकता हैं।आपके वर्क प्लेस में कोई आपका काम आपसे छीनने की कोशिश भी कर सकता है।कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी काट कर रहे हैं सो सावधान रहें।

Love life reading

वाद विवाद की स्थिति बन रही है।आप और आपके साथी के बीच कोई सीरियस को लेकर विवाद हो सकता है। कुछ लोग अलग भी हो सकते हैं। तलाक की स्थिति आ सकती है। अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं तो ऐसा लगता है आप अपने साथ के साथ  बहुत ज्यादा क्लोज़ तो हो सकते हैं लेकिन प्यार नही होगा। सेक्स बिना प्यार के। आप और आपका पार्टनर दोनों ही पावर में रहने वाले हैं। अगर आप स्त्री हैं तो माँ बनने के भी योग है।

तुला राशि Libra

Money reading

तुला राशि आप मे से कुछ लोगो की जॉब जा सकती हैं।अपने काम मे भी आप रुकावट महसूस कर सकते हैं।अपने धन सम्बंधित मामलों में आप बहुत उलझन महसूस कर सकते हैं। सोच विचार ज्यादा करेगे।कुछ लोग अपना नया काम करने की भी सोच सकते हैं।

Love life reading

Love life में आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकते हैं जो आपकी ज्यादा ना सुने। पूर्व की किसी बात या रिश्ते के बारे में सोच कर आप परेशान हो सकते हैं। और वर्तमान के रिश्ते पर अपना ध्यान नही लगा पा रहे हैं। आप मे से कुछ लोग पिता बन सकते हैं। आप मे कुछ लोग इस सप्ताह पूरे पावर में रहने वाले हैं।आपको लग सकता है आप और आपके पार्टनर दोनों एक जैसे हैं।

वृश्चिक राशि scorpio

Money reading

वृश्चिक राशि  धन सम्बंधित मामलों में इस सप्ताह परेशानी रहेगी। आप मे से कुछ लोग अपनी जॉब खो सकते हैं। आपकी कंपनी में कोई समस्या आ सकती हैं। अचानक से आप को नुकसान हो सकता है। हो सकता है आपने कोई रिस्की इन्वेस्टमेंट किया हो। आप मे से कुछ लोग शेयर मार्केट से भी हो सकते हैं इसलिए जो भी पैसा लगाए धयान से लगाये।अगर नुकसान ना भी हो तब भी आप इस सप्ताह अपने धन की स्थिति से संतुष्ट नज़र नही आ रहे हैं।आपको सलाह ह बुध के मंत्र का जाप करें।

Love life reading

प्रेम के लिए समय बहुत अच्छा है।आप आगे बढ़ रहे हैं।आपके जीवन मे कोई नया प्रेम आ सकता है जो कि आपके लिए ईमानदार होगा।आप की केअर करेगा। ये व्यक्ति आत्मनिर्भर ,स्पष्वादी, एक अच्छा life style जीने वाला होगा । आप अपने रिश्ते में इस सप्ताह एक attraction महसूस करेंगे।जो लोग पहले से रिश्ते में हैं वो अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की सोचेगे। काफी समय के बाद इस सप्ताह आप कुछ नया महसूस करेंगे।आपको ऐसा लगेगा कि life में मूवमेंट है।

धनु राशि sagittarious

Money reading

धनु राशि आपके धन संबंधी मामले इस सप्ताह काफी हद तक सही हो सकते हैं। अगर आप काफी समय से कुछ चीज़ों के बेहतर होने की इंतज़ार कर रहे थे तो आप अच्छे की उम्मीद कर सकते हैं। किसी तरह का धन लाभ हो सकता है।कुछ चीज़ें आगे बढ़ेगी। कोई डील करते वक़्त सही से सब कुछ समझे।

Love life reading

प्रेम के लिये समय मिलजुला रहेगा ।किसी नए रिश्ते की शुरुआत और पुराने रिश्ते का अंत हो सकता है।आप मे से कुछ लोग अपने पुराने  रिश्ते में अगर परेशान थे वो रिश्ता वर्क नही कर रहा था तो आप उसे छोड़ कर आगे बढ़ सकते हैं। कुछ लोगो का साथी ऐसा कर सकता है कि उन्हें छोड़ दे और आगे बढ़ जाये। इस सप्ताह कही कुछ बदलाव जरूर है।

मकर राशि Capricorn

Money reading

मकर राशि धन सम्बंधित मामलों में कुछ सुधार होगा।आप पहले से अपने आप को सक्षम पाएंगे । पूर्व में यदि आपके वर्क प्लेस में कोई समस्या चल रही थी तो वो इस सप्ताह काफी हद तक ठीक होगी। आप अपने बिज़नेस ओर जॉब दोनों में सुधार देखेंगे।

Love life reading

प्रेम के लिये समय अच्छा नही है।आप किसी भी तरह के विवाद या बहस से खुद को बचाये वार्ना आपका रिश्ता खत्म हो सकता है। जो लोग प्रेम में थे उनके लिए ये सप्ताह अच्छा नही रहने वाला। हो सकता है अपने भविष्य की चिता आपको किसी रिश्ते से अलग कर दे।कुछ लोग long distance relation में हो सकते है। कुछ लोगो का sepration हो सकता है। आपका कार्ड अचानक बदलाव को बताता है। अगर आप एक दूसरे से बात करें तो हो सकता है आपका रिश्ता पहले से भी मज़बूत हो लेकिन अब कुछ चीज़ें बदल रही है।

कुंभ राशि Aqurious

Money reading

कुंभ राशि इस सप्ताह वर्क प्लेस में कोई पार्टी हो सकती है।हो सकता है पास्ट में किये गए किसी काम का आपको इस सप्ताह फायदा मिले।आप सब के साथ आपकी खुशी को शेयर करेगे। अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। जॉब प्रमोशन हो सकता है या कहीं आपकी पसंद की जॉब भी मिल सकती है।

Love life reading

इस सप्ताह आप खुद को हील करने वाले हैं।पास्ट की बुरी घटनाओं से आप खुद को बाहर लाएंगे और खुद को एक नई शुरुआत के लिए तैयार करेंगे।आपको अपना मन उन कामो में लगाना चाहिए जो आपको खुश करें तभी आप आगे बड़ेगे। सप्ताह के अंत मे आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं।

मीन राशि Pisces

Money reading

मीन राशि इस सप्ताह धन सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे। आप आगे बड़ेगे। आपके के पास दो रास्ते हो सकते हैं जो बेहतर होंगे।काफी समय बाद आप इस सप्ताह अपने काम को लेकर कुछ संतुष्ट महसूस करेंगे।आप खुद को काम मे भी busy पाएंगे। आप के अंदर एक उत्साह होगा कि कैसे आप काम को पूरा करे। इस सिनसिले मे आप कहीं भागदौड़ भी कर सकते हैं।

Love life reading

प्रेम के लिये समय खुद को समझने का है। आप एक ऐसे साथी केसाथ हो सकते हैं जो आप से भावनात्मक सुरक्षा और समय की उम्मीद करता है यदि आप ऐसा नही करते तो वो वापिस जा सकता है।ऐसा लगता है आपने खुद को इतना व्यस्त कर लिया है कि आपके पास किसी रिश्ते के लिये समय ही नही है।आपको सलाह है खुद को बैलेंस करें।

Tage - Weekly tarot reading all Zodiac sign in hindi 7 to 13 february 2022.,rashifal, horoscope, tarot reading,tarot card reading in hindi


Post a Comment

0 Comments

-–>