< >–>

Weekly Tarot reading for 6 Zodiac sign 31 to 6february 2022।। साप्ताहिक राशिफल।।.

 Weekly Tarot reading for 6 Zodiac sign 31 to 6 february 2022.

Money career love relation Tarot card  reading in hindi. सप्ताहिक राशिफ़ल

मेष राशि Aries

Money reading. 

मेष राशि पूर्व में की गयी मेहनत का फल आपको इस सप्ताह जरूर मिलेगा।आप उत्साह में रहेगें और अपना goal निश्चित करेगे।आप मे से कुछ लोग जॉब के बजाए अपना खुद का काम खोलना चाहेगे। आपके काम को इस सप्ताह सराहा जाएगा।आप के वर्क प्लेस में अगर कोई परेशानी चल रही थी तो वो भी अब खत्म होगी।धन सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे।आपको धन लाभ होगा। आप जमीन और खेती से सम्बंधित काम करे तो आपको फायदा होगा।जमीन घर आदि खरीदने के विषय मे भी सोच सकते हैं।

Love relation love life reading.

Love life relation अच्छे रहेंगे। आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा।आपको अगर कमीटमेंट चाहिए थी तो वो मिलेंगी। रिश्ते की बात चल सकती है आप अब आगे बढ़ सकते हैं। कोई आपकी लाइफ में आ सकता है जो आपके लिए ईमानदार होगा और उसे आपकी परवाह होगी।

वृषभ राशि Taurus

Money reading.

वृषभ राशि ये सप्ताह कुछ बदलाव ले कर आएगा। आप कुछ नया बिज़नेस शुरू करने की तैयारी में हैं तो ये समय अच्छा है।आपको अचानक से कुछ परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कुछ बदलता है तो उसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है उसे संभालना होगा। आपकी जॉब में तरक्की प्रमोशन हो सकता है। धन संबंधित मामले पहले से अच्छे होंगे। पास्ट में किये गए इन्वेस्टमेंट आपको फायदा पहुचेंगे।

Love relation love life reading.

आपको किसी खबर का इंतजार है तो आपको इस सप्ताह अच्छी खबर मिलेगी। विवाहित हैं तो आपका कार्ड कहता है कि अपने रिश्ते में कुछ स्पेस दे ताकि आप और आपका पार्टनर एक दूसरे को मिस कर सके इस से प्रेम बढेगा। अगर किसी से दूर है और कॉल या मैसेज का इंतज़ार था तो इस सप्ताह जरूर मिलेगा। आप अपने साथी के साथ इस सप्ताह कही घूमने जा सकते हैं। ये सप्ताह रोमांस में बीतने वाला है। सेक्स के लिए भी अच्छा है।आप किसी की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षन महसूस करने वाले हैं। कोई उर्जा से भरा हुआ व्यक्ति आपकी जीवन मे आ सकता है लेकिन इस रिश्ते में कमीटमेंट नही होगा। कुल मिलाकर सप्ताह अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि Gemini.

Money  reading.

मिथुन राशि इस सप्ताह आप काम को लेकर action के मूड में रहेगें।ऐसा लगता है कि आप एक साथ बहुत सारे काम कर रहे हैं। उर्जा से भरे रहेगें अपने काम को लेकर कोई महिला आपके काम मे इन्वेस्टमेंट में आपकी मदत कर सकती है जो कि बहुत काबिल हैं। इस सप्ताह आप काफी कुछ मैनेज करने वाले हैं।जो काम हाथ मे लेंगे पूरा करेंगे।ये सप्ताह आगे बढ़ने की तैयारी में बीतेगा।

Love life reading.

इस सप्ताह love life और relation में आप परेशानी महसूस करेंगे।आप और आपके पार्टनर के बीच काफी वादविवाद की स्थिति बन रही है। आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। आपके साथ धोखा हो सकता है आपका कार्ड शारीरिक उत्पीड़न को भी दिखता है
यदि ऐसा है तो आपको किसी की सहायता लेनी चाहिए। 
अगर आप किसी को ढूढ़ रहे जो आपको सच्चा प्यार दे तब भी आप के लिये समय ठीक नही है आप अच्छे इंसान के साथ नही होंगे।आपको सलाह है इस सप्ताह खुद पर काम करे । रिश्ते के पीछे मत भागो। रिश्तो को कुछ विराम देने का समय है।

कर्क राशि Cancer.

Money reading.

कर्क राशि आप अपने वर्तमान काम से बिल्कुल भी संतुष्ट नही है आपको लगता है कि आपके काम की कोई सेटिंग नही हो रही है और चीज़े खराब होती जा रही है।भविष्य को लेकर आप बहुत चिंता में हैं।आपको सलाह है नये तरह से चीज़ों को समझे औऱ कोशिश करे।सब ठीक होगा।

Love life reading.

इस सप्ताह आप किसी रिश्ते को लेकर रोमांटिक फील कर सकते हैं। बहुत तेज़ी से आप किसी के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं।रोमांस के साथ सेक्स भी महसूस करेंगे। 
यदि सिंगल हैं तो यात्रा के दौरान कोई मिल सकता है।इस सप्ताह आकर्षण महसूस करेंगे।

सिंह राशि Leo

Money matters.

सिंह राशि इस सप्ताह आप अपने काम और पैसे को लेकर सन्तुष्ट नही लग रहे। जितना मिल रहा है वो आपको काफी नही लगेगा। आपको लग सकता है काम और पैसा दोनों ही कुछ रुक रहा है।आप खुद को काम से कुछ अलग किये हुए थे इसलिए आपको ऐसा लग रहा है तो आपको सलाह हैं कि अपने आसपास देखिए मौके बहुत हैं जिन्हें आप दूसरी वजह से देख नही पा रहे थे।कोशिश करे आगे सब ठीक होगा। कुल मिलाकर सप्ताह सामान्य है।

Love life reading.

Love life इस सप्ताह बहुत अच्छी रहेगी।आप किसी ऐसे साथी के साथ हो सकते हैं जो आपसे उम्र में बड़ा हो लेकिन आपका ध्यान रखेगा। आप इस सप्ताह रोमांस और आकर्षक महसूस करेंगे।आप खुद को किसी के साथ सुरक्षित महसूस करेंगे।अगर आप किसी रिश्ते में कमीटमेंट चाह रहे थे तो वो आपको मिलेगा। आपका साथी हर तरह से आपके काबिल होगा।
यदि आप सिंगल है तो कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन मे आ सकता है जो आपको खूब प्यार करेगा और आपके लिये ईमानदार होगा। आपका आने वाला समय उसके साथ सुरक्षित होगा। आपका मन शांत रहेगा आप रोमांस महसूस करेंगे।

कन्या राशि virgo

Money matters.

कन्या राशि आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है।कोई नयी जॉब आपको मिल सकती है।आप काम के सिनसिले में यात्रा भी कर सकते है।आप किसी ऐसे काम मे इस सप्ताह हो सकते हैं जिसमे आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़े। ये भी हो सकता हैं कि आप अपने वर्क प्लेस में बहुत सारी मीटिंग अटैंड करे।आप पर वर्क लोड तो रह सकता है लेकिन साथ ही आप महसूस करेंगे कि आप का काम भी ग्रोथ की तरफ बढ़ रहा है। आप हर चीज़ को लेकर जल्दबाज़ी में रह सकते हैं।आपको सलाह है कि कोई रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें।अगर कोई ऑफर मिले तो पहले उसे अच्छी तरह से समझ ले।कुल मिलाकर सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

Love life reading.

आप इस सप्ताह रिश्तो को लेकर हिम्मत महसूस करेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकते हैं जो कि आपकी ना सुने इस कारण आप की बहस भी हो सकती है।इसलिए आपको सलाह है कि आप  अपने साथी को प्यार से समझाए और ऐसा करने में आप खुद को सक्षम पाएंगे।
इस सप्ताह आप और आपका पार्टनर दोनों ही खुद को पावर में पाएंगे।आपको  लगेगा कि धीरे धीरे सब कन्ट्रोल में है। अगर आप सिंगल है तो कोई ऐसा साथी आपको मिल सकता है जो उर्जा से भरा हुआ हो और आपको भी अपने साथ आगे बढ़ाएगा।

Tage - weekly tarot card reading, horoscope, rashifal, arise, taurus, gemini, cancer, leo, virgo

Post a Comment

0 Comments

-–>