< >–>

सिद्धार्थ शुक्ला (बिग बॉस विनर) 40 वर्ष की उम्र में निधन।news update


सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला का आकस्मिक निधन।news update.


खतरों के खिलाड़ी 7 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन।आज सुबह ही इन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को खाना खाने के बाद वो सोने के लिए चले गए।सुबह जब वो नही उठे तो उनकी माँ ने एम्बुलेंस को बुलाया जब उन्हें कूपर अस्पताल पहुँचाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

विदित हो कि बिग बॉस 13 ' के भी विनर थे।उन्होंने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरूआत की थी।उसके बाद वो आगे ही बढ़ते गए।' बिग बॉस 'के विनर भी रह चके हैं और काफी पॉपुलर रहे थे।लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे। 'लव यू जिंदगी ' tv सिरिअल में भी उन्होंने अच्छा काम किया था। '2004 बालिका वधु ' से वो काफी प्रसिद्ध हुए थे उनका काम बहुत सराहा गया था। 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी अहम किरदार निभाया था।

विदित हो कि वो अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखते थे।अपने लुक्स को लेकर भी पॉपुलर रहते थे।वो अपनी माँ के साथ रहते थे।भविष्य के लिये उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट थे अपने काम को वो बहुत प्यार करते थे।वो एक जिंदा दिल इंसान थे।उनके निधन से tv और film इंड्रस्टी में सभी सकते में हैं कि अचानक इतनी छोटी उम्र में उनका निधन कैसे हो गया। ये एक दुखद घटना है हम उनकी आत्मा की शांति के लिये प्राथर्ना करते हैं। ईश्वर उनके परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दे।
Tage - news update


Post a Comment

0 Comments

-–>