< >–>

केसर बादाम कुल्फ़ी घर पर कैसे बनाये। How to make kesar badam kulfi at home.

How to make kesar badam kulfi at home.

Sahajjob.in


गर्मियों के मौसम में ठंडी मलाईदार आइसक्रीम घर पर बड़ी आसानी के साथ बनाएं।

गर्मियों के मौसम में हम सभी का कुछ ठंडा खाने का मन करता है। बच्चों के स्कूल की छुटियाँ पड़ती हैं और अक्सर घर में मेहमान भी आ जाते हैं । खाना खाने के बाद अगर कुछ मीठा हो जाये तो अच्छा लगता हैं,तो क्यों ना घर पर बिना मिलावट वाली केसर मलाई कुल्फ़ी बनाई जाये।

सामग्री.
1. दूध 1 लीटर (आवश्यकता अनुसार ज्यादा भी ले सकते है)
2. केसर
3. चीनी पिसी हुई 100 gm
4. बादाम बारीक़ कटा हुआ
5. पिस्ता बारीक़ कटा हुआ

केसर मलाई कुल्फ़ी बनाने की विधि:-
1. एक मोटे तले के बरतन में दूध डाले और सिम गैस पर पकने के लिए रख दे।
2. दूध को हिलाते रहे। दूध को इतना पकाएं कि वो गाढ़ा हो जाये।
3. एक छोटी कटोरी लें और थोड़े से दूध में केसर को 15 मिनट के लिए भीगो दे।
4. दूध गाढ़ा होने पर उसमें पिसी हुई चीनी मिला कर कुछ देर पकाएं।
5.अब आँच से उतार कर दूध को थोड़ा ठंडा कर लें और उसमें केसर वाला दूध वा कटे हुए बादाम-पिस्ते मिला दे।
6. दूध को ठंडा कर के कुल्फ़ी मोल्ड में भर कर फ्रीज़र में जमने के लिए रख दे। अगर आपके पास कुल्फ़ी मोल्ड नहीं है तो आप काँच के छोटे गिलास या छोटे छोटे मिट्टी के कुल्हड़ भी इस्तेमाल कर सकते है। 
जब कुल्फ़ी जम जाये तो उसे प्यार के साथ ठंडा ठंडा परोसे।इस घर की बनी कुल्फ़ी की मिठास हमेशा सब के जहन में ताज़ा रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments

-–>