< >–>

सावन में क्या दान करें? धन और समृद्धि के लिए 10 शुभ दान कौन से है।

 

sahajjob.in

🌿 सावन के महीने में कौन-कौन सी चीजों का दान करें जिससे धन और समृद्धि में वृद्धि हो. 


सावन के महीने की बात करते ही हमारे जहन में झूले,मेहंदी, लोकगीत, और तरह तरह के मीठे पकवान घूमने लगते हैं। लेकिन इसके साथ ही सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र माह है। इस दौरान की गई पूजा, व्रत और दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सावन में किए गए दान से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि सावन के पावन महीने में कौन-कौन सी चीजों का दान करना शुभ होता है।


 🕉️ 1. गाय को हरा चारा दान करें।

गाय को हिन्दू धर्म में माँ का दर्जा दिया गया है। सावन में गाय को हरा चारा, खासकर हरा चना, हरा घास, या हरा धनिया खिलाना बेहद पुण्यदायी माना जाता है।सोमवार और बुधवार को चारा जरूर खिलाये यदि संभव हो तो पूरे महीने चारा और चने की भीगी हुई दाल गाय को प्रेम पूर्वक खिलाये। 

लाभ:-

* पितृ दोष से मुक्ति

* घर में लक्ष्मी का वास

* स्वास्थ्य लाभ


🌾 2. अनाज और चावल का दान। 

सावन में गरीबों और ज़रूरतमंदों दान "चावल, गेहूं, मसूर दाल, या अन्य अनाज" का दान करें। इसके अलावा चावल की खीर भी यदि प्रशाद के रूप में बटेगे तो शुभ होगा। Blind school में भी अन्न का दान करे ये आपकी कुंडली में केतु को शांत कर के शुभ फल देगा। 

लाभ:-

* जीवन में अन्न की कभी कमी नहीं होती

* शनि दोष से मुक्ति

* व्यापार में वृद्धि


 🧂 3. नमक का दान। 

नमक को शनिदेव से जोड़ा जाता है। सावन के शनिवार को "काले कपड़े में नमक बांधकर किसी गरीब को देना" शुभ माना जाता है।

लाभ:-

* धन सम्बन्धी समस्याओं का समाधान

* पारिवारिक तनाव कम होता है

* ऋण मुक्ति में मदद


🌿 4. तुलसी का पौधा। 

सावन में तुलसी का पौधा लगाना और दूसरों को देना बहुत पुण्यदायक होता है।इस महीने ये पौधा अच्छी तरह उगता है। गमले में तुलसा जी का पौधा लगा कर किसी मंदीर में रख आये। तुलसी माता को चुन्नी पहना कर धूप दीप करे। आपको शुभ फल मिलेगा। 

लाभ:-

* घर में सकारात्मक ऊर्जा

* लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है

* रोगों से रक्षा


 👚 5. वस्त्र और छाता दान करें। 

सावन में किसी गरीबकरें"नया या साफ सुथरा कपड़ा, छाता, या रेनकोट" दान करें। ये दान आप जरूरत मंदो को दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। 

https://amzn.to/4m4EbwF


छाता खरीद सकते हैं ☔👆

लाभ:-

* बुरी नजर से रक्षा

* ग्रहदोष दूर होते हैं

* भाग्य प्रबल होता हैpp


🧴 6. तिल और तेल का दान। 

शनिवार को या अमावस्या दान"तिल और सरसों के तेल" का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। काले तिल कच्चे दूध में डाल कर शिव जी को भी अर्पित कर सकते हैं। 

लाभ:-

* शनि का कोप शांत होता है

* नौकरी में स्थिरता आती है

* स्वास्थ्य में सुधार होता है


🍯 7. शहद और गुड़ का दान। 

शिव जी को मीठा प्रिय है, विशेषकर "शहद और गुड़ " इनको दान करने से शुभ फल मिलते हैं। शिव लिंग् पर शहद भी अर्पित कर सकते हैं आपका राहु शांत हो कर आपको शुभ फल देगा। 

https://amzn.to/4f0nwYT

Honey🍯 buy👆

लाभ:-

* संबंधों में मधुरता

* बोलचाल में सुधार

* वाणी सिद्धि प्राप्त होती ह

  🧴8. इत्र या चंदन का दान। 

साlवन में भगवान शिव को इत्र या चंदन अर्पित करने के बाद "किसी ब्राह्मण या साधु को दान देना" विशेष फलदायक होता है।

लाभ:-

* आत्मविश्वास बढ़ता है

* समाज में सम्मान बढ़ता है

* मानसिक शांति मिलती है


🥥 9. नारियल और पान का दान। 

सावन के सोमवार को "शिवलिंग पर नारियल अर्पित कर", फिर किसी ज़रूरतमंद को नारियल, सुपारी या पान का दान करें।

लाभ:-

* व्यापार में उन्नति

* सौभाग्य बढ़ता है

* घर में समृद्धि आती है


🌺 10. फूलों का दान। 

सावन में "गुलाब, बेला, कमल आदि शुभ फूलों" का शिव पूजा में उपयोग करें और कुछ फूल किसी मंदिर में दान करें।

लाभ:-

* देव कृपा प्राप्त होती है

* मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

* तनाव कम होता है


🔱 सावन में दान करते समय इन बातों का ध्यान रखें। 

1. दान हमेशा श्रद्धा और निष्ठा से करें।

2. दान गुप्त रूप से करना अधिक शुभ माना जाता है।

3. अपवित्र वस्तुएं कभी दान न करें।

4. जिस व्यक्ति को दान दे रहे हैं, उसका आदर करें।

5. दान करते समय “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ महादेवाय नमः” का जाप करें।


 ✨ निष्कर्ष:-

सावन एक आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा माह है। इस महीने में यदि सही चीजों का दान किया जाए, तो न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में धन, सुख और समृद्धि भी आती है। भगवान शिव की कृपा से सभी बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य बढ़ता है। तो इस सावन, आइए हम सभी कुछ ना कुछ दान करें और अपना जीवन सफल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments

-–>