< >–>

Weekly Tarot Horoscope for All Zodiac sign january 9 to15 2022.कैसा रहेगा आपका finance औऱ love life इस सप्ताह।।

 

Weekly Tarot Horoscope for All Zodiac sign january 9 to15 2022.कैसा रहेगा आपका finance औऱ love life इस सप्ताह।।

Weekly tarot card reading 2022.

Tarot card के द्वारा हम आपका weekly rashifal देखेंगे।आपका finance और love life कैसा रहेगा यही जानने की कोशिश करेंगे।

मेष राशि Aries

Finence

मेष राशि इस सप्ताह हो सकता है आपकी  job change  हो सकती है। हो सकता है आपकी वर्तमान जॉब में कोई प्रॉब्लम चल रही हो इसके अलावा आपको कोई best job offer मिल रहा हो तो आप अपनी जॉब बदल सकते  हैं। आप मे से कुछ लोग अपनी  नौकरी, काम,बिज़नेस में असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। कुछ लोग अपना पुराना बिज़नेस बंद कर सकते हैं। आप मे से कुछ लोग बिना मन के ऐसी जॉब में हो सकते हैं जिसे आप करना नही चाहते बस कर रहे हैं क्योंकि कुछ पैसे मिल रहे हैं अगर ऐसा है तो हिम्मत करे आगे सब अच्छा होगा।
Note--गुरु के मंत्र का जाप करे।

Love life

प्रेम में भी इस सप्ताह आप खुद को ऊबा हुआ महसूस करेंगे।आपके पास एक से ज्यादा ऑप्शन हो सकते हैं।आपका  फोकस इस सप्ताह प्रेम को छोड़ कर और दूसरे मामलों पर ज्यादा हो  सकता है जैसे घर जमीन,बिज़नेस या जॉब में तरक्की ,खुद की ग्रोथ और इसके अलावा किसी दूसरे की तरफ आकर्षित होना। आप अपने वर्तमान रिश्ते में कुछ उदासिनता सी महसूस करेंगे। आप भृम की स्थिति में रह  सकते हैं।

वृषभ राशि Taurus

Finance

वृषभ राशि आपके card कहते हैं कि past में आपके साथ कोई धोका हुआ है। आपके वर्क प्लेस में कुछ प्रॉब्लम रही थी जिससे अब आप बाहर आएंगे। आपके finance सुधरेंगे।आपको कही बाहर भेज जा सकता है।हो सकता है विदेश यात्रा करनी पड़े। धीरे धीरे आप आगे बढ़ रहे हैं। आप अपने  बिज़नेस को  आगे बढ़ाना चाहते हैं।और इसके लिये पूरी कोशिश करेंगे।

 Love life

वृषभ राशि आपके card कहते हैं कि आपके रिश्ते में कुछ ठीक नही चला रहा है। ये अलगाव का  card है। तलाक तक  बात जा सकती है या प्रेम में है तो आप अलग हो सकते हैं।आप किसी ऐसे साथी के साथ है जो आपको बहुत ज्यादा dominate करता है। आपको अपने दोस्त और परिवार की मदत लेनी चाहिए। कुछ के साथ प्रेम में बहुत गलत भी हो रहा है इसके लिये  आपको आवाज उठानी चाहिए।

मिथुन राशि Gemini

Finance

मिथुन राशि इस सप्ताह आपके finance  बहुत अच्छे रहने वाले हैं। अगर आप ने कोई इन्वेस्टमेंट किया है या करना चाहते हैं तो कर सकते हैं आपको फायदा होगा।इसके अलावा जॉब में प्रमोशन हो सकता है। जॉब के लिये कही आवेदन किया है तो नतीजा आप के हक्क में आएगा। आप इस सप्ताह अपने भविष्य के लिये कुछ सेविंग जरूर करे।

Love life

मिथुन राशि अगर आप किसी रिलेशन में हैं तो आप का रिश्ता आगे बढ़ेगा। आपका साथ ईमानदार और प्यार करने वाला होगा।अगर आप सिंगल है तो कोई ऐसा  इंसान आपके जीवन मे आ सकता है जो आपको बहुत अच्छी तरह से रखेगा। हर तरह से वो आपको spot देगा।

कर्क राशि Cancer

Finance

कर्क राशि आपके finance इस सप्ताह पहले से ज्यादा अच्छे रहेंगे।किसी नए काम केलिए भी आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। पूर्व में किये गए किसी इन्वेस्टमेंट का आपको फायदा मिल सकता है। आपके अंदर अपने काम को लेकर उत्साह रहेगा।

Love life

प्रेम के लिये भी कोई बड़ा बदलाव आएगा। family चाहते हैं तो समय अच्छा है। प्रेम में है तो आपकी शादी तैय हो  सकती हैं।आप दोनों अपने रिश्ते पर काम करेंगे।खुश रहेंगे। सिंगल हैं तो कोई रिश्ता आपके पास आ सकता है। आपको लगेगा आपके रास्ते खुल गए हैं। आप यात्रा कर सकते हैं।हो सकता है आपको आपका साथी मिल जाये। आप जिस खबर का इंतज़ार कर रहे थे वो मिल जाएगी।

सिंह राशि  Leo

Finance

सिंह राशि इस सप्ताह आप अपने finance को लेकर कुछ निराश रहने वाले हैं आपको लगेगा आप आगे नही बढ़ रहे जैसा कि आप चाहते थे।तो आप से कहा जा रहा है कि हिम्मत रखे मंजिल तक पहुँचने के रास्ते ओर भी होते हैं उन्हें ढूंढे।
शुक्र के मंत्र का जाप करें।

Love life

सिंह राशि प्रेम में भी इस सप्ताह आप अकेला रहना चाहेगे।आपको आत्ममन्थन की आवश्यकता है ।आप इस सप्ताह रिश्ते और पैसे दोनों से खुद को अलग करने की मानसिकता में रहने वाले हैं।अतीत से कुछ यादे आपके सामने आने वाली हैं।

कन्या राशि virgo

Finance

कन्या राशि इस सप्ताह आपको आपके काम से सम्बंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आप फैशन,मीडिया,आर्ट के क्षेत्र में अच्छा काम कर सकते हैं या इन सब क्षेत्रों में जॉब के लिए अप्लाई करें।अगर आप अपनी वर्तमान जॉब या बिज़नेस से खुश नही है तो आपको उसे बदलने की कोशिश करनी चाहिए अपने आप कुछ नही होता।

Love life

आप अपने रिलेशन को लेकर थोड़ी चिंता में रह सकते हैं।आप इस आपके पार्टनर दोनों में से कोई एक कुछ समय रिश्ते के बारे में ना सोच कर अपने बारे में सोचना चाहेगा। एक अजीब से उदासिनता में रहेगें।अगर आप सिंगल हैं तब भी समय अच्छा नही है  कोइ भी व्यक्ति अभी लाइफ में नही आएगा।थोड़ा सा इंतज़ार करें।

तुला राशि Libra

Finance

तुला राशि आपके लिये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा।आपको नये अवसर मिलेंगे।धन सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे।जॉब में आपके काम को सराहा जाएगा आपका प्रमोशन हो सकता है या कोई नया जॉब ऑफर आपको मिल सकता है जो पहले से बेहतर होगा।आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।ओर वर्तमान कार्य में भी तरक्की हो सकती है।इस से आप का मन प्रसन्न रहेगा।

Love life

आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आप अगर किसी को पसंद करते हैं तो समय अच्छा है प्रपोज कर दे।जो लोग पहले से रिलेशन में थे उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा।जो लोग विवाहित हैं और काफी समय से बच्चों के बारे में सोच रहे थे उनको अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंगल लोगो के जीवन मे भी कोई आ सकता है।अगर किसी से मिलना चाहते हैं तो आपका reunion भी हो सकता है।कुल मिलाकर धन और प्रेम दोनों में आप खुश रहने वाले हैं।

वृश्चिक राशि scorpio

Finance

वृश्चिक राशि आप इस वक़्त इस स्थिति में हैं कि आपका पूरा फोकस सिर्फ पैसे पर रहा आपने बहुत मेहनत करी और लाइफ से जुड़ी दूसरी बातो को आपने पीछे छोड़ दिया इस सप्ताह आप शांत राहनाचाहेगे।कुछ मामले ऐसे हो सकते हैं जिन पर काम करनेके बाद भी वो आगे नही बढ़ रहे होंगे।आपको एक ब्रेक की जरूरत है।

Love life

आप past से जुड़ी किसी घटना को लेकर गिल्टी फील कर रहे हैं।कि आप से ऐसी गल्ती क्यो हुई आपको लगता है कि अगर आप कोशिश करते तो कुछ बेहतर हो सकता था। इस वजह से आप वर्तमान के रिश्तो को पूरे दिल से नही अपना पा रहे हैं।उदासिनता में है जो सामने है आपको उसकी परवाह नही है बल्कि जो नही है आप उसके बारे में सोच रहे हैं।

धनु राशि sagittarios

Finance

धनु राशि धन सम्बंधित मामले आपके बहुत अच्छे रहने वाले है।आप बहुत उत्साह में रहने वाले हैं।आपको लगेगा कि आप एक साथ बहुत सारे काम कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से अच्छी पोजिशन पर है।या तो आप खुद है या फिर कोई अनुभवी महिला आपकेसाथ है जिस कारण सब बेहतर हो रहा है। आप अच्छे इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं।कुल मिला कर पैसे को लेकर आप इस सप्ताह किंग की पोजिशन में रहने वाले है।

Love life

Love life में कुछ समस्या है आप अपने रिश्ते में किसी तीसरे की उपस्थिति देखेगे।जिस वजह से रिश्ता बहुत खराब होगा।हो सकता है आपका ब्रेकअप हो जाये। बहुत ज्यादा वाद विवाद की स्थिति हो रही है। आप अटक गए है। आपका कार्ड कहता है कि जो लोग विवाहित हैं उनके रिश्ते में तलाक की स्थिति भी बन सकती है। ऐसा लगता है आपको धोखा मिला है।आप दुख और अकेलेपन की स्थिति में हो सकते है।

मकर राशि Capricorn

Finance

मकर राशि आप अपने धन सम्बंधित मामलों में परेशानी महसूस करेंगे।आपके वर्क प्लेस में आप compition महसूस करेगे।आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।जॉब में असुरक्षा महसूस करेंगे।आपको लगेगा लोग आपके विरोध में खड़े हैं। हो सकता है आपका पैसा कही फ़सा हुआ हो उस वापिस मांगने में भी वादविवाद उत्पन्न हो सकता है।  ये सप्ताह धन सम्बंधित मामलों को लेकर उलझन में रहने वाला है।

Love life

Love relation में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।एक नई enargy में रहने वाले हैं आप आपको अपने साथी के साथ समय बिताना चाहिए।आप किसी ऐसे रिश्ते में भी हो सकते हैं जिसमें आप बोरियत महसूस करेंगे।कोई ऐसा love आपके पास आ सकता है जो आपको ऊर्जा से भर देगा और आप उसके साथ खूब मौजमस्ती करेगे। लेकिन ये रिश्ता स्थायी नही होगा।कुल मिलाकर प्रेम को लेकर आप बहुत light mood में रहने वाले हैं।

कुंभ राशि Aquarios

Finance

कुंभ राशि इस सप्ताह आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है अगर आप अपनी जॉब में प्रमोशन के वेट कर रहे थे तो आपको मिल सजता है। कुछ नया करने के बारे मेंभी सोच सकते हैं।लेकिन पहले सब बातें अच्छी तरह से समझ ले तब कदम आगे बढ़ाए।आप काफी उर्जा में रहने वाले हैं। आपको अपने काम मे भी फायदा हो सकता है।नई जॉब का ऑफर मिल सकता है जो पहली जॉब से बेहतर हो सकता है। आप अपने काम को लेकर यात्रा भी कर सकते हैं।

Love life

आपकी love life अच्छी रहेगी।आप किसी ऐसे साथी के साथ रहेगें जो आपको आपके लेवल का लगेगा।आपकी सोच उसके साथ मैच करेगी।लेकिन अगर आप चाहे की कोई हर वक़्त आपकी सुने तो ऐसा नही है।आप आप उस साथी के साथ ऐसा रहना चाहेगे जैसे आपकी बैचलर लाइफ थी ।या हो सकता है कि आप बिना साथी के ही रहना चाहे।खुद को आप मानसिक रूप से संतुष्ट करना चाहेगे।

मीन राशि Pisces

Finance

मीन राशि आप अगर अपने family business में हैं तो आपको काफी फायदा होगा। अगर जॉब में है तो टीम वर्क आपको फायदा पहुचाएगा। past में किये गए इनवेस्ट आपको फायदा पहुंचा सकते है।वर्क प्लेस में माहौल अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके धन सम्बंधित मामले अच्छे रहेंगे।

Love life

Love life आपको चेतावनी है कि आप अपने रिश्ते पर ध्यान दे कि कहि कोई आपको धोखा तो नही दे रहा।ज्यादा सोचेगे।वादविवाद की स्थिति से बचे।अगर आप सिंगल है तो तब भी सचेत रहे कोई ऐसा व्यक्ति आपको मिल सकता है जो आपके लिए ठीक न हो।

Weekly tarot card reading, weekly horoscope, weekly rashifal, rashifal for all zodiac sign, tarot reading in hindi

Sahajjob.in

Post a Comment

0 Comments

-–>