< >–>

Weekly tarot reading for All Zodiac sign 6 december 2021।। Weekly Horoscope।। Rashifal।। Money reading।।

 


Weekly tarot reading for All Zodiac sign 6 december 2021।। Weekly Horoscope।। Rashifal।। Money reading।। 

Tarot card reading के द्वारा हम सभी 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानेंगे। इस सप्ताह आपके धन संबंधी मामले (money matter) कैसे रहेगे हम कार्ड के जरीये जानेंगे। यह एक Genral reading है। 

मेष राशि

मेष mesh rashi आपकी अच्छी भली चलती हुई job या Business मे अचानक से कुछ गलत हो सकता हैं। या तो आपकी job जा सकती हैं। सम्भल कर रहिये आपके उपर किसी तरह का दोषारोपन् भी लग सकता हैं। अगर कोई Business है तो उसमें भी हानि की सम्भावना बनी हुई है। किसी को धन देने से बचे। काम को लेकर आप ज़्यादा दबावः महसूस कर सकते हैं ।या आप कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रहे हैं जो पूरी नही होगी। इस सप्ताह लेन देन सोच समझ कर करें।

इस सप्ताह आप बहुत ज्यादा मेहनत करने वाले हैं लेकिन काम का फल मिलने में मुश्किल होगी।अपने वर्क प्लेस में किसी भी तरह के। बाद विवाद से बचे।अगर आपको अपने लिए स्टैंड लेना पड़े तब भी आपनी बात को आराम से कहे। समय हमेशा एक सा नही रहता है।आगे सब अच्छा होगा।

वृषभ राशि

वृषभ vrishbh rashi इस सप्ताह आप अपनी जॉब छोड़ कर अपना बिज़नेस करने की सोच सकते हैं। आपके अंदर उत्साह रहेगा।लेकिन कोई भी काम सोच विचार कर करे। इस सप्ताह आप करो या मरो वाली स्थिति में रहने वाले हैं।आपके दिमाग मे चिता तो रहेगी लेकिन आप अपने लिए strength ताकत जुटाएंगे और एक नई शुरुआत करेंगे।

इस सप्ताह कुछ लोगो को अच्छी खबर भी मिल सकती हैं।student है तो किसी पेपर का रिजल्ट अच्छा आ सकता है।आपके काम के लिए यदि loan के लिये apply किया था तो काम हो जायेगा। आप मे से कुछ लोग कही घूमने भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन mithun rashi इस सप्ताह आपको जरूरत है कि आप खुद पर काम करे कि आपके लिए कौन सा काम अच्छा है।आपको कुछ निराश होना पड़ सजता है जितने की आप उम्मीद कर रहे थे उतना फायदा आपको नही मिलेगा। आपका काम कला और मीडिया से जुड़ा हो सकता है। नर्सिंग या काउंसलिंग से जुड़े काम भी आपके लिए अच्छे रहेंगे। 

आप एक ही काम के पीछे पड़े हैं जिस में आपको फायदा नही हो रहा है।आपको सलाह दी जाती है कि किसी और काम की तरफ भी ध्यान दे आपको फायदा  होगा।

कर्क राशि

कर्क kark rashi आपका पूरा फ़ोकस पैसे पर है।आप किसी के साथ पार्टनर शिप भी कर सकते है। आप अपने काम को लेकर बहुत उत्साह में रहेगें। आप अपने काम के लिए यात्रा भी कर सकते हैं। अगर जॉब में है तो वर्क प्लेस में कोई पार्टी हो सकती है।आप मे से कुछ लोग काम को बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।आपको फायदा होगा।

सिंह राशि

सिंह singh rashi इस सप्ताह आप का काम बहुत अच्छा रहेगा। काफी समय से आप जिस सफलता की उम्मीद कर रहे थे वो सफलता आपको मिल सकती है। आपकी हिम्मत आपके कान को एक अलग ही रूप देगी आप को अचानक से धन लाभ हो सकता है। यदि आपने कही अपना पैसा इन्वेस्ट किया हुआ था तो आपको उसका लाभ होगा।
अचानक से किसी भी इन्वेस्टमेंट से बचे।आपको सोच समझ कर ही कोई पैसा खर्च करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या kanya rashi धन की तरफ से इस सप्ताह सुरक्षित महसूस करेंगे। अब आप अपने भविष्य को लेकर धन संचय की सोच रहे हैं।वर्क प्लेस में आप किसी से अपने काम की कुछ बातों को शेयर करने से डर रहे हैं। आपको अपने भविष्य की कुछ योजनाओं को पूरा करने के लिए धन चाहिए। इसी चिंता में आप इस सप्ताह घिरे रहने वाले हैं।

तुला राशि

तुला tula rashi आप धन सम्बन्धी मामलों में सफलता की तरफ है।कड़ी मेहनत आपको धन में मामले में आगे ले जा रही है।जमीन सम्बन्धी कोई बात हो सकती है। अगर आपकी जॉब या बिज़नेस में कोई  परेशानी चल रही थी तो वो परेशानी दूर हो रही है।यदि आपका कोई परिवारिक बिज़नेस है तो अच्छा रहेगा।फायदा होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक vrishchik rashi आपको इस सप्ताह सम्भल कर रहे कोई आपके साथ बेईमानी कर सकता है। या आपको कोई डर है कि आपका काम खराब हो सकता है।आपका जॉब और बिज़नेस अच्छा रहेगा लेकिन आपको फिर  भी निराश रहेगी। पूर्व की किसी बात से आप परेशान रहेंगे। आपके पास जो हैं आप उसकी तरफ ना देख कर जो नही है उसकी तरफ देख रहे हैं।

धनु राशि

धनु dhanu rashi आप उत्साह में रहने वाले हैं लेकिन आपको सख्त मेहनत करनी होगी तभी आपको फायदा होगा ।पूर्व में की गई मेहनत का आपको फल मिलेगा। लेकिन आप अपनी जॉब को चेंज करना भी चाह सकते हैं।लेकिन थोड़ा  ठहर जाए। सोच समझ कर फैसला करें। आपको वही मिलेगा जो आपने किया है आप जिसके लायक है।

मकर राशि

मकर makar rashi आपको  अपने काम को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।अगर कही अप्लाई किया था तो खबर अच्छी मिलेगी।आप काफी उत्साह में रहने वाले हैं।आपको जॉब और बिज़नेस में फायदा होगा।आप कही यात्रा भी कर सकते है।धन देने से पहले इस सप्ताह कुछ विचार जरूर करे।

कुंभ राशि

कुंभ kumbh rashi आप अपने वर्तमान काम को नया रूप देना चाहते हैं।उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।उसी सिनसिले में आप कोशिश कर रहे हैं और आपको कोई अच्छी खबर जरूर मिलेगी।आप का भाग्य परिवर्तन होने वाला है।इस सप्ताह सफलता आपको मिलेगी।धन सम्बन्धी मामले अच्छे रहेंगे।कही से अचानक धन भी प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

मीन meen rashi आप एक साथ बहुत सारी  चीज़ों में उलझ सकते हैं। अपने काम को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और इस वजह से आपको कही बाहर यात्रा भी करनी पड़ सकती है।इसमें  आपको फायदा होगा। आपकी पूर्व में की गई मेहनत रंग लाएगी। इस सप्ताह आपको फायदा होगा।विदेश यात्रा के योग है।
Tage - weekly tarot reading,rashifal, साप्ताहिक राशिफल, career reading

Post a Comment

0 Comments

-–>