< >–>

साल का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिये।।weekly tarot reading December 26 to 31 2021।।

 


साल का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिये।।weekly tarot reading December 26 to 31 2021।।

आइये देखते है साल 2021 का ये आखिरी सप्ताह आप सब के लिये कैसा रहेगा। यह reading हम tarot card के द्वारा करेगें।

मेष Aries

मेष राशि साल के आखिरी सप्ताह में आप किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं। या तो किसी पुरानी बचपन की यादो में भी आप खो सकते हैं। कही से गिफ्ट मिल भी सकता है और दे भी सकते  हैं। कही घूमने का प्रोग्राम भी बन सकता है।आप मे से कुछ लोग किसी ना किसी चीज़ की नई शुरूआत भी कर सकते हैं। कुछ लोगो को जॉब में प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रेम में  नई शरुआत हो सकती है।कुछ लोग किसी नए काम को शुरू भी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको कुछ नए प्रपोसल भी  मिल सकते हैं। लेकिन सोच समझ कर काम करे। कुछ चीज़ें अचानक से घटित होगी। किसी इन्वेस्टमेंट को सोच समझ कर करें। उधार देने से बचे। धन की स्थिति समान्य रहेगी। नये वर्ष से जीवन को एक नई दिशा दे।

वृषभ Taurus

वृषभ राशि आप इस सप्ताह किसी की सलाह से आपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं।कोई अनुभवी व्यक्ति आपको सलाह दे सकता है।
प्रेम के लिए समय बहुत अच्छा है।आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।कुछ बाते जो काफी समय से आपको परेशान कर रही थी उनमे पारदर्शिता आएगी जिस से आप का मन शांत होगा आपको खुशी मिलेगी। कुछ लोगों की शादी या सगाई भी हो सकती है। जो लोग प्यार में कमिटमेंट के इंतज़ार में थे उनका इंतजार खत्म होगा। कुछ लोग अपने साथी के साथ एन्जॉय करते हुए मिलेंगे।जो लोग सिंगल है वो किसी के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
स्वस्थ के प्रति सचेत रहे। आपको  कुछ हैल्थ इशू हो सकते है।आपको अपनी health को ignor नही करना है। 

मिथुन Gemini

मिथुन राशि कही इन्वेस्ट किया है पैसा तो आप इंतज़ार में है कि कब आपका मन चाहा profit हो। आपने अपने काम मे बहुत मेहनत की है अब आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा भी कर सकते है।
प्रेम के लिए समय ठीक नही है आप थोड़े गुस्से में है।आप ओर आपके पार्टनर के बीच कहा सुनी हो सकती है। आपको लगता है आपने अपने रिश्ते में बहुत कुछ किया लेकिन आपको उसका फल नही मिला। कमीटमेंट ना मिलने से आप परेशान हो सकते हैं।जो लोग सिंगल है वो किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ईमानदार और साफ बात कहने वाला होगा। कुछ अपने से बड़ी उम्र की महिला या पुरुष के प्रेम में हो सकते हैं जो सिंगल हैं लेकिन अनुभवी हैं।
हैल्थ अच्छी रहेगी। अच्छा खाना और योग से आप काफी कुछ बदल सकते हैं।अपने रूटीन को चेंज करें।अपनी हैल्थ को लेकर आप जिन परेशानियों में थे उनमें बदलाव होगा।

कर्क cancer

कर्क राशि आप अपने काम मे इतनी मेहनत कर चुके हैं आपका ध्यान सिर्फ पैसा कमाने में ही लगा हुआ है लेकिन आप अपनी कोशिशों से निराश हो रहे हैं। इस सप्ताह आप थोड़ा शांत रह कर कुछ अलग करने की सोच सकते हैं। आप जरूरत से ज्यादा सोच कर कंफ्यूसन की स्थिति में रहै हैं अब आप शांत रह कर अलग रास्ता अपनाएंगे।
प्रेम के लिए समय ठीक नही है। आप जितना रिश्तो की तरह जाएंगे वो आपसे उतने दूर हो जायेगे।जो आपको चाहिए वो इस सप्ताह नही मिलेगा।
हैल्थ में कुछ परेशानी होगी।आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं।खुद के लिये वक़्त निकाले वरना बीमार हो जायेगे।

सिंह Leo

सिंह राशि धन के लिये समय बहुत अच्छा है आपको आपके अनुभव और मेहनत का फायदा मिलेगा। रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है।आप उत्साह से भरे idea किसी के सामने रख सकते हैं जिसका आपको फायदा होगा।
प्रेम में मजबूती आएगी। आप रिश्तो से संतुष रहेगें।आपके जीवन मे कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको हर प्रकार से सुरक्षा देगा।
हैल्थ इशू हो सकते हैं। यदि आप किसी प्रकार का नशा करते हैं तो परेशान हो सकते हैं। bp की समस्या हो सकती है। किसी प्रकार के मानसिक भृम में भी रह सकते हैं।सचेत रहे सेहत का ख्याल रखें।

कन्या virgo

कन्या राशि धन सम्बन्धी मामले इस सप्ताह अच्छे रहेंगे।कोई अच्छी खबर मिल सकती है कहीं जॉब के लिये अप्लाई किया था तो रिजल्ट पॉजिटिव होगा। काम आगे बढ़ेगा। प्रमोशन के चांस है।आपकी मेहनत का फल आपको मिल रहा है।
कोई नया प्रेम भी आपके जीवन मे आ सकता है।हो सकता है कसम के दौरान आपको कोई मिले जिसके लिए आप आकर्षक महसूस करे। कुछ लोगों का reunion भी हो सकता है।परिवार में कोई अच्छी खबर भी आ सकती है।
हैल्थ में कब्ज की समस्या हो सकती है। कुछ पुरानी बातों को लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं।आपको मेडिटेशन करना चाहिए।

तुला Libra

वृश्चिक राशि इस सप्ताह आप अपनी जॉब या काम चेंज कर सकते हैं। आप खुद के काम के बारे में भी सोच सकते हैं। अपने वर्क प्लेस में आप काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे साजिश भी कर सकते हैं।
प्रेम में भी भृम की स्थिति बनी हुई है।आप या आपका पार्टनर प्यार के बजाए दूसरी चीज़ों पर ज्यादा फ़ोकस कर रहे हैं।एक साथ आपको सब कुछ चाहिए जिस से आप के रिश्ते पर इसका असर पड़ रहा है।  आपको जरूरत है चीज़ों को अलग अलग समझने की वरना आपका रिश्ता परेशानी में आ सकता है।आपकी आपके पार्टनर से कुछ बहसबाजी भी हो सकती है। हालांकि आप चाहते हैं कि सब ठीक हो जाये।
हैल्थ को लेकर सावधान रहें जो लोग प्रेगनेंट हैं उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। वरना काफी परेशानी हो सकती है।आपको किसी तरह का इमोशनल मेंटल स्टॉक भी आ सकता है। यदि कोई समस्या है तो डॉक्टर को जरूर दिखाये।

वृश्चिक scorpio

वृश्चिक राशि हो सकता है आप किसी लीगल मैटर में फॅसे हुए हो। किसी पार्टनर शिप को लेकर आपके मामले खराब हो सकते हैं अगर आप सही हो तो जीत आपकी होगी। ये तलाक का मैटर भी हो सकता है।
प्रेम में समय अच्छा नही है ।आप खुद पर बहुत बोझ महसूस कर रहे हैं। अगर आप किसी relation में हैं तो आपकी आपके साथी से बहस हो सकती है आपको इस से बचना चाहिए।आप गुस्से में हो कि आपको कमिटमेंट नही मिल रहा है।
हैल्थ मैटर सही है आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा।यदि कोई समस्या है तो बिल्कुल ठीक हो जाएगी।

धनु sagittarios

धनु राशि इस सप्ताह आप को आगे बढ़ने के काफी अच्छे चांस मिल सकते हैं। आपके सामने एक से ज्यादा ऑफर हो सकते हैं।कोई दूसरी जॉब आपकी बर्तमान जॉब से अच्छी हो सकती है। जो आपको फायदा देगी।धन सम्बन्धी मामले अच्छे रहेंगे।
प्रेम के लिये समय अच्छा है आप दोनों एक साथ कही घूमने जा सकते हैं एक साथ समय बिता  सकते हैं आपके लिये कुछ नया हो सकता है जो आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें यात्रा के दौरान कोई मिल सकता है जो साहसी होगा और रिश्ते को आगे लेजायेगा।
हैल्थ में अचानक से कोई परिवर्तन हो सकता है। अनचाही प्रैग्नेंसी भी हो सकती है।अगर पूर्व से कुछ परेशानी चल रही थी तो आप ठीक हो रहे हैं। आपके स्वास्थ बेहतर हो रहा है।

मकर Capricorn

मकर राशि आपके वर्क प्लेस में कुछ ठीक नही चल रहा है।आप कुछ नुकसान उठा सकते हैं। हो सकता है आप अपनी जॉब खो दे जहाँ आप काम कर रहे हैं वहाँ कंपनी में ही कोई समस्या चल रही हो जिस वज़ह से आप अपनी जॉब को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। किसी तरह के बड़े इन्वेस्टमेंट से बचे।या कही यदि आपने पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो आपको ध्यान देना चाहिए कोई नुकसान न हो।जहां आपने इंवेस्ट किया है वहाँ कुछ घपला हो सकता है।
प्रेम में समय अच्छा है कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।यदि किसी से बात बंद थी तो आपको कॉल या मैसेज आ सकता है। जिसके लिए आप इंतज़ार कर रहे थे। जो सिंगल हैं उनके जीवन मे नया प्यार आ सकता है।
हैल्थ में सुधार होगा।आप खुश रहेंगे।

कुंभ Aquarios

कुम्भ राशि आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आप आगे बढेगे। आपके जॉब और बिज़नेस में उन्नति होगी भाग्य आपका साथ देगा।
प्रेम में कुछ निराशा रहेगी अकेलापन महसूस करेंगे। कुछ पुरानी यादें मैन को उदास करेगी।लगता है आप किसी  ब्रेकअप से गुजर रहे हैं। जो सामने है उस पर आपकी नजर नही है पूर्व के किसी रिश्ते की छाप आप पर इतनी गहरी है कि आप वर्तमान रिश्ते से जुड़ नही पा रहे हैं।
हैल्थ ठीक है लेकिन बहुत चिंता में दिख रहे हैं रात को सो नही पा रहे हैं। कुछ है जो आपको परेशान कर रहा है। कुछ लोग प्रैग्नेंसी चाहते हैं।उसकी वज़ह से भी परेशान हो सकते हैं।

मीन Pisces

मीन राशि आपको आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है आपको कोई प्रमोशन मिल सकता है।आपके बिज़नेस में भी तरक़्क़ी हो सकती है आप इसका बहुत समय से इंतज़ार कर रहे थे। 
प्रेम के लिये समय अच्छा है क्योंकि आप दुविधा से बाहर आ रहे हैं।कोई बहुत तेज़ी के साथ आपके पास आ रहा है या आप जा रहे हैं। आपको खुशी महसूस होगी आप उर्जा से भरे रहेगें।आप अपने साथी के साथ कही घूमने यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो लोग सिंगल है उन्हें कोई यात्रा के दौरान मिल सकता है।
अचानक से प्रैगनैंसी हो सकती है या आपकी कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।

Tage-- weekly tarot reading in hindi, weekly horoscope, tarot, 12 राशियों का भविष्य फल,12 zodiac sign, rashifal december 2021



Post a Comment

0 Comments

-–>