< >–>

भीगे बादाम खाने के फायदे। benefits of Almonds.

 Bhige badam khane ke fayde.benifits of Almonds.

बादाम भिगो कर खाने के फायदे।

लंबी आयु का आशीर्वाद सबको अच्छा लगता है तो ये आशीर्वाद आप खुद को भी दे सकते हैं, बादाम खा कर..जी हाँ एक रिसर्च के मुताबिक अगर आप रोज बादाम खाते हैं तो आपकी आयु उन लोगों की अपेक्षा लंबी होती है जो बादाम नही खाते।
मेवे खाने की सलाह आपको प्राचीन काल से दी जाती रही है। ये सोचना कि मेवे यानी बादाम काजू महंगे हैं इस लिये इनको भोजन में हर कोई शामिल नही कर सकता ये गलत है।आप रोज फ़ास्ट फ़ूड और स्नैक्स में जितना पैसा महीने में खर्च का देते हैं।इस से आधे खर्च में आप बादाम ला कर अपनी और अपने परिवार की सेहत बना सकते हैं।

बादाम खाने की आदत डालिये।

पोष्टिक भोजन की बात हम सब करते हैं लेकिन उसे शुरू नही करते।अगर आप अपनी हेल्थ को इम्पोर्टेन्ट समझते हैं तो आपको अपनी डाइट की तरफ ध्यान देना ही चाहिये।भाग दौड़ वाली जिंदगी में समय की कमी सब के पास है लेकिन समय निकल भी रहा है ये भी सोचिए।
अगर ऑफिस या स्कूल जाने की जल्दी में आप नाश्ता सही तरह से नही करते हैं।और अगर आप एक हाउस वाइफ हैं और परिवार की जिम्मेदारीयो में आप उलझी रहती हैं तब भी आप को एक छोटी मुट्ठी बादाम निकालने में कितना वक्त लगता है।
रात को बादाम भिगो दें और सुबह ख़ाली पेट 5 बादाम रोज़ खाये।अगर बादाम भिगोना भूल गई हैं तब भी 5 बादाम जरूर खाये। घर से निकलना है तब भी बादाम और मिश्री साथ ले कर जाएं आपकी ये आदत आपको दीर्घ आयु व स्वस्थ रखेगी।
Benifits of Almonds..

बादाम में पाये जाने वाले पोषक तत्व.

बादाम में आपको बहुत सारे पोषक तत्व मिलेगें जो आपको बहुत फायदा पहुचाते हैं।बादाम को भिगो कर और इसका छिलका उतार कर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।इसको खाने से आपका वजन नही बढ़ता है। तो बेहिच आप इसको अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
  • बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपकी digestive system को ठीक रखता है। और आपका भोजन सही तरीके से पचता है।
  • बादाम में मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
  • कॉपर,विटामिन बी2,फास्फोरस भी होता है।
  • एक मुठी बादाम में  3.5 ग्रम फाइबर पाया जाता है।
  • प्रोटीन 6 ग्राम
  • फैट 14 ग्राम
  • विटामिन E 37%
  • मैगनीज़ 32%
  • मैग्नीशियम 20%
  • 2.5कार्बोहाइड्रेट
  • 1.61कैलोरी

बादाम के फायदे। benefits of Almond. 

  1. दिल का दौरा पड़ने के चांस को 50%कम करता है।
  2. खून में कॉलस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।
  3. त्वचा को चमकदार बनाता है।
  4. पेट में कब्ज की समस्या को ठीक करता है यानी पेट साफ रहता है।
  5. दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक करता है।
  6. फास्फोरस दाँतो और हड्डियों को मजबूत करता है।
  7. शरीर मे फैट जमने से रोकता है।
  8. डाइबिटीज को रोकता हैं।
  9. बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रैशर BP को कम करता है।
  10. भीगे हुये बादाम खाने से दिमाग तेज होता है।
  11. याददाश्त बढ़ती है।
  12. शरीर मे रोग प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  13. सर्दी,जुखाम,बुखार जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
  14. कफ की समस्या हो तो गर्म दूध में कुछ बूंदे बादाम तेल की डाल कर पियें कफ ठीक हो जाएगा।
  15. भूख को कंट्रोल करता है।
  16. पाचन तंत्र ठीक करता है।
  17. गर्भवती महिलाओं को भी बादाम का सेवन करना चाहिए।
  18. डार्क सर्कल दूर करने के लिये आंखों के नीचे बादाम के तेल की मालिश करें।
  19. रंगत निखारने के लिये बादाम खाये और दूध में कुछ बूंद बादाम रोगन की डाल कर पियें।
  20. बालो को लंबा घना करने के लिये बादाम रोगन से मालिश करें।
  21. भीगे हुये बादाम को दूध में उबाल कर पीने से खोई हुई ताकत वापिस आती है।
  22. बच्चा बोलने में देर लगा रहा हो तो भीगे बादाम के पेस्ट को मखान में मिला कर खिलाये बोलने लगेगा।
  23. कमर दर्द को दूर करता है।
  24. सिर का पुराना दर्द बादाम तेल की मालिश से दूर हो जाता है।
  25. सिर में रूसी की समस्या भी बादाम तेल के मालिश से दूर हो जाती है।
  26. भीगे बादाम का छिलका उतार कर खाये बहुत ज्यादा फायदा होगा।
उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी। पोस्ट को अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।
Tage..-
बादाम के फ़ायदे, बादाम ,banifits of almond.

إرسال تعليق

0 تعليقات

-–>